Sacrifice Quotes Thoughts Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में त्याग पर अनमोल विचार ( Tyag Par Anmol Vichar ) दिए हुए है. इन्हें जरूर पढ़े.
इंसान अगर खुद के वास्तविक स्वरूप या जीवन के रहस्य को समझ ले तो उसके जीवन से दुःख दूर हो सकता है. त्याग एक दैवीय गुण है, महान और शक्तिशाली लोगो में यह पाया जाता है. त्याग जीवन को सौंदर्य है. आज के दौर में हर इंसान इतना लालची हो गया है कि त्याग की बात करना मूखर्तापूर्ण लगता है. फिर भी बहुत लोग ऐसे होंगे जो अपने जीवन में त्याग करके महान बने है.
Sacrifice Quotes in Hindi

त्याग के अतिरिक्त और
कहां वास्तविक आनन्द
मिल सकता है, त्याग के बिना
न ईश्वर प्रेरणा हो पाती है, न प्रार्थना.
– रामतीर्थ
संसार में सबसे बड़ा अधिकार
सेवा और त्याग से प्राप्त होता हैं.
– प्रेमचंद
विद्या या ज्ञान प्राप्ति के लिए
सुख का त्याग आवश्यक हैं.
– अज्ञात
ख़ुशी इस बात पर निर्भर करती हैं
कि आप क्या दे सकते हैं,
इस पर नहीं कि आप
क्या पा सकते है.
– महात्मा गांधी
Sacrifice Shayari in Hindi

भाई-भाई में लड़ाई ना हो,
भाई के जिंदगी में भाई शामिल हो,
त्याग करना कोई बड़ी बात नहीं है
लेकिन भाई भी उसके काबिल हो.
पहले लोग त्याग करते थे
ताकि करके भुला सके,
अब लोग एहसान करते है
ताकि कभी गिना सके.
प्रेम एकम प्रेम,
प्रेम दूनी विश्वास,
प्रेम तिया बंधन
प्रेम चौके त्याग।
त्याग पर अनमोल विचार

बड़ा त्याग, बड़ी महानता को दर्शाता हैं,
त्याग से परम आनन्द की अनुभूति होती हैं.
– दुनियाहैगोल
आइये अपने वर्तमान की कुर्बानी दे दें
ताकि हमारे बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके.
– अब्दुल कलाम
ख़ुशी का सबसे बड़ा रहस्य त्याग हैं.
– एंड्रयू कारनेगी
इच्छाओं का त्याग करने वाले
यात्रियों के गुण गाना उतना ही असम्भव है,
जितना संसार में अब तक
मरे जीवों की गिनती करना.
– श्री निक्वार्क
Sacrifice Status in Hindi

कहीं पढ़ा था मैंने प्रेम त्याग मांगता है,
उसी दिन मैंने प्रेम को ही त्याग दिया।
युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान
की सुख-सुविधाओं का त्याग कर देना चाहिए।
सुख-चैन की नींद को जो छोड़ेगा,
वही तो सफलता का रिकॉर्ड तोड़ेगा।
जीवन में बड़े त्याग जरूरी हो जाते है,
जब असम्भव को सम्भव करने की ठानी हो.
Love Sacrifice Quotes in Hindi

प्रेम में जब त्याग होता है,
तब उसकी पवित्रता और
अधिक बढ़ जाती है.
ऐसा प्रेम अमर हो जाता है.
प्रेम और त्याग में इतनी
शक्ति होती है कि निर्धन
व्यक्ति के जीवन को भी
सुखी और महान बना देता है.
त्याग पर शायरी

ख्वाहिशों का त्याग कर दिया
जिसने अपनों के लिए
उसे रोने की इजाज़त नहीं है
अपने सपनों के लिए.
इतना मुश्किल भी नहीं
अपने लक्ष्य को पाना,
दिल लगाकर मेहनत करना
और आलस्य को त्यागना।
सैक्रिफाइस कोट्स इन हिंदी
एक छात्र जब घर छोड़ने का त्याग करता है. जब वह निद्रा का त्याग करता है. अपने सुख-सुविधाओं का त्याग करता है तभी उसे ज्ञान प्राप्त होता है. उसी ज्ञान से उसे पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त होती है. इंसान जब अपने लालच का त्याग करने दान देता है या दूसरों की मदत करता है तो जीवन के सच्चे सुख का अनुभव करता है. जीवन को सुंदर और दूसरों के लिए प्रेरणादायक बनाने के लिए त्याग जरूरी है.
बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए
आपका त्याग भी बड़ा होना चाहिए.
– दुनियाहैगोल
त्याग की बिना किसी स्वार्थ की प्राप्ति नहीं होती.
– रवीन्द्रनाथ ठाकुर
कोई भी मनुष्य स्वयं के लिए ही गुलाब नहीं उगता.
आनन्द प्राप्ति के लिए सुन्दरता को दूसरों के साथ
बांटने से ही उसकी प्राप्ति में वृद्धि होती हैं.
– चेस्टर चार्ल्स
ऊंचाई पर पहुँचने के पश्चात्
बादल बन कर भलाई के लिए बरसो.
– नित्यानंद स्वामी
Sacrifice Thoughts in Hindi
मन को कष्ट पहुंचाकर किया हुआ
त्याग फलित नहीं होता हैं.
– अज्ञात
इन छः का त्याग कभी न करें –
सत्य, दान, कर्म, क्षमा, धैर्य और गुरू.
– वेदव्यास
पूर्ण त्याग और ईश्वर में
पूर्ण विश्वास ही हर चमत्कार का रहस्य है.
– स्वामी रामकृष्ण परमहंस
Quotes on Sacrifice in Hindi

त्याग और बलिदान किये बिना
यदि तुम ज्ञान प्राप्त करना चाहते हो
तो उसका देवता तुम्हारे लिए द्वार नहीं खोलेगा.
इस संसार में कुछ भी पाने के लिए
उसका मूल्य चुकाना ही पड़ता हैं.
– स्वेट मार्डेन
प्राणों का मोह त्याग करना,
वीरता का रहस्य हैं.
– जयशंकर प्रसाद
महान कार्य के लिए
महान त्याग की जरूरत होती हैं.
– स्वामी विवेकानन्द
जिनका हृदय विशाल होता हैं
वहीं अपने जीवन में त्याग करते हैं
और वहीं व्यक्ति परमानन्द को प्राप्त करते हैं.
– दुनियाहैगोल
त्याग पर सुविचार
त्याग के द्वारा भी मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती हैं,
पर इस रहस्य को बहुत कम लोग जानते हैं.
– अज्ञात
सफ़ल वहीं होता हैं जो
अपने भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए
वर्तमान के सुखों का त्याग कर देता हैं.
– दुनियाहैगोल
सामान्य मनुष्य उसका त्याग कर देता हैं
जो उसे दुःख पहुंचाता हैं और उसे अपनाता हैं
जिससे उसे सांसारिक सुख की अनुभूति होती हैं.
– अज्ञात
Quotes on Tyag in Hindi

हृदय के बुरे विचारों का
त्याग कर इंसान से आप
देवता बन सकते है. आप खुद
की शक्ति को तब तक समझ नहीं
पाएंगे। जब तक मन में
बुरे विचार होंगे।
राम को मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम
उनके महान कर्म और त्याग बनाते है.
कर्म से, धन से अथवा संतान से
विद्वानों ने अमृत रूपी मोक्ष नहीं
प्राप्त किया है, किंतु एक त्याग से
उसे प्राप्त किया है।
अज्ञात
Renunciation Quotes in Hindi

जिस आदमी की त्याग की भावना
अपनी जाति से आगे नहीं बढ़ती,
वह स्वयं स्वार्थी होता है और अपनी
जाति को भी स्वार्थी बनाता है।
महात्मा गांधी
छोटी वस्तुओं की अपेक्षा
बड़ी वस्तुओं का त्याग सरल है।
माल्टेन
त्याग के समान
कोई सुख नहीं है।
महाभारत
त्याग करने की सबसे अच्छी चीज
स्वयं की बुरी आदतें है, और जीवन
में भूलकर भी अच्छी आदतों का
त्याग नहीं करना चाहिए।
त्याग सफलता का मन्त्र
युवा छात्र यह कभी ना भूले
कि सफलता के लिए हमेशा त्याग की
आवश्यकता होती है.
जीवन में त्याग करने से
हृदय में संतोष उतपन्न होता है,
संतोष उतपन्न होने से मनुष्य
को हमेशा सुख की अनुभूति होती है.
जिसने अपनी सफलता को
अपने दम पर बनाया है,
उसने अपने जीवन में
बड़ा ही त्याग किया होगा।
आप उसी को त्याग कह
सकते है जिसके बदले में
कुछ भी पाने की चाहत ना हो.
बलिदान पर सुविचार
आइए आज हम बलिदान दें
ताकि हमारे बच्चे कल बेहतर हो सकें।
ए पी जे अब्दुल कलाम
बच्चों के पालन पोषण में भारी बलिदान शामिल है:
धन, ध्यान, समय और भावनात्मक ऊर्जा.
जोनाथन बोक्स
सच्चा प्यार निःस्वार्थ है,
यह बलिदान के लिए तैयार है.
साधु वासवानी
मुझे लंबे समय से विश्वास है
कि बलिदान देशभक्ति का शिखर है।
बॉब रिले
Balidan Quotes in Hindi
एक महान उद्देश्य बलिदान को प्रेरित करता है,
नवाचार ( Innovation ) को उत्तेजित करता है
और दृढ़ता को प्रोत्साहित करता है.
गैरी हैमेल
सभी बलिदानों में से सबसे
बड़ा समय का बलिदान है.
अल्पकालिक बलिदान से
दीर्घकालिक लाभ होते हैं।
जो चीजें अनमोल हैं
वे केवल बलिदान से बचाई जाती हैं।
डेविड केन्यन वेबस्टर
त्याग पर विचार
परिश्रम सौभाग्य की जननी है,
देने के लिए दान,
लेने के लिए ज्ञान और
त्यागने के लिए अभिमान
सर्वश्रेष्ठ है.
अगर इंसान अपने बच्चों के
उज्ज्वल भविष्य के लिए त्याग करता है,
तो इसे छोटा त्याग ना समझें।
कोई कुछ नहीं छोड़ता
किसी के लिए
ग्रहण हो या त्याग,
स्वार्थ निहित होता है.
स्त्री का सम्मान वही
कर सकता है जिसको
उनके त्याग, बलिदान,
पीड़ा, धैर्य आदि गुणों के
बारें में पता हो.
त्याग पर दोहे
सुनिए गुण की बारता, औगुन लीजै नाहिं।
हंस छीर को गहत है, नीर सो त्यागे जाहिं।।
यह तिन विष की बेलरी, गुरू अमृत की खान।
सीस दिये जो गुरू मिलें, तो भी सस्ता जान।।
त्याग तो ऐसा कीजिए, सब कुछ एकहि बार।
सब प्रभु का मेरा नहीं, निहचे किया विचार।।
त्याग महल को चल दिये,वन को श्री रघुनाथ ।
रोते नर नारी अवध,हम तो हुए अनाथ।।
त्याग पर अनमोल वचन
जिस प्रकार बच्चों को पालने
में माता-पिता त्याग करते है,
उसी तरह माँ-बाप की देखभाल के लिए
बच्चों को भी त्याग करना चाहिए।
त्याग एक ऐसी कड़वी दवा है,
जिससे मनुष्य की आत्मा
स्वस्थ्य हो जाती है.
त्याग और परीक्षा केवल
स्त्री के हिस्से में आती है,
पुरूष तो जैसे जन्मजात ही
मर्यादा पुरूषोत्तम होते है.
जो अपनी बुरी आदतों
का त्याग नहीं कर सकते है,
वे अपने जीवन में कभी भी
कोई बड़ा त्याग नहीं कर सकते है.
Pyar Me Tyag Shayari
प्रेम में जो हर त्याग
को तैयार है,
इस दुनिया में उसी को
सच्चा प्यार है.
किसी को पा लेना ही
प्यार की जीत नहीं है,
किसी की ख़ुशी के लिए
खुद के प्यार का त्याग कर
देना भी प्यार की जीत है.
प्रेम के वशीभूत होकर ही
जीवन में सब त्यागी होते है,
ईश्वर से जब सच्चा प्रेम हो
तभी लोग वैरागी होते है.
किसी अपने के लिए
सुख सुविधाओं का
मोह छोड़ देना भी
“प्यार” है, “त्याग” है.
प्यार और त्याग पर सुविचार
प्यार-मोहब्बत में जितना
जरूरी त्याग करना होता है,
उतना ही जरूरी एक-दुसरे का
सहयोग करना भी होता है.
जिस प्रेम की शुरूआत
प्यार से हो और उसका
अंत त्याग पर हो. वही
प्रेम इस दुनिया में अमर
होता है.
जीवन में आनंद पाने के लिए
सफलता जरूरी है,
सफलता के लिए आनंद का
त्याग जरूरी है.
प्यार का एक और
नाम त्याग भी है,
जिसे लक्ष्मण और उर्मिला
ने साबित कर दिया।
त्याग पर शेर
नारी परिभाषा त्याग की है,
नारी ही दया का उदाहरण,
नारी में स्नेह की प्रतिमूर्ति है
जिसने गढ़ा है प्रेम का व्याकरण।
एक समझौता क्या किया,
जिंदगी बेईमान हो गई,
त्याग करते रहना ही
मेरी पहचान हो गई.
सब त्याग कर भगवान मिले,
वनों में सिद्ध इंसान मिले,
मिले नर को मोक्ष वहाँ
जहाँ जीवन के प्रमाण मिले।
तप, संयम का राग जरूरी हो जाता है,
बिना रंग का फाग जरूरी हो जाता है,
अगर मोक्ष के सिंहासन की हो अभिलाषा
सुविधाओं का त्याग जरूरी हो जाता है.
त्याग पर महापुरूषों के अनमोल वचन
प्रेम के बिना त्याग नही होता है
और त्याग के बिना प्रेम असंभव है।
रवीन्द्रनाथ टैगोर
कोई मनुष्य त्याग किए बिना सुख नहीं पाता,
त्याग किये बिना परमात्मा को कोई नहीं पा सकता,
और त्याग किये बिन निर्भय सो नहीं सकता,
इसलिए तुम भी सब कुछ त्याग कर सुखी हो जाओ।
वेदव्यास
जो मनुष्य त्याग करता है
और दुःख मानता है,
उसने त्याग किया ही नही है,
सच्चा त्याग सुखद होता है,
मनुष्य को ऊँचा ले जाता है।
महात्मा गांधी
कुल की रक्षा के लिए एक मनुष्य का,
ग्राम की रक्षा के लिए कुल का,
देश की रक्षा के लिए ग्राम का और
आत्मा की रक्षा के लिए पृथ्वी का
त्याग कर देना चाहिए।
वेदव्यास
Latest Sacrifice Quotes in Hindi
कई बार इंसान अपने
कर्तव्यों को करते हुए,
इतना बड़ा त्याग कर देता है
जिसे ना परिवार समझता है
और ना समाज समझता है.
अपने अहंकार को नहीं त्याग पाता है,
कितना अज्ञानी हो गया है इंसान,
इसी कारण वह पतन की ओर बढ़ता है
तो भी उसे सुखद अनुभूति होती है.
अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करके,
अच्छे-अच्छे पकवान को छोड़ देना
भी एक प्रकार का त्याग ही है.
हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है,
इसके लिए हम हर त्याग के
लिए तत्पर है. यहाँ किसी
कट्टरता का कोई स्थान नहीं।
Sacrifice Quotes for Success in Hindi
जिसके पास संसाधन का अभाव हो,
उन्हें बड़े से बड़ा त्याग करने के लिए
तैयार रहना चाहिए क्योंकि एक बड़ी
कामयाबी उनका इन्तजार कर रही है.
लोभ, मोह, स्वार्थ और द्वेष को छोड़ते है,
चलो हम प्रकृति से कुछ सीखते है,
धैर्य, त्याग, अनुशासन और समर्पण से
अपने संस्कारों को सींचते है.
कर दे अतीत अब मौन त्याग,
लंका तुझमें क्यों लगी आग,
ऐ! कुरूक्षेत्र अब जाग जाग,
बतला अपने अनुभव अनंत
वीरों का कैसा हो बसंत।
सुभद्रा कुमारी चौहान
माता-पिता जीते जागते भगवान् है,
उनके त्याग, बलिदान और मेहनत
पर हमेशा गर्व करो.
जग को अपना कहते
हम सबको अपनाने वाले है,
त्याग धर्म के पोषक हम
क्षमादान करने वाले है.
सनातन धर्म पर पूरी मानवता को गर्व है,
क्योंकि इसने भारत भूमि को ज्ञान, प्रेम
और त्याग से सींचा है.
Sacrifice Quotes for Life in Hindi
त्याग के बिना कुछ भी पाना
सम्भव नहीं क्योंकि सांस लेने
के लिए भी पहले सांस को
छोड़ना पड़ता है.
व्यक्ति के द्वारा किया गया त्याग
जब स्वयं के जीवन की बाधा बन जाएँ,
अहंकार को जन्म देने लगे तब अच्छा रहेगा
त्याग का त्याग कर दिया जाएँ अन्यथा
यह त्याग भटकाव का कारण बनेगा।
जिंदगी में एक बात याद रखना,
आप कितने भी बड़े आदमी बन जाओ
लेकिन अपने संस्कार मत त्याग देना।
कुछ ना पा सकोगे तुम
इस झूठे अभिमान से,
त्याग की भावना नहीं है
तो फिर क्या सीखे श्रीराम से.
Sacrifice Quotes for Youth in Hindi
है जीवन एक तपस्या
और त्याग है आहुति,
समर्पण वो मगर है
जहाँ मिलती है मुक्ति।
नारी त्याग की मूरत है तो
पुरूष संघर्ष की सूरत है,
कैसे कहूँ महान किसी को
दोनों एक दुसरे की जरूरत है.
युवाओं सुख और नींद का
त्याग कर, अध्ययन में ज्यादा
से ज्यादा वक़्त देना चाहिए।
क्योंकि ज्ञान ही असली शक्ति है.
हर युवा को रामायण पढ़ना चाहिए,
और त्याग प्रभु श्रीराम से सीखना चाहिए।
Sacrifice Quotes in Hindi for Whatsapp and Facebook
जिसने त्याग करना सीख लिया,
वो हर अभाव में खुश रहेगा,
वो हर दुःख में शांत रहेगा,
त्याग से आत्मा का शुद्धिकरण होता है.
त्याग महज एक शब्द नहीं,
है कर्मों की परिभाषा,
बिना त्याग अधूरी है
पत्थर सी वो अभिलाषा।
खुद को और खुद की ताकत
को जानना है तो अभावों में
भी रहकर बेहतर प्रदर्शन करना सीखो।
जिसे त्याग सीखना हो
वो रामायण पढ़ ले,
त्याग न करने का दुष्परिणाम
देखना हो तो महाभारत
पढ़ लें.
इसे भी पढ़े –
- ज्ञानी पंडित के अनमोल विचार | Gyani Pandit
- विद्यार्थियों के लिए अनमोल विचार | Thoughts in Hindi for Students
- आलस्य पर अनमोल विचार | Laziness Quotes in Hindi
- Bravery Quotes in Hindi | वीरता पर अनमोल विचार
- Suvichar Hindi Me | सुविचार हिंदी में