Slogans On Save Environment in Hindi – इस आर्टिकल में पर्यावरण बचाओ पर नारे दिए हुए है. इन्हें जरूर पढ़े और शेयर करें।
स्वच्छ और समृद्ध पर्यावरण ही मनुष्य को स्वस्थ्य जीवन का उपहार देता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा को अपनी अहम जिम्मेदारी माने और इसे समृद्ध ( प्रदूषण रहित ) बनाने में सहयोग दे.
Slogan On Environment in Hindi

पर्यावरण को प्रदूषित करो कम,
सुखी और स्वस्थ्य रहोगे हरदम।
पर्यावरण का रखे ध्यान,
तभी बनेगा देश महान.
पर्यावरण की रक्षा,
बच्चों की हो प्राथमिक शिक्षा.
पर्यावरण की रक्षा,
विश्व की सुरक्षा.
ग्लोबल वार्मिंग से बचने की करों तैयारी,
पेड़ लगाकर करों पूरी अपनी जिम्मेदारी.
Slogans On Save Environment in Hindi

आओ सब मिलकर बचायें पर्यावरण,
प्रकृति की सुन्दरता का ना करें हरण.
पेड़ लगाकर उसको देना पानी,
बुद्धिमान होने की है निशानी.
पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना है,
इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है.
पेड़ काटकर मानव बनता है हीरो,
प्रकृति विनाश लाकर कर देती है जीरों.
पर्यावरण की रक्षा के लिए जरूरी पेड़ और वन,
तभी इस धरती पर महफूज रहेगा इंसान का जीवन।
पर्यावरण बचाओ पर नारे

वृक्षारोपण और पेड़ों की रक्षा,
तभी होगी पर्यावरण की सुरक्षा।
जागरूक बनो और सबको जगाओ,
पेड़ काटने का विचार मन से हटाओं.
जब पेड़ लगाओगे,
तभी सुखी जीवन पाओगे.
पेड़ काटने की छोड़ो तुम आदत,
वर्ना जल्द ही आएगी धरती पर कयामत.
पयार्वरण पर है सबका हक,
इसलिए इसकी रक्षा भी है सबका कर्तव्य.
Slogans on Environment in Hindi

पेड़ो का दिल से करों तुम सम्मान,
यहीं है हमारे जीवन के लिए वरदान.
पेड़ होंगे तो जीवन मिलेगा और मिलेगी छाँव,
वरना किस्मत फूट जायेगी और जलेंगे हमारे पाँव.
बूढ़े, बच्चे और जवान सब रखे पर्यावरण का मान,
पशु, पक्षी और पेड़ है धरती की जान.
पर्यावरण का रखे ध्यान,
तभी बनेगा देश महान.
बच्चे, बूढ़े और जवान सबको दो यह शिक्षा,
जीने के लिए बहुत जरूरी है पर्यावरण की रक्षा।
पर्यावरण पर नारे

धरती माँ की यहीं पुकार,
पेड़ लगाकर करों श्रृंगार.
पर्यावरण को अब स्वच्छ बनाऊँगा,
घर के आस-पास ढेरों वृक्ष लगाऊँगा।
ज़रूर आएगी सुंदर हरियाली,
जब हम करेंगे पेड़-पौधों की रखवाली.
पयार्वरण बचाने का तुम भी करो नेक काम,
भूलना मत, ऐसा करने वालों को करना सलाम.
हरे-भरे पेड़ है जहाँ,
धरती का स्वर्ग है वहाँ.
Save Environment Poster in Hindi

पर्यावरण का मत करो शोषण,
ये हम सबकी करती है पोषण.
पेड़ो की रक्षा करना,
मानव जीवन की सुरक्षा करना.
आओ मिलकर पर्यावरण दिवस मनाये,
इस धरती को सबके जीने योग्य बनाये.
पेड़-पौधे है पर्यावरण के आभूषण,
इन पेड़ो से दूर होता है प्रदूषण.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को करे इस्तेमाल,
पर्यावरण की सुरक्षा का रखे ख्याल।
पर्यावरण पर स्लोगन इन हिंदी

पर्यावरण प्रदूषण इस तरह बढ़ने लगा है,
अब तो एयर पूरिफिएर भी बिकने लगा है.
Air Purifier = हवा साफ़ करने वाल मशीन
पर्यावरण दिवस पर
हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना है,
इस धरती को फिर से स्वर्ग बनाना हैं.
करो प्राकृतिक वस्तुओं का सही उपयोग,
यही होगा आपका पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग.
बात मेरी सुनों, मत काटो पेड़ो को भाई,
तुम्हारे बच्चों को करनी पड़ेगी इसकी भरपाई.
कहते है ये वेद पुराण,
एक वृक्ष दस पुत्र समान.
Slogans On Save Environment in English
Save the Earth,
Save Ourselves.
Show Its Worth,
Save the Earth.
Feed the Planet and
It Will Nourish You.
Save the Trees,
Save You and Me.
Slogan on Environment in English
Don’t be mean,
be green.
Think green,
live green.
We Don’t Make the World Go Round,
But Humans Could Break It Down.
पर्यावरण पर स्लोगन इंग्लिश में
Every ozone hole is a
threat to our soul.
Snow is melting,
Earth is crying!
Every day is Earth day.
पर्यावरण पर पोस्टर

पर्यावरण सुरक्षा की करो तैयारी,
नई पीढ़ी पर है यह जिम्मेदारी।
पेड़, पानी और शुद्ध हवा,
स्वस्थ्य जीवन की दवा.
इनकी रक्षा के लिए रहना खड़े,
ताकि पेड़ों की मजबूत रहे जड़े.
पेड़ लगाकर करे इजहार,
अगर पर्यावरण से है प्यार।
दुनिया को अपना दम दिखाएँगे,
पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे।
स्लोगन ऑन एनवायरनमेंट

प्लास्टिक का प्रयोग करे बंद तुरंत,
पर्यावरण स्वच्छता का है यह मन्त्र।
धरती माँ के श्रृंगार को घटने नहीं देंगे,
कुछ भी हो जाएँ पेड़ों को कटने नहीं देंगे।
आने वाली पीढ़ियाँ कभी नहीं करेंगी माफ़,
अगर पर्यावरण को नहीं बनाया स्वच्छ और साफ.
पर्यावरण को ना करे प्रदूषित,
जन-जन को यह हो सूचित।
पेड़ बचाने और लगाने का बनाएंगे लक्ष्य,
तो पर्यावरण जरूर होगा स्वच्छ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन

आप भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं,
आस-पास के पेड़ों को कटने से बचाएं।
आओ सब मिलकर ढ़ेर सारे पड़े लगाएं,
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं।
अपने बच्चों को समझाएं,
क्यों सभी लोग पेड़ लगाएं?
स्वच्छ पर्यावरण होता है अच्छा,
इससे स्वस्थ्य होता है आपका बच्चा।
सरकार को कड़े क़ानून बनाना होगा,
पर्यावरण की स्वच्छता को बचाना होगा।
प्रकृति पर स्लोगन
प्रदूषण का हर तरफ प्रभाव है,
अभी भी जागरूकता का अभाव है.
प्रकृति को स्वच्छ बनाये,
पेड़ों को कटने से बचाये।
आज प्रकृति को बचाओगे,
तभी आने वाल कल देख पाओगे।
जीवन से ही सब अर्थ है,
पर्यावरण और प्रकृति की सरक्षा के बिना सब व्यर्थ है.
जब तक वन है,
तब तक जीवन है.
जब पर्यावरण प्रदूषण की बात होती है तब उसमें जल, वायु, ध्वनि और मृदा प्रदूषण आदि को भी शामिल किया जाता है. पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार को भी कड़े नियम बनाने पड़ेंगे और हर एक व्यक्ति को भी जागरूक होना पड़ेगा। तभी पर्यावरण स्वच्छता का सपना साकार हो सकता है.
पर्यावरण की स्वच्छता और प्राकृतिक संतुलन के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है. सर्वप्रथम हर व्यक्ति को प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर देना चाहिए। कोशिश करेंगे तभी होगा। पेड़ लगाने से पर्यावरण की स्वच्छता और संतुलन बना रहता है. इसलिए पेड़ों को कटने से बचाये और पेड़ लगाये। पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए आप जो भी कर सकते है उसे जरूर करें। पर्यावरण और इंसान एक दुसरे पर निर्भर है. एक का अस्तित्व खत्म होगा तो दूसरे का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा।
आशा करता हूँ आपको यह लेख Slogan On Environment in Hindi | पर्यावरण बचाओ पर नारे जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
इसे भी पढ़े –