युद्ध शायरी स्टेटस | War Shayari Status Quotes in Hindi

War Shayari Status Quotes Slogan Thoughts Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में युद्ध शायरी स्टेटस कोट्स स्लोगन थॉट इमेज फोटो आदि दिए हुए है.

युद्ध ( लड़ाई ) में दो पक्ष होते है, एक पक्ष मजबूत तो दूसरा उसकी अपेक्षा थोड़ा कमजोर होता है लेकिन नुकसान दोनों का होता है. नुकसान मानवता का होता है. युद्ध वह घाव होता है जो इंसान की आने वाली नस्लों के हृदय में भी खौफ भर देता है. हर देश और हर इंसान यह जानता है कि युद्ध से समस्याएं हल नहीं होती है लेकिन फिर भी युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहता है. कभी-कभी षडयंत्र भी युद्ध का रूप ले लेता है.

War Shayari in Hindi

War Shayari in Hindi
War Shayari in Hindi | वॉर शायरी इन हिंदी | युद्ध पर शायरी

मर जाता है हृदय का विश्वास,
युद्ध लाता है इतना ज्यादा विनाश,
मानवता भी शर्मा जाती है जब
इंसान ही इंसान का करता है नाश.


उसने ही पूरी दुनिया को
अपने कदमों में झुकाया है,
जिसने जिंदगी के युद्ध में
खुद पर विजय पाया है.


War Shayari
War Shayari | वॉर शायरी | युद्ध शायरी

क्या फायदा है सिर्फ
हमलों की निंदा करके,
कोई हुकूमत दिखाए
मुर्दों को जिन्दा करके।


War Status in Hindi

War Status in Hindi
War Status in Hindi | वॉर स्टेटस इन हिंदी | युद्ध स्टेटस इन हिंदी

सबको लड़ने पड़े अपने-अपने युद्ध,
चाहे राजा राम हो या गौतम बुद्ध।


वीरों के लिए युद्ध अंतिम विकल्प होता है,
कायरों के लिए युद्ध प्रथम विकल्प होता है.


युद्ध में जीत धर्म की हो या अधर्म की हो,
मगर हार हमेशा मानवता की ही होती है.


War Quotes in Hindi

युद्ध में किसे सही कहे किसे गलत कहे. कोई युद्ध में अपनी शक्ति और अहंकार दिखाता है तो कोई अपने स्वाभिमान और देश को बचाने के लिए युद्ध करता है. इंसान जितना शक्तिशाली होता है, उस पर जिम्मेदारियां भी उतनी ही बड़ी होती है. शक्ति का प्रयोग मानवता की भलाई के लिए होना चाहिए। मानवता के विनाश के लिए नहीं।

War Quotes in Hindi
War Quotes in Hindi | वॉर कोट्स इन हिंदी | युद्ध पर अनमोल विचार

मुझे नहीं पता कि तीसरा विश्व युद्ध
किन हथियारों से लड़ा जाएगा,
लेकिन चौथा विश्व युद्ध लाठी और
पत्थरों से लड़ा जाएगा।
अल्बर्ट आइंस्टीन


युद्ध यह तय नहीं करता है कि
कौन सही है और कौन गलत है.
युद्ध यह तय करता है कि
कौन बचा है…!


मैं इतिहास हूँ मैंने कई युद्ध
और लड़ाई को बड़े करीब से देखा है,
कितनों को अहिंसा से हिंसा के मार्ग
पर आते देखा है परन्तु आज भी
युद्ध के घाव मेरे हृदय पर अंकित है.


युद्ध शायरी

द्वंद कहाँ तक पाला जाएँ,
युद्ध कहाँ तक टाला जाएँ,
तू भी वंशज है राणा का
मार जहाँ तक भाला जाएँ।


युद्दों में कभी नहीं हारें,
हम डरते है छलचंदों से,
हर बार पराजय पाई है
अपने घर के जयचंदों से.


युद्ध स्टेटस

जितना शांति से पसीना बहाओगे,
युद्ध में उतना ही कम खून बहाओगे।


वृद्ध पुरूष युद्ध की घोषणा करते है.
लेकिन युवाओं को ही लड़ना और मरना है.


युद्ध से बचने का कोई उपाय नहीं है,
इसे केवल दूसरों के लाभ के लिए स्थगित किया जा सकता है.


युद्ध पर सुविचार अनमोल वचन

सामूहिक हत्या का नाम ही युद्ध है।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन


युद्ध मनुष्यता के लिए सबसे भयानक
महामारी हैं; यह धर्म को मिटा देता है,
राष्ट्रों का विनाश कर देता है और
परिवारों का विध्वंस कर देता है।
मार्टिन लूथर


अच्छा है युद्ध इतना भयानक होता है,
नहीं तो हम इसके भी जबरदस्त
प्रेमी हो गए होते।
राबर्ट ई. ली.


युद्ध विनाश विद्या का नाम है।
जान एस. टी. एबट


युद्ध मनुष्यों की असफलताओं
के परिणामस्वरूप होता है।
बोनर ला


War Thoughts in Hindi

जंग कोई भी हो,
नतीजा कुछ भी हो पर
लड़ने वाला अपना
कुछ ना कुछ खो ही देता है.


क्या वक़्त कभी इतना
ताकतवर होगा कि पूरी
दुनिया में शांति और सौहार्द
कायम कर सके.


युद्ध के नियम कुछ ऐसे होने चाहिए,
कि जो युद्ध का ऐलान करे. वो भी
युद्ध के मैदान में रहे.


Yuddh Status

जीवन संघर्ष की पुकार है,
युद्ध ही तो वीर का प्रमाण है।


जीवन में किसी प्रकार का युद्ध हो,
धर्म, धैर्य और साहस बहुत ही जरूरी है।


बहादुर वे नहीं होते युद्ध जीतते हैं,
वे होते है जो युद्ध में मानवता को नहीं छोड़ते है।


Quotes on War in Hindi

युद्ध के भयंकर कदम के पीछे
बहुत छोटे-छोटे कारण होते हैं।
जूलियस सीजर


हथियारों की खटखटाहट में
क़ानून की आवाज डूब जाती हैं।
मौनतेन


कोई भी, यहाँ तक कि कायर भी,
युद्ध शुरू कर सकता है, मगर उसे
केवल जीतने वाले की सहमति से
ही खत्म किया जा सकता है।
सैलस्ट


संसार में आज तक अच्छा युद्ध और
बुरी शांति कभी नहीं हुई।
फ्रैंकलिन


युद्ध बर्बर लोगो का काम हैं।
नेपोलियन


War Slogan in Hindi

War Slogan in Hindi
War Slogan in Hindi | वॉर स्लोगन इन हिंदी | युद्ध पर नारे

इंसान से इंसान क्रुद्ध ना हो,
अब इस जहाँ में कोई युद्ध ना हो।


दुनिया युद्ध छोड़े,
बुद्ध से नाता जोड़े।


युद्ध नहीं अब हल चाहिए,
शांति से भरा कल चाहिए।


Battle Shayari in Hindi

जिंदगी भी एक जंग है,
हर कोई पूरी ताकत से लड़ रहा है,
मुसीबतों का हल ढूंढ़कर
एक-एक कदम आगे बढ़ रहा है.


सच्चे योद्धा इसलिए लड़ाई नहीं करते है
कि जो उनके सामने है उससे नफरत है,
बल्कि वे लड़ाई इसलिए करते है कि
जो उनके पीछे होता है उससे प्यार है.


हे ईश्वर तेरे इस जहां में
नफरत क्यूँ है जंग है क्यूँ
तेरा दिल तो इतना बड़ा है
इंसान का दिल तंग है क्यूँ।


Battle Status in Hindi

जंग तो कुछ समय तक ही होती है,
मगर मानवता उसे याद कर हर वक़्त रोती है.


एक युद्ध के अंत में सिर्फ
मृत लोग ही दिखाई देते है.


Battle Quotes in Hindi

इंसान की तरक्की तो देखिये साहब
युद्ध में वो बड़ी आसानी घाव दे सकता है,
मगर इंसान ने अभी इतनी तरक्की नहीं की
कि उस घाव को उतना ही जल्दी भर सके.


दो देशों के जंग में
दोनों तरफ के माँओ
का गोद सूना हो जाता है,
दोनों तरफ लाशें बिछी होती है,
जंग कोई भी जीत ले लेकिन
किसी माँ से उसके बच्चे को
नहीं मिला पायेगा।


War Jokes in Hindi

अगर मंगल में एलियन मिले
और उनके युद्ध छिड़ जाएँ तो
वो कहलायेगा मंगल War.


युद्ध शायरी इन हिंदी

युद्ध से पहले बुद्ध होने से
मानवता को जीत मिलती हैं,
युद्ध के बाद अशोक होने से
मानवता को सीख मिलती हैं।


युद्ध में स्वार्थ का जय होता है,
चीख, पुकार, क्रंदन का लय होता है,
मृत्यु स्वयं रणभूमि में आती है इसलिए
कमजोर के आँखों में भय होता हैं।


क्रोध को संभालों जब तक संभाला जाएँ,
हुनर रखो कि दूर तलक भाला जाएँ,
युद्ध में सिर्फ मानवता की हार होती है इसलिए
वीर युद्ध को टालो जब तक टाला जाएँ।


War Status

युद्ध में मानवता चीख-चीख कर कहती है,
इंसान के हृदय में क्या करूणा नहीं रहती हैं।


युद्ध से मिलते नहीं समस्या के समाधान,
अहंकार में ही विनाश करता है इंसान।


युद्ध जब-जब अपनो से होता है,
वो युद्ध बड़ा ही भीषण होता है।


आशा करता हूँ यह लेख War Shayari Status Quotes Slogan Thoughts Image Photo in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles