किन लड़कों को लड़कियां पसंद करती है? | Which boys do girls like?

Kin Ladakon Ko Ladakiyan Pasand Karati Hai? – ज्यादतर लड़के लड़कियों की सुंदरता पर मोहित हो जाते है जबकि लड़कियाँ लड़को को पसंद करते वक़्त काफी कुछ देखती है। ज्यादातर लड़कियाँ उसे अपना प्रेमी बनाती है जिन्हें वो भविष्य में जीवन साथी बना सके। ऐसा चालक लड़कियाँ करती है। लड़कियों को पता होता है कि ज्यादातर लड़के सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने या टाइम पास के लिए प्रेम का दिखावा करते है। इसलिए लड़कियाँ वक़्त लेकर लड़को को आजमाती है कि लड़के के प्रेम में कितनी सच्चाई है।

लड़के इन बातों का जरूर ध्यान रखे-

  • लड़का कितना भी स्मार्ट हो लड़कियाँ कभी नही बात करने की शुरूआत करती है। हमेशा बात करने की शुरूआत लड़के को ही करनी पड़ती है।
  • लड़कियों को सम्मान दें और उन्हें बोलने का मौका दें।
  • जब किसी लड़की से बात करेंगे तभी पता चलेगा कि उसके दिल में क्या है?

किन लड़कों को लड़कियां पसंद करती है?

लड़कियों में एक अलग प्रकार का ही एटीट्यूड होता है, यूँ भी कह सकते है कि एक अलग प्रकार का नखरा होता है जिसे हर लड़के को सहना पड़ता है। आइये जाने किस तरह के लडकों को लड़कियां ज्यादा पसंद करती है।

1- जो उनके मन की बात करें

लड़कियां उन लड़कों को पसंद करती है जो उनके मन की बात करें। ज्यादातर लड़कियों को शॉपिंग, ज्वेलरी, उनका पसंदीदा सीरियल, अपने परिवार के बारे में, कुकिंग के बारे में बात करना पसंद अच्छा लगता है। अगर लड़की की कोई हॉबी या शौक है तो वो उसके बारे में बात करना पसंद करेंगी।

लड़की से बात करते वक़्त यह जरूर ध्यान दें कि वह आपके बातों को सुनने में रूचि ले रही है या नही। अगर रूचि ले रही है तो बात करें अन्यथा चुप रहें। उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का प्रयास करें।

2- ईमानदार हो

लड़कियाँ उन लड़कों को पसंद करती है जो ईमानदार हो। लड़का किसी प्रकार का दिखावा न कर रहा हो और झूठ न बोल रहा हो। अगर लड़की किसी लड़के को झूठा समझ लेती है तो उस पर कभी नहीं विश्वास करती है और उसे पसंद भी नहीं करती है।

3- दिमाग से स्मार्ट हो

आज के दौर में बुद्धिमान लड़के लड़कियों की पहली पसंद है। बुद्धिमान लड़के अच्छा कमाते है और जीवन में प्यार के साथ-साथ पैसे का होना भी जरूरी है। ज्यादा पढ़े-लिखे लड़के अक्सर जोरू का गुलाम बनकर रहते है।

4- अमीर हो

जिन लड़कियों के जीवन काल में धन का अभाव रहा है। उन्हें अमीर लड़के ज्यादा पसंद आते है, क्योंकि वो बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमना चाहती है। ढेर सारा खरीददारी करना चाहती है। पैसे के अभाव में जो इच्छाएं अपूर्ण है उन्हें पूर्ण करना चाहती है।

वैसे भी अमीर लड़के को हर तरह की लड़की पसंद करती है। वो जमाना गया जब किसी अमीर लड़की को कुली से प्यार हो जाएं या किसी गरीब से प्यार हो जाएं। लड़का अमीर हो या उसमें काबिलियत हो अमीर बनने की, उसे लड़कियाँ जरूर पसंद करेंगी।

5- कलाकार हो

कलाकार अपने कला से वैसे ही लोगो का दिल जीत लेते है। कलाकारों पर लड़कियां ज्यादा फिदा होती है। इसलिए बहुत से लड़के गिटार बजाना सीखते है।

6- बहिर्मुखी हो

जो लड़के खुले विचारों के होते है और उनके बोलने का अंदाज मजाकियां होता है, उन्हें लड़कियाँ खूब पसंद करती है। खुले विचार होने से लड़कियों को बात करने में और दिल की बात समझने में आसानी होती है।

7- स्वस्थ और सुंदर हो

जो स्वास्थ्य होगा वो सूंदर भी होता है। कुछ लड़के इतना अधिक धूम्रपान करते है कि उनके आंखों के नीचे काला निशान बन जाता है। ऐसे लड़के मरीज की तरह लगते है। ऐसे लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करती है। लड़कियाँ उन लड़कों को पसंद करती है जो देखने में चेहरे और शरीर से स्वास्थ्य लगे।

अन्य कारण जिसकी वजह से लड़कियां लडकों को पसंद करती है।

  • लड़की के माता-पिता जिस लड़के की तारीफ करते है, लड़कियाँ उस लड़के को मन ही मन में पसंद करने लगती है।
  • लड़कियां उस लड़के को पसंद करती है जो क्लास में सबसे तेज हो।
  • लड़कियाँ अपने से कम उम्र के लड़को को ज्यादा पसंद करती है।
  • लड़कियाँ उन लड़कों को पसंद करती है जिन्हें खाना बनाना आता है।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles