Ai Par Kavita | एआई पर कविता

Ai Par Kavita Poem in Hindi – एआई एक उपयोगी Technology है। इसका इस्तेमाल पढ़ाई के कठिन प्रश्न को आसानी से समझने के लिए कीजिये। जिंदगी के उलझे प्रश्नों को सुलझाने के लिए कीजिये। Ai को अपना दोस्त समझिये।

इस लेख में, मैं आपके लिए “एआई पर कविता” लिखा हूँ। आशा करता हूँ आपको यह कविता पसंद आएगी और AI (Artificial Intelligence) को पढ़ समझकर दैनिक कार्य को आसान बनाइये।

Ai Par Kavita

एक तरफ
जो हुआ नहीं उसे सोचकर
बेवजह का डर फैलाने वाले है,
दूसरी तरफ
एआई को पढ़ समझकर
खूब रुपया कमाने वाले है।

मैं आप से पूछता हूँ
आप किस पक्ति में
खड़े होने वाले है,
क्योंकि आपका निर्णय ही
यह तय करेगा
कि जिंदगी में
आप कितने बड़े होने वाले है।

डर कर घबराने वाले,
सच का आईना दिखाने वाले,
एआई को इंसान से बड़ा बताने वाले,
कुछ नहीं करने देंगे आपको
ये पैर में रस्सी बांधकर
छलाँग लगाने वाले।

यहीं डर मुझे भी
डराने लगी,
बेवजह की बातें सताने लगी,
सामान्य सी जिंदगी में
एआई का डर
विकराल रूप बनाने लगी,
नींद में क्या-क्या बड़बड़ाता है
माँ झकझोर कर जगाने लगी।

– अयान पांडेय

दुनियाभर में कितने आविष्कार हो चुके है लेकिन इंसान की समस्या खत्म ही नहीं हो रही है। एक समस्या खत्म होती है तो दूसरी समस्या नजर आने लगती है। एआई एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो हमारे सोचने और काम करने की क्षमता को बढ़ा रही है। इंसान के सोचने के नजरिये कर काम करने के तरीके बेहतर हो रहे है। एआई को एक मित्र मानकर जीवन में आगे बढ़ना ही समझदारी है।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles