Women Empowerment Shayari Status Quotes thoughts Poem Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में नारी सशक्तिकरण पर शायरी स्टेटस कोट्स थॉट्स इमेज फोटो आदि दिए हुए है.
नारी सशक्तिकरण का क्या अर्थ है ? – नारी को शक्तिशाली बनाना। नारी शक्तिशाली तभी बनेगी जब वह शिक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगी। हम 20वीं सदी में जी रहे है लेकिन आज भी नारी पुरुष की तुलना में दुर्बल है।
परिस्थितियां चाहे जो रही हो लेकिन नारी को परदे में रखना इंसान की एक बड़ी भूल है। घर के चारदीवारी में कैद करके रखना पिछड़े समाज की मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए हर नारी को शिक्षा, व्यापार, राजनीति, नौकरी आदि का हिस्सा बनेंगी तभी नारी सशक्तिकरण के सपने को साकार किया जा सकता है।
Women Empowerment Shayari in Hindi

मीरा की अमर भक्ति ज़हर से मर नहीं सकती,
झाँसी वाली रानी है किसी से डर नहीं सकती,
मदर टेरेसा, कल्पना हो या सानिया, मैरी
असम्भव क्या है दुनियां में जो नारी कर नहीं सकती।
कम नहीं ये किसी से
साबित कर दिखलाएंगी
खोल दो बन्धन
बेटियां हर मंजिल पा जाएंगी

नारी को दुनियां ने जब से सम्मान दिया है,
नारी ने अपनी ताक़त को पहचान लिया है,
अबला से बन गई है सबला देखो
सच है नारी ने जग पर बड़ा एहसान किया है.
Women Empowerment Status in Hindi

वजूद अपना भुलाकर कई किरदार निभाती है,
एहसान मानों औरत का जो घर को स्वर्ग बनाती है.
औरत से ही जीवन की डोर है,
कौन मूर्ख कहता है ये कमजोर है.
सृष्टि के सृजन को गोद में पालती है,
औरत हर मुसीबत से लड़ना जानती है.
Women Empowerment Quotes in Hindi

स्त्री कभी हारती नहीं है
उसे हराया जाता है,
समाज क्या कहेगा यह कहकर
बचपन से डराया जाता है.
वह जन्म देती है,
वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है,
वह औरत कहलाती है।
नारी सशक्तिकरण शायरी

मेहँदी रोली कंगन का सिंगार नहीं होता,
रक्षा बंधन भईया दूज का त्यौहार नहीं होता,
रह जाते है वो घर सूने आँगन बन कर
जिस घर में बेटियों का अवतार नहीं होता।
मैं धरती की धरा हूँ,
मैं अंबर का आसमान,
कहने को मैं बेटी हूँ
पर हूँ हर घर की पहचान।
बहादुर महिला पर शायरी

बिजली चमकती हैं तो आकाश बदल देती हैं
आंधी उठती हैं तो दिन रात बदल देती हैं
जब गरजती हैं नारी शक्ति तो
इतिहास बदल देती हैं
महिला सशक्तिकरण पर दोहे

अबला से सबला हुई, देखो नारी आज ।
नारी के सहयोग से, समृद्ध बने समाज ।।
नारी लक्ष्मी, शारदा और नारी दुर्गा रूप।
नारी दुःख को सुख करे, नारी शक्ति अनूप।।
नारी से ही परिवार है, रिश्तों में आती है जान।
सबको करना चाहिए, नारी का हरदम सम्मान।।
नारी सशक्तिकरण स्टेटस

औरत हर बाजी जीत ले अगर वो ठान ले,
दुनिया क्या उसे रोकेगी अगर वो हौसलों से उड़ान ले.
तुम दुनिया को कुछ करके दिखलाना,
अबला का कलंक है तुमको मिटाना।
नारी के सम्मान में दो शब्द

मकहता रहता है दिल का जहान बेटी से
जमाने भर में बढ़ी है घर की शान बेटी से
जरूरी ये नहीं कि बेटों से नाम रोशन हो
मेरे नबी का चला खानदान बेटी से.
नारी संघर्ष पर शायरी

तू आग में ऐ औरत
ज़िंदा भी जली बरसों
साँचे में हर इक ग़म के
चुप-चाप ढली बरसों।
आज समानता का युग है। संविधान के अनुसार स्त्री और पुरुष को समान अधिकार प्राप्त है। यानी नर और नारी समान है किंतु समाज में आज भी नारी को पुरुष से नीचा स्थान प्राप्त है। आज भी बेटियों को गर्भ में मार दिया जाता है। दहेज के नाम पर नारी का शोषण होता है। कानून बने है लेकिन हकीकत की दुनिया में कहीं दिखाई नहीं देते है।
नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार और जनता दोनो को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। इससे परिवार में खुशहाली और देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। मां जितनी शिक्षित, आत्मनिर्भर और मजबूत होगी। बच्चा भी वैसा ही होगा। आप यह भी कह सकते है कि नारी सशक्तिकरण के बिना किसी घर और देश का पूर्ण विकास संभव है।
शिक्षा, चिकित्सा और सेवा के क्षेत्रों में नारी ने पुरूषों को पछाड़ दिया है। विज्ञान, व्यवसाय, बैंकिंग, व्यापार, सुरक्षा आदि क्षेत्रों में भी उसने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है, किंतु अभी उसे और अधिक यात्रा करनी है। अभी समाज में नारी को सुरक्षा खतरे में है। यह स्थिति बदलनी होगी। समाज को कठोर और संवेदनशील होना होगा। नारी को शिक्षा और आजीविका के मामले में और अवसर देने होंगे।
आशा करता हूँ यह लेख Women Empowerment Shayari Status Quotes thoughts Poem Image Photo in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
इसे भी पढ़े –
- महिला दिवस पर नारे | Women’s Day Slogan in Hindi
- महिला सशक्तिकरण पर निबन्ध | Women Empowerment Essay in Hindi
- भ्रूण हत्या की समस्या पर विचार | Quotes on Feticide Problem in Hindi
- आत्मनिर्भर शायरी स्टेटस कोट्स | Aatm Nirbhar Shayari Status Quotes in Hindi
- महिला दिवस पर कविता | Womens Day Poem in Hindi