बुद्धिमान व्यक्ति के लक्षण क्या है?

What are the Characteristics of Intelligent Person? – अपनी नजर में हर व्यक्ति बुद्धिमान होता है, लेकिन हकीकत में बुद्धिमान वही होता है जिसे दूसरे व्यक्ति बुद्धिमान कहते है। कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें पता होता है कि फलाना कार्य करने से आगे चलकर नुकसान होगा लेकिन फिर भी करते है। ऐसे लोगो को आप बुद्धिमान कभी नही कह सकते है। कुछ लोग ऐसे होते जिन्हें पता होता है कि फलाना कार्य करने से वो जीवन में उन्नति करेंगे। उनकी उन्नति में और भी कई लोगो को लाभ मिलता है। ऐसे लोगो को हम-आप बुद्धिमान और समझदार कहते है।

जरूरी नही है कि जो पढ़ा लिखा हो, सिर्फ वही बुद्धिमान होगा। बहुत से ऐसे लोग होता है जिनकी शिक्षा ना के बराबर है लेकिन उनके व्यवहार, ईमानदारी, विनम्रता और जीवन के कार्यों से इतने प्रभावित हो जाएंगे कि आप उन्हें जरूर बुद्धिमान कहेंगे। ज्यादातर लोग सिर्फ पढ़े-लिखे लोगो को ही बुद्धिमान कहते है। ऐसे कई कवि हुए है जिनकी शिक्षा बड़ी सामान्य रही है लेकिन उनकी रचनाएं उच्च कक्षाओं में आज भी पढ़ाई जाती है।

बुद्धिमान व्यक्ति के लक्षण क्या है?

  • बुद्धिमान व्यक्ति सीखने और शिक्षा ग्रहण करने के लिये हमेशा उत्साहित रहता है। जो बुद्धिमान है वह आपने ज्ञान और कला को बांटता है, दूसरो को सिखाता है। इससे उसका स्वयं का ज्ञान बढ़ता है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का अच्छी तरह से ध्यान रखता है क्योंकि स्वास्थ्य ही असली धन होता है। वह ऐसी चीजों का सेवन नहीं करता है जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचायें।
  • बुद्धिमान व्यक्ति कम या जरूरत भर बोलते है। इससे उनकी ऊर्जा बचती है जिसे वह जरूरी कार्यों में लगाते है। बुद्धिमान लोग मूर्खतापूर्ण वाद-विवाद में नही पड़ते है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति अपना रहस्य किसी को नही बताता है, क्योंकि आपकी निजी बातें या आपके रहस्य को जानने वाला आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति ईमानदार, विनम्र और बड़ा ही सरल होता है, क्योंकि उसे पता होता है कि इसके दूरगामी लाभ बड़े ही सुखद होंगे। बुद्धिमान लोग लालची नही होते है क्योंकि इंसान लालच के कारण ही अपना सबसे ज्यादा नुकसान करता है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति सबसे ज्यादा विश्वास केवल स्वयं पर करता है क्योंकि उसे पता होता है कि वह कभी भी स्वयं को धोखा नही दे सकता। इसी कारण बुद्धिमान लोगो को कोई आसनी से धोखा नहीं दे पाता है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति समय बर्बाद नही करता है, क्योंकि उसे पता है कि समय ही जीवन है। वह ज्यादा से ज्यादा समय का सदुपयोग करता है।
  • जो व्यक्ति बुद्धिमान है वो कमाई के एक से ज्यादा साधन रखता है। अगर कमाई का केवल एक ही स्त्रोत या साधन है तो वह दूसरे साधन के बारे में सोचता है और प्रयास रत रहता है कि कमाई का दूसरा साधन उपलब्ध हो जाएं।
  • बुद्धिमान व्यक्ति अपना पैसा व्यवसाय में लगाता है फिर कमाई होने पर खर्च करता है, जबकि अन्य लोग अपना पैसा दिखावा और फिजूल खर्च में उड़ा देते है। पूरा जीवन दूसरे के लिए काम करते है और दुखी रहते है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति लड़ाई और झगड़े से दूर रहता है, क्योंकि यह अहंकार के कारण शुरू होता है और इसका अंत दुखद ही होता है। इससे हृदय में कटुता और घृणा आती है जो व्यक्ति को भीतर से अशांत करती है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति किसी को हानि नही पहुंचता है क्योंकि वह जानता है जो मैं दूंगा, वही मुझे एक दिन वापस मिलेगा।
  • बुद्धिमान व्यक्ति सबकी उन्नति चाहता है, इसलिए वह जीवन में खूब उन्नति करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि सफलता उसके घर की दासी है।

बुद्धिमान वयक्तियों में और भी कई लक्षण और गुण होते है। ऐसे लोग सकारात्मक सोचते है, आशावादी होते है और जीवन के हर कार्य को बड़े ही उत्साह से करते है।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles