Ladakiyon Se Baat karte Waqt Kin Baaton Ka Dhyan Rakhana Chahiye ? – स्त्री हो या पुरुष, इस दुनिया में हर कोई सम्मान का भूखा होता है। यह पूरी दुनिया “लेन और देन” पर चलती है। अगर आप किसी को सम्मान देंगे तो सम्मान पाएंगे। अगर आप किसी को प्रेम देंगे तो प्रेम पाएंगे। विनम्रता और सरलता एक ऐसा गुण है जो मनुष्य के अहंकार को बहुत कम कर देता है। लड़कियों का जो पुरुष सम्मान करते है, उन्हें लड़कियां (स्त्रियाँ) पसंद करती है। ज्यादातर लड़कियां सच बोलने वाले पुरुषों को ज्यादा पसंद करती है।
लड़कियों से बातें करते वक़्त इन बातों का जरूर ध्यान रखे
- लड़कियों से बात करते वक़्त मन को साफ रखें। अक्सर जब लड़के लड़कियों से बात करते है तब लड़कों के मन (हृदय) के भाव किसी न किसी प्रकार शब्दों के माध्यम से निकल जाते है। कई बार लड़को के हाव-भाव से भी मन की बातें पता चल जाती है।
- लड़कियों से जब भी बात करें। आपकी बातों में सच्चाई और विनम्रता होनी चाहिए। जो लोग विनम्र होते है और सच बोलते है, उन्हें हर कोई पसंद करता है। उनकी बातों को हर कोई पसंद करता है। उनसे हर कोई प्रेम करता है।
- लड़कियों से जब बात करे तो उन्हें झूठ बोलकर प्रभावित करने का प्रयास ना करें। एक ना एक दिन सत्य का पता चल ही जाता है। कई बार झूठ बोलते ही पता चल जाता है। कोई झूठे व्यक्ति को पसंद नही करता है।
- लड़कियों से बात करते वक़्त उन्हें घूरे नही, क्योंकि जब कोई किसी को घूरता है, तब बड़ी असहजता महसूस होती है। आपसे कोई तभी बात करेगा जब वह सहजता और खुशी महसूस करेगा।
- लड़कियों से जब बात करे तो मजाक-मजाक में उनका अपमान न करें। जब हम अपने मजाक के द्वारा किसी का अपमान करते है तब वह दूरी बनाने लगता है। हर व्यक्ति की अपने नजरों में इज्जत होती है। स्वाभिमान होता है। अगर कोई उसे चोट पहुंचाता है तो गुस्सा होना स्वाभाविक है।
- लड़कियों से जब बात करे तो उनकी रूचि के बारे में बात करें। उन्हें क्या पसंद है या वो किस क्षेत्र में अध्ययन करती है। अगर आप अपनी रूचि के बारे में बात करेंगे तो शायद उन्हें पसंद ना आये और वो बात ना करना चाहे।
- लड़कियों से बात करते वक़्त उचित दूरी बनाकर रहे ताकि लड़की सहज महसूस करे। उनके बहुत करीब जाने का प्रयास या उन्हें छूने का प्रयास ना करें। अगर लड़की के इच्छा के बिना उन्हें जब कोई छूता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है।
- लड़कियों से बात करते वक़्त उन्हें भी बोलने का मौका दें क्योंकि अगर सिर्फ आप ही बोलेंगे तो वार्तालाप नीरस हो जाएगा। आप उनके मनोभाव को नही जान पाएंगे और उनकी रूचि की बातें नही कर पाएंगे।
- बहुत कम ऐसा होता है कि लड़की लड़के के पास आकर बात करना शुरू कर दें। आप चाहे जितने स्मार्ट हो या सुंदर हो। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते है तो वार्तालाप की शुरूआत आपको ही करनी पड़ेगी। ज्यादातर लड़कियां अंतर्मुखी होती है। इसलिए कुछ भी अचानक से ना करे। धैर्य के साथ अपनी सीमा में रहकर बात करें ताकि लड़की को आप पर विश्वास बढ़े।
- लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है लेकिन झूठी और बहुत बढ़ा-चढ़ाकर तारीफ ना करे। आपकी तारीफ ऐसी होनी चाहिए जो लड़की के आत्मविश्वास को बढ़ाएं।
अगर आप किसी लड़की को अपना दोस्त, प्रेमिका, गर्लफ्रैंड, फ्रेंड बनाना चाहते है या उससे शादी करना चाहते है। तो शुरूआत में धैर्य रखें। अपनी बातों को ईमानदारी से रखे। कई बार जलबाजी करने पर ना कह देती है।
इस पोस्ट में दिए विचार मेरे स्वयं के अनुभव पर आधारित है। अगर आप अपने अनुभव को साझा करना चाहते है तो आप अपने विचारों को हमारे ईमेल आईडी – [email protected] पर शेयर करें।
इसे भी पढ़े –
- बात पर शायरी | Baat Shayari Status Quotes in Hindi
- लड़कियां सबसे ज्यादा किसे चाहती है?
- Shayari for Girls in Hindi | गर्ल्स शायरी
- Girls Quotes in Hindi | लड़कियों पर अनमोल विचार
- दिल की बात शायरी | Dil Ki Baat Shayari
- दिल की बात | Dil Ki Baat
- Like Shayari Status Quotes in Hindi | पसंद पर शायरी स्टेटस कोट्स