झूठ पकड़ने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Jhooth Pakadane Ka Sabase Aasaan Tareeka Kya Hai? – जो व्यक्ति झूठ बोलता है लोग उसे पसन्द नही करते है। लेकिन लोगो को झूठ बहुत पसंद आता है। उदाहरण के लिए एक फ़िल्म में कितना झूठ दिखाया जाता है, फिर भी लोग उस झूठ का आनन्द लेते है। सत्य अक्सर कड़वा होता है जिसे कोई सुनना नहीं चाहता है। इस दुनिया में कम या ज्यादा हर कोई झूठ बोलता है। जो कम झूठ बोलता है उसे ईमानदार कहते है और जो ज्यादा झूठ या अपने झूठ के द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाता है उसे झूठा कहते हैं।

झूठ बोलने वाले को कैसे पहचाने

इंसान अपनी शिक्षा और अनुभव से किसी व्यक्ति का झूठ पकड़ सकता है। झूठ बोलने वाले के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज से भी पहचाना जा सकता है। झूठ बोलने वाला आंखे चुराता है। बोलते वक़्त आत्मविश्वास की कमी होती है जिसके कारण वह रूक-रूक कर बोलता है। जो लोग बातों को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर कहते है, वह अक्सर झूठ बोलते हैं। जो ज्यादा बोलता है उसकी ज्यादातर बातें झूठी होती है।

जो व्यक्ति सरल होता है वो सत्य बोलता है। झूठा व्यक्ति दिखावा बहुत ज्यादा करता है। क्योंकि मनुष्य का स्वभाव है जो दिखता है उसे वह सत्य मान लेता है। जो ज्यादा झूठ बोलता है उसके अंदर इतना आत्मविश्वास आ जाता है कि आप उसके झूठ को बॉडी लैंग्वेज से नही पहचान सकते है। ऐसे व्यक्तियों का झूठ आप अपने अनुभव से पकड़ सकते है।

झूठ पकड़ने का सबसे आसान तरीका क्या है?

कई बार लोगो का झूठ हम आसानी से पकड़ लेते है। लेकिन बहुत से ऐसे अवसर होते है जब हमें झूठ Pका पता ही नही चलता है। झूठ सत्य सा प्रतीत होता है। ऐसे में झूठ पकड़ने के इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते है।

अगर सच कहा जाए तो कोई ऐसा तरीक़ा नही है जिससे आसानी से किसी का झूठ पकड़ा जा सके लेकिन कुछ ऐसे तरीके है जिसके माध्यम से झूठ को पकड़ा जा सकता है।

  • अगर आपको शक होता है कि कोई झूठ बोल रहा है या झूठ बोल सकता है तो उसकी कही बातों को आप किसी और माध्यम से जानने का प्रयास करें ताकि झूठ हो या सच उसका पता चल सके।
  • जिन पर हमें विश्वास होता है, वही लोग झूठ बोलकर हमारा नुकसान करते है। किसी पर अंधविश्वास ना करें। खुद पर ज्यादा विश्वास करें। इससे दूसरों का झूठ आप आसानी से पकड़ सकते है।
  • ज्यादातर झूठ बोलने वाले लोग मृदुभाषी होते है। बड़ा ही मीठा बोलते है, उनकी बातें सीधे दिल में उतर जाती है। वो इस ढंग से बातों को कहते है कि न चाहते हुए भी विश्वास हो जाता है। बिना किसी संबंध या रिश्ते के अगर कोई बहुत मीठा बोलता है तो सतर्क हो जाइए। वह अपने झूठ से आपका नुकसान कर सकता है।
  • बहुत से लोग इस प्रकार का झूठ बोलते है जिससे किसी को कोई नुकसान नही होता है। ऐसे झूठ को नजरअंदाज करें। लेकिन ऐसे लोगो पर विश्वास कभी ना करें।
  • स्त्री बिना कुछ किये पुरुष को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। स्त्री अगर कुछ कहती तो उस पर पुरुष को जल्दी विश्वास हो जाता है और उसे सत्य मान लेता है। इसीलिए जब स्त्रियों के झूठ का पता चलता है तब पुरुष को सबसे ज्यादा दुख होता है। स्त्री के झूठ को पकड़ना पुरुष के लिए सबसे कठिन होता है।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles