Political Words List Image in Hindi and English – ज्यादातर युवा आजकल अपना करियर राजनीति में बनाना चाहते है और बहुत से बनाने में कामयाब भी है. आप किसी क्षेत्र में जाते है तो आपको ज्ञान और समझ की जरूरत होती है. हर क्षेत्र में उससे सम्बंधित कुछ शब्द इस्तेमाल किये जाते है.
राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं को Political Words List को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। इससे आपको राजनीति में प्रयोग होने वाले शब्दों का पता चलेगा। हकीकत में राजनीति देश के हर व्यक्ति से जुड़ा हुआ है. इसलिए इस पोस्ट का लाभ हर कोई ले सकता है.
Political Words List in Hindi and English
Political Words List in English | उच्चारण | राजनीतिक शब्दों की सूची |
Constitution | कंस्टीटूशन | संविधान |
Political | पॉलिटिकल | राजनीतिक |
Alliance | अलायन्स | गठबंधन |
Walk Out | वॉक आउट | बाहर निकलना |
Protest | प्रोटेस्ट | आंदोलन |
Parliament | पार्लियामेंट | संसद |
Lok Sabha | लोकसभा | लोकसभा |
Rajya Sabha | राजयसभा | राजयसभा |
Article | आर्टिकल | अनुच्छेद |
Election | इलेक्शन | चुनाव, निर्वाचन |
Quota | कोटा | अंश, हिस्सा |
Emergency | इमरजेंसी | आपातकाल |
Rights | राइट्स | अधिकार |
Ordinance | आर्डिनेंस | अध्यादेश, फ़र्मान |
President | प्रेसिडेंट | राष्ट्रपति |
Prime minister | प्राइम मिनिस्टर | प्रधानमंत्री |
Chief Minister | चीफ मिनिस्टर | मुख्यमंत्री |
Governor | गवर्नर | राज्यपाल |
Council of Ministers | कॉउन्सिल ऑफ़ मिनिस्टर्स | मंत्रिपरिषद |
Vote | वोट | मत, राय |
Voter | वोटर | मतदाता, निर्वाचक |
Voting | वोटिंग | मतदान |
Reservation | रिजर्वेशन | आरक्षण |
Assembly | असेंबली | विधानसभा |
Leader | लीडर | नेता |
Leadership | लीडरशिप | नेतृत्व |
Central Government | सेंट्रल गवर्नमेंट | केंद्र सरकार |
State Government | स्टेटस गवर्नमेंट | राज्य सरकार |
Legislative | लेजिस्लेटिव | विधायी, विधि निर्माण |
Democracy | डेमोक्रेसी | लोकतंत्र, जनतंत्र |
Secular | सेक्युलर | धर्मनिरपेक्ष |
Propaganda | प्रोपेगंडा | प्रचार करना |
Former | फॉर्मर | भूतपूर्व |
Blame Game | ब्लेम गेम | एक – दूसरे पर दोषारोपण |
Republic | रिपब्लिक | गणतंत्र |
Election Commission | इलेक्शन कमीशन | चुनाव आयोग |
Policy | पॉलिसी | नीति |
Diplomacy | डिप्लोमेसी | कूटनीति |
Manifesto | मैनिफेस्टो | घोषणा पत्र |
टेक्नोलॉजी के प्रचार-प्रसार के कारण हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है. भारतीय राजनीति को युवाओं की जरूरत है इसलिए बड़े-बड़े राजनीतिक दल अच्छे युवा नेता को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रहे है. राजनीति में पढ़े-लिखे युवाओं और अच्छे वक्ता की अपार कमी है. जब भारत के नेता बोलते है तो उनमें कट्टरता और रूढ़िवादिता नजर आती है. लेकिन जब युवा बोलते है तो उनके भाषण में देश का विकास नजर आता है.
राजनीति में आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा वक्ता होना अनिवार्य है. एक अच्छे वक्ता आप तभी बन सकते है जब आप राजनीति की अच्छी पढ़ाई करेंगे। आने वाले दशकों में नेता का बेटा नेता नहीं होगा। आपकी योग्यता आपको नेता बनाएगी। जब लोगो में जागरूकता बढ़ेगी तो जाति और धर्म देखकर वोट नहीं देंगे। वे विकास, कार्य, योग्यता और भविष्य की उज्ज्वल संभावना को देखकर वोट देंगे।
Political Words List Image

आशा करता हूँ यह लेख Political Words List in Hindi and English आपको पसंद आया होगा। इसे पढ़ने से आपको राजनीति में प्रयोग होने वाले शब्दों का पता चलेगा। वैसे बहुत सारे शब्द और भी है लेकिन सामान्यतः इन्हीं का प्रयोग किया जाता है. आप एक जागरूक मतदाता से देश का नेतृत्व करने वाला लीडर बनने का प्रयास करें।
इसे भी पढ़े –