Protest Shayari Status Quotes in Hindi – राजनीति के गलियारों में अक्सर विचारों में विरोध, आन्दोलन, धरना और सत्ता पक्ष का विरोध होता रहता हैं. ताकि लोकतंत्र जिन्दा रह सके. जनता अपने विचारों को शांति पूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रख सकती हैं.
कई बार ये आन्दोलन इतना उग्र हो जाता है कि हिंसा और आगजनी का रूप ले लेता है. अगर आप देश हित की सोचते है तो आन्दोलन और विरोध करिए… हिंसा और आगजनी नहीं…
इस पोस्ट में विरोध और आन्दोलन के लिए कुछ बेहतरीन शायरी, स्टेटस, कोट्स दिए हुए हैं. इसे जरूर पढ़े.
Protest Shayari
अक्ल है तो उसका प्रयोग करे,
पार्टी भक्त नही, देश भक्त बने।
जनता का नेता नहीं, ई साहब है,
चुनाव जीतने के बाद से गायब है।
कब तक सिर झुकाकर सहेंगे अत्याचार,
अब तो ठान लो कि बदलेंगे यह सरकार।
जनता की सेवा के लिए हैं सरकारें,
जनता की बात नही मानेगी तो लगेंगे नारें।
जनता सड़कों पर नहीं उतरती, बेकार में,
भ्रष्ट और दाग़दार नेता बैठे है सरकार में।
Protest Shayari in Hindi
जनता से जो टकराएगी,
वो सरकार नहीं टिक पाएगी।
विरोध करने का सबको अधिकार है,
पर जो देश का नुकसान करे उसको धिक्कार हैं।
कहीं तुम्हारी आवाज़ दब ना जाएँ इन धुओं की गुबार में,
निकलों सडको पर बनके सैलाब पर अमन की कतार में।
आमिर शेख़
कल की जो गलती, उसे सुधारेंगे आज,
सरकार के खिलाफ बुलंद करेंगे आवाज।
चोरों की नहीं होती है कोई औकात,
नेता जी समझते है आगे की बात।
Protest status
समझती जनता के जज्बात नहीं,
सत्ता बदलती है मगर हालात नहीं।
अजीब सी नफ़रत का विष लिए घुमते हैं लोग,
सिर्फ एक मौका चाहिए उगलने के लिए.
भीड़ में देश विरोधी नारा लगाया जाता है,
ऐसे भेड़ियों को कहाँ पढ़ाया जाता है.
सियासत में किसे सही किसे गलत समझा जाएँ,
मेरी समझ से देश हित को ही सबसे ऊपर रखा जाएँ.
उल्लू मिलकर बना लेते है सरकार ,
जात-धर्म में उलझा है हर किरदार।
Protest Status in Hindi
जब सियासत घमंड के नशे में चूर हो जाती हैं,
तब वो जनता के दिल से बहुत दूर हो जाती है.
महात्मा गांधी को जानते है,
उनके विचारों को मानते है,
सरकार से लड़ने के लिए
अहिंसा को अपनाते है।
बढ़ रहे रोज अपराध हैं,
चुप बैठी सरकार है.
आवाज उठाने वाले को ही डाल देते है जेल में,
यही होता है राजनीति और भ्रष्टाचार के खेल में।
सड़कों पर उतरे है,
गद्दी से उतारने के लिए।
Dharna Shayari
इंसान जल रहा है नफरत की आग में,
राजनीति में फ़ायदा है सबके दिमाग में.
धर्म के नाम पर जो खून बहाते हैं,
सियासत में वही पूजे जाते हैं.
Protest Quotes in Hindi
गरीबों की मत लो हाय,
वरना सत्ता को कह देना होगा बाय.
राजनीतिक दलों के बहकावे में न आयें,
हमेशा देश हित का ही मुद्दा उठाये.
इसे भी पढ़े –