युवा पर सुविचार | Youth Quotes Shayari Status in Hindi

Youth Quotes Shayari Status Thoughts Image In Hindi – इस आर्टिकल में युवा पर सुविचार अनमोल वचन दिए हुए है। Youth का हिंदी में अर्थ युवा, जवानी, यौवन और युवाकाल आदि होता है।

Youth Quotes in Hindi

युवावस्था आवेशमय होती है,
क्रोध से आग हो जाती है तो
करूणा से पानी हो जाती है।
प्रेमचंद


जवानी की नयी उमंग ऐसी चीज है
कि उसके जोश में आकर मनुष्य
पहाड़ को भी चूर-चूर कर सकता है।
अज्ञात


युवा लोग अपने को पर्याप्त
बुद्धिमान समझने के लिए बाध्य है,
वैसे ही जैसे शराबी अपने को पर्याप्त
संतुलित समझने के लिए मजबूर है।
फिलिप स्टैनहोप


जवानी अपने हित में
सुखद तर्क लेकर इस
दुनिया में आती है।
सैमुअल जानसन


जवानी की डिक्शनरी में
असफलता का शब्द नहीं है।
लिटन


Youth Shayari in Hindi

परिश्रम करने वालो की
सफलता पक्की है,
युवाओं के हाथ में ही
देश की तरक्की हैं।


हार कर निराश मत होना,
उम्मीद और विश्वास को मत खोना,
जिंदगी में चुनौती सिर्फ वीरो को मिलती है
बिना लक्ष्य प्राप्त किये चैन से मत सोना।


“मैं कर नहीं सकता”
कभी ये खुद से मत कहना,
अपने हृदय में उम्मीदों के
दीये जलाये रखना।


Youth Status in Hindi

युवा वही जिसमें उत्साह और हौसला हो,
जिंदगी में सिर्फ आगे बढ़ने का फैसला हो।


जो हिम्मत और हुनर से आगे बढ़ते हैं,
ऐसे युवा ही अपनी किस्मत बदलते है।


दिल में प्रेम होता तभी दुसरे को जान पाओगे,
नफरत रखकर खुद को भी नहीं पहचान पाओगे।


सरकारों के बदलने से कुछ नहीं बदलेगा,
युवाओं के बदलने से ही देश बदलेगा।


तुम हार का डर हृदय में पालना मत,
आज का काम कल पर टालना मत।


युवा पर सुविचार

यौवन, सुंदरता और
ऐश्वर्य में से प्रत्येक में
मनुष्य को मदांध बना
देने की शक्ति है।
कालिदास


जवानी जोश है, बल है,
साहस है, दया है, आत्मविश्वास है,
गौरव है और वह सब कुछ है जो
जीवन को पवित्र, उज्जवल और
पूर्ण बना देता है।
प्रेमचंद


राष्ट्र और व्यक्ति के लिए जवानी
आशा, साहस एवं शक्ति का काल है।
डब्ल्यू. आर. विलियम्स


यौवन एक निरंतर मादकता है,
यह बुद्धि का ज्वर है।
रोशेफाउकोल्ड


यौवन, धन-सम्पत्ति, प्रभुत्व (अधिकार)
और अविवेक – इन चारों में से एक-एक
अनर्थकारी होता है। जहाँ ये चारों होते हैं,
वहां की बात ही क्या है ?
हितोपदेश


Youth Thoughts in Hindi

मनुष्य की उम्र चाहे कम ही क्यों न हो
पर यौवन के विचार यदि उसके मन से
निकल गए हैं, उसका उत्साह कमजोर
पद गया है, उसका कार्यबल कमजोर
हो गया है, तो उसे बूढ़ा ही समझना चाहिए।
स्वेट मार्डेन


वृद्ध सभी बायण का विश्वास कर लेते हैं,
मध्य आयु वाले सभी बातों पर संदेह करते हैं,
युवक सभी बातों को जानते है।
वाइल्ड


यौवन !! तेरी आशाएं कितनी प्रेरक होती हैं।
सूर्यमुखी पुष्पों की भाँति वे भी सदा आलोक-पक्ष
की ओर उन्मुख रहती हैं।
जीनएंजिलो


युवाकाल जीवन में
केवल एक बार आता है।
लांगफेलो


अपने युवाकाल के सपनों
के प्रति वफादार रहो।
शिलर


युवा पर अनमोल विचार

यदि यौवन को वृद्धवस्था का ज्ञान
और वृद्धावस्था को यौवन की कार्य क्षमता
प्राप्त हो पाती तो गरीबी केवल काल्पनिक
कहानी बनकर रह जाती।
लोकोक्ति


यौवन में दिन छोटे प्रतीत होते है
किन्तु वर्ष बड़े, जबकि वृद्धावस्था
में वर्ष छोटे किन्तु दिन बड़े।
पेनिन


प्रेम की सम्पूर्ण पेय मात्राओं में
यौवन सर्वाधिक शक्तिशाली है।
अलेन


जिस यौवन को नियति एवं
सफल मनुष्यत्व के लिए सुरक्षित
रखती है, उसके शब्दकोश में
‘असफल’ नाम का कोई शब्द नहीं होता।
बुलवर लिटन


युवावस्था में हम शिक्षा प्राप्त करते हैं
और वृद्धावस्था में उस ज्ञान की
वास्तविकता की थाह पाते है।
मेरी एबनर एशेनवास


जवानी पर सुविचार

जब विचार वाणी में परिवर्तित होते हैं
और वाणी सत्य बन जाती है –
वह युवावस्था है।
वाल्टर स्कॉट


जवानी कुछ बनने और कुछ कर
गुजरने का एकमात्र अवसर है।
टी.टी. मनगर


यौवन निस्संदेह एक निरंतर
आनंदपूर्ण समय नहीं है।
युवावस्था सबसे अधिक स्वर्णिम
काल हो सकता था यदि जीवन शक्ति की
अत्यधिक उत्तेजना किसी को निरंतर
संघर्ष में न धकेल दे।
डॉन मार्क्यूइस


सोचिए कि यौवन में तुम्हारे ऊपर
कितनी बड़ी जिम्मेदारी है – वास्तविकताओं
में से आप किससे प्रसन्न होंगे और
कल्पनाओं में से आप किसका हाथ पकड़कर चलेंगे।
रस्किन


युवावस्था मोहक है।
उसकी मित्रता मूलयवान है,
उसका सम्पर्क वृद्धावस्था के
जीर्ण-शीर्ण और जड़ जीवन से
पवित्र करने वाली मुक्ति है।
एन.पी. विलिस


युवा शक्ति पर सुविचार

हे युवा शक्ति !!!
जो कुछ तुम्हें मन से, बुद्धि से, शरीर से निर्बल
करे उसे विष समझ कर त्याग दो।


चरित्र अच्छा होगा तो आदतें अच्छी होंगी,
आदतें अच्छी होंगी तो स्वास्थ्य अच्छा होगा,
स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी युवा शक्ति
जीवन को उच्चतम शिखर पर पहुँचेंगा।


युवा शक्ति पर शायरी

युवा अपने शक्ति को जानते नहीं,
सत्य की ताकत को पहचानते नहीं,
उनमें इतिहास बदलने का हुनर है
लेकिन वे इस बात को मानते नहीं।


मुश्किलों से निकलने का
हुनर जिसे आता है ,
युवा शक्ति वही है
जो मेहनत करने से
घबराता नहीं है।


इसे भी पढ़े –

Latest Articles