जीवन में ऐसी कौन-सी चीजें है जो कभी नही करनी चाहिए!!!

Jeevan Me Aisee Kaun-see Cheej Hai Jo Kabhi Nahi Karanee Chahiye? – मनुष्य के जीवन में उसका एहसास और उसकी भावनाएं बड़ा ही महत्व रखती है, इसलिए इंसान को ऐसे कार्य नही करने चाहिए जिससे आत्मग्लानि हो। खुद की ही नजरों में हम गिर जाएं। सभी को यह सोचना चाहिए कि हर व्यक्ति के अंदर ईश्वर होता है। ईश्वर को कष्ट पहुंचाकर कोई कभी भी सुखी नही रह सकता है।

इस आर्टिकल में दिए विचार अनुभव और इंटरनेट से लिये हुए है। आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट पसन्द आएगा। अपने विचारों को हमसे ईमेल आईडी – [email protected] पर जरूर साझा करें।

जीवन में ऐसी कौन-सी चीजें है जो कभी नही करनी चाहिए!!!

  • इंसान को अपने जीवन में नशीले पदार्थों का सेवन नही करना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य ही असली धन होता है। जब इंसान स्वास्थ्य खोता है तब उसे यह पता चलता है।
  • किसी वैश्या के साथ शारीरिक संबंध नही बनाना चाहिए क्योंकि बाद में बड़ी आत्मग्लानि होती है। इससे स्वयं के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को चोट पहुंचती है।
  • अपनी पूर्व प्रेमिका के पास कभी लौटकर ना जायें क्योंकि वो आपको पहले की तरह सम्मान और प्यार नही दे सकती है।
  • प्रेमिका के लिए मित्र और परिवार को कभी ना छोड़े क्योंकि इनसे जीवन में बड़ी रौनक होती है। पूरी दुनिया साथ छोड़ देती है लेकिन माँ-बाप कभी साथ नही छोड़ते है। वे हमेशा अपने पुत्र का भला चाहते है।
  • माता-पिता का अपमान कभी नही करना चाहिए। संतान के लिए माँ-बाप क्या करते है। इसका पता तब चलता है जब लड़की (माता) और लड़का (पिता) बनता है।
  • झूठे प्रेम में फंसाकर किसी के साथ शारीरिक संबंध नही बनाना चाहिए क्योंकि ऐसा करके आप किसी के हृदय के प्रेम को नष्ट कर देते है। उसकी पूरी दुनिया बर्बाद कर देते है। ऐसा करने वाले लोग अक्सर पूरा जीवन इस पाप का दुख भोगते है।
  • अपनी पत्नी का अपमान कभी ना करें क्योंकि ऐसा करने से वह दुखी और उदास रहेगी, अगर वह दुखी और उदास रहेगी तो आप कभी नहीं खुश हो सकते है। पत्नी को मित्र समझे, सम्मान दें और प्यार दें।
  • मित्र से कभी कपट ना करें। मित्र को धोखा ना दें क्योंकि मित्रता अनमोल होती है। जीवन में ऐसे वक्त भी आते है, जब सभी लोग आपका साथ छोड़ देते है। लेकिन उस वक़्त मित्र साथ होता है और आपकी हर सम्भव मदत करता हैं।
  • गुरू का अपमान कभी ना करें, क्योंकि जो गुरु का अपमान करेगा वह जीवन में कभी भी ज्ञान की प्राप्ति नही कर सकता है।
  • मूर्ख व्यक्ति से कभी भी वाद-विवाद ना करें, क्योंकि वह अपने घटिया तर्कों से आपको मूर्ख साबित कर देगा। मौन रहना ही उसके सारे प्रश्नों का एकदम सही उत्तर है।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles