अभिमन्यु शायरी स्टेटस | Abhimanyu Shayari Status Quotes in Hindi

Abhimanyu Shayari Status Quotes Poem Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में अभिमन्यु शायरी स्टेटस कोट्स इमेज फोटो आदि दिए हुए है.

जिंदगी की चुनौतियाँ हमेशा इंसान को वीर बनने का मौका देती है. यह बार-बार नहीं आती है. कुछ लोग डर जाते है तो कुछ अभिमन्यु की तरह मृत्यु की आँखों में आँखे मिलाकर लड़ जाते है. आप खुद को एक बार अभिमन्यु की जगह रखकर देखिये और सोचिये। क्या आपकी मुसीबतें अभिमन्यु से भी बड़ी है? अगर आपका उत्तर नहीं है… तो जीवन को एक लक्ष्य दीजिये और खुद को अभिमन्यु मानकर अपनी वीरता का प्रमाण। जीवन बड़ा अनमोल होता है.

आप रामायण और महारभारत में ऐसे कई किरदार पाएंगे जो आपकी प्रेरणा बन सकते है. जीवन सफल होना बहुत ही छोटा लक्ष्य है. अगर तुम्हें यकीन ना हो तो किसी साहसी से पूछ लेना जिसने मुसीबतों से लड़कर अपने जीवन को बनाया हो. जब आप खुद को उत्साहित करना सीख लेंगे। यकीन मानिये दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं पाएगी। खुद को जानने का प्रयास करें।

Abhimanyu Shayari

Abhimanyu Shayari
Abhimanyu Shayari | अभिमन्यु शायरी

याद रखना जब कोई युवा धर्म की रक्षा के लिए
अभिमन्यु बनकर युद्धभूमि में आएगा,
वीरता और साहस का परचम लहराएगा,
जिसे देखकर स्वयं मृत्यु का शीश झुक जाएगा।


कुछ बड़ा करना है तो
मुसीबतों को देख कर मत डरो,
अगर जीवन चक्रव्यूह है
तो तुम अभिमन्यु जैसा वीर बनो.


संघर्षों की समर भूमि में,
हमसे पूछो हम कैसे हैं,
कालचक्र के चक्रव्यूह में
हम भी अभिमन्यु जैसे हैं।


Abhimanyu Shayari in Hindi
Abhimanyu Shayari in Hindi | अभिमन्यु शायरी इन हिंदी

नमन तुम्हें हम सब करते हैं
वीर पुरूष का तुम सपना
कोटि-कोटि हैं नर इस जग में
कोई कहाँ अभिमन्यु बना।


Abhimanyu Status

Abhimanyu Status
Abhimanyu Status | अभिमन्यु स्टेटस

जीत सुनिश्चित हो तो अर्जुन कोई भी बन सकता है,
मृत्यु निश्चित जानकर अभिमन्यु बनने के लिए साहस चाहिए।


साहस के आगे मुश्किलें कहाँ टिक पाती है,
वीरों के जीवन में मृत्यु सिर्फ एक बार आती है.


अगर वीरता अभिमन्यु जैसी हो
तो लोग मरते नहीं, अमर हो जाते है.


Abhimanyu Quotes in Hindi

Abhimanyu Quotes in Hindi
Abhimanyu Quotes in Hindi | अभिमन्यु कोट्स इन हिंदी | अभिमन्यु पर सुविचार

मैं सत्य कहता हूँ, सखे ! सुकुमार मत मानो मुझे,
यमराज से भी युद्ध को प्रस्तुत सदा जानो मुझे !
है और की तो बात ही क्या, गर्व मैं करता नहीं,
मामा तथा निज तात से भी समर में डरता नहीं।।


अभिमन्यु की एक बात
बड़ी शिक्षा देती है,
हिम्मत से हारना किन्तु
कभी हिम्मत मत हारना।


अभिमन्यु शायरी

अभिमन्यु शायरी
अभिमन्यु शायरी | Abhimanyu Shayari

उसके रण-कौशल और रणनीति से
जब बड़े-बड़े योद्धा हारे थे,
तब छल, कपट, चल और प्रपंच से
वीर अभिमन्यु को मारे थे.


वीर वही जिसमें बसती है
साहस की एक आस
घोर व्यथा में अविचल रहकर
वह रचता इतिहास.


संस्कृति रक्षा युद्ध वर्षों नहीं
जन्मों तक लड़े जाएंगे,
अर्जुन कम पड़ जाने पर
अभिमन्यु आगे आएंगे।


अभिमन्यु स्टेटस

अभिमन्यु की तरह तुम सिर्फ निडर हो जाओ,
साहस और शौर्य तुम्हारे अंदर अपने आप आ जाएगा।


हर युग को अभिमन्यु की
वीरता पर नाज होगा।


इस दुनिया में मौत से किसकी रिश्तेदारी है,
मुसीबतों से अभिमन्यु की तरह लड़ना चाहता हूँ.


अभिमन्यु पर अनमोल विचार

धन्य हो वीर अभिमन्यु
तुम मृत्यु देखकर डरे नहीं,
आज के वीर है जो हार देखकर
भी मुसीबतों से लड़ते नहीं।


आज के युवाओ को कमजोर मत समझो,
यह वह अभिमन्यु है जिसे चक्रव्यूह भेदना भी
आता है और उससे बाहर निकलना भी आता है.


इस दुनिया में आये हो तो
तुम्हें संघर्ष करना पड़ेगा,
मुसीबतों को चक्रव्यूह समझो
तो तुम्हें अभिमन्यु बनना पड़ेगा।


Abhimanyu Poem in Hindi | अभिमन्यु पर कविता

आज सोशल मीडिया में अभिमन्यु पर यह एक बेहतरीन कविता मिली, परन्तु लेखक या कवित का नाम काफी ढूँढ़ने के बाद भी नहीं मिला। आशा करता हूँ यह एक छोटी और प्यारी कविता आपको जरूर पसंद आएगी।

गर्भ में था सीखा मैंने
चक्रव्यूह को तोड़ना,
क्षत्रियों का वंश था
ना सीखा रथ को मोड़ना।

सोलह वर्ष की आयु में
रन में था आया…
यूँ ही नहीं अभिमन्यु
सर्वश्रेष्ठ था कहलाया।

चार मेरे चाचा ताऊ
खड़े थे बाहर जो…
भेदता चला गया
मैं चक्रव्यूह के द्वार को

सहायता न कर पाए
मेरे अपने मजबूर थे
नियति कठोर थी
जो मेरे पिता मुझसे दूर थे

सारथी मेरे पिता के
स्वयं भगवान थे
जानते वो सब
जो इस युद्ध के परिणाम थे.


आशा करता हूँ यह लेख Abhimanyu Shayari Status Quotes Image Photo in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।

Abhimanyu Shayari Video

इसे भी पढ़े –

Latest Articles