Strong Shayari Status Quotes Image in Hindi – इस आर्टिकल में स्ट्रांग ( मजबूत ) शायरी स्टेटस कोट्स इमेज आदि दिए हुए है। इन्हें जरूर पढ़ें।
मनुष्य का जब जन्म होता है तो वह बड़ा ही कमजोर होता है। धीरे-धीरे उसका शरीर और दिमाग विकास करता है। एक उम्र के बाद जब वह जिंदगी की चुनौतियों और मुसीबतों का सामना करता है तब वह मजबूत होता है। संतुलित आहार, शिक्षा, व्यायाम, योग, अध्यात्म के माध्यम से मनुष्य शरीर और दिमाग को मजबूत बनाते है। इंसान जीवन में जितने अधिक मुश्किलों का सामना करता है वह उतना ही मजबूत होता है। उसे जीवन बड़ा सरल लगता हैं।
कमजोर इंसान हमेशा दूसरों में कमजोरियां ढूंढ़ता है। जबकि मजबूत इंसान दूसरे को मजबूत बनाता है। व्यक्ति की कमजोरियों को उसकी ताकत बनाता है। मजबूत व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है जबकि कमजोर व्यक्ति ज्यादातर नकारात्मक होते है। मजबूत इंसान दूसरे के प्रभाव या सुझाव से अपने जीवन के लक्ष्य को नही बदलता है। जबकि कमजोर व्यक्ति दूसरों के विचारों से प्रभावित होकर अपने विचार और लक्ष्य को बदल देता है।
खुद को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को परिश्रम करना पड़ता है। आपके अमीर या गरीब होने से कोई फर्क नही पड़ता है। जिसके विचारों में जितनी मजबूती आती है वह उतना ही साधारण हो जाता है। ईमानदार और विनम्र हो जाता है।
Strong Shayari in Hindi
जीवन में कोई काम मत करिये Wrong,
यकीन मानिये आप होंगे बहुत Strong।
तेरी कमजोरियों का भले लोग दें लाखों सबूत,
अपने आत्मविश्वास को उतना ही बनाना मजबूत।
मजबूत इरादों से ही ऊंची उड़ान होती है,
अपने दम पर ही इस दुनिया में पहचान होती है।
जो जिंदगी की हर कसौटी पर खुद को आजमाता है,
वही हर मुसीबतों से लड़कर खुद को मजबूत बनाता है।
Strong Status in Hindi
बड़े मजबूत मेरे इरादें है,
इसलिए खुद से किये वादें है।
नकारात्मक लोगो से बहुत दूर रहना,
ये हर मजबूत नींव को हिला देते है।
जिंदगी में जो बिना डरे सच बोलता है,
यकीन मानो वो अंदर से बड़ा मजबूत है।
Strong Quotes in Hindi
अगर कोई शारीरिक या मानसिक
रूप से मजबूत है तो यह उसके
वर्षों से किये परिश्रम का फल है।
यह उनके माँ-बाप के परिश्रम और
उनके आशीर्वाद का फल है।
जो व्यक्ति कमजोर होते है
वे दूसरों को भी कमजोर बनाते है,
जो लोग मजबूत होते है,
वे दूसरों को भी मजबूत बनाते है।
इस दुनिया में वह व्यक्ति सबसे
ज्यादा मजबूत होता है जो स्वयं
के स्वरूप को पहचान लेता है।
जो खुद पर नियंत्रन कर लेता है।
Strong Shayari
इस दुनिया में प्रसिद्धि पाने के लिए
पहले कुछ करके दिखाना पड़ता है,
जीवन में सफलता पाने से पहले
खुद को बड़ा मजबूत बनाना पड़ता है।
अपनी हर कमजोरी को मैं जानता हूँ,
इसलिए इरादें बड़े मजबूत पालता हूँ।
Strong Status
बुरी आदत, बीमारी और गलत सोच
मजबूत इंसान को भी कमजोर बना देती है।
जो मजबूत है वही साधारण है,
अपने आस-पास देखना कई उदाहरण है।
प्रकृति का यही नियम है-
जो ऊपर से मजबूत होते है वो अंदर से कमजोर होते है,
जो अंदर से मजबूत होते है वो ऊपर से कमजोर होते है।
ऐसी मजबूती और शक्ति का क्या फायदा,
जो औरत का सम्मान भी ना कर सके।
इसे भी पढ़े –
- कमजोर शायरी स्टेटस कोट्स | Weak Kamjor Shayari Status Quotes in Hindi
- भारतीय राजनीति पर कविता | Poem on Indian Politics in Hindi
- Saflta Ka Mantra कुछ ही व्यक्ति सफल क्यों होते हैं