किन व्यक्तियों में उत्साह नहीं होता है? | Which people do not have enthusiasm?

Which people do not have enthusiasm? – इंसान की बुरी आदतें और जीवन की कुछ ऐसी परस्थितियाँ जिसकी वजह से इंसान में उत्साह की कमी आती है। जो इंसान अपनी बुरी आदतों को छोड़ देता है। वह अपने जीवन की परिस्थिति को भी बदल देता है। आइये जानने का प्रयास करे कि किन लोगों में उत्साह की कमी होती है।

किन व्यक्तियों में उत्साह नहीं होता है? | Kin Vyaktiyon Me Utsah Nahin Hota Hai?

  1. जो लोग अपने मन का काम नहीं करते है। उनमें उत्साह की कमी होती है। अरुचिकर कार्य करने से जल्द ही थकान महसूस होने लगता है। मन का काम न करने से हृदय दुखी और विचार नकारात्मक होते है। ऐसे लोगो बेवजह गुस्सा आता है।
  2. जो लोग अपनी औकात से ज्यादा दिखावा करते है। उनमें उत्साह की बड़ी कमी होती है। आजकल के युवा सबसे ज्यादा दिखावा करते है जिसके कारण बहुत से युवा कर्ज की दलदल में फंस जाते है। कर्ज इंसान के जीवन में तनाव पैदा करता है। यही तनाव आपको हतोत्साहित भी करता है। दिखावा करने से सच्चाई कभी छुप नहीं सकती है।
  3. जो लोग दूसरों को नीचा दिखाने या खुद से कम दिखाने का प्रयत्न करते है। अक्सर मैनें उनमें उत्साह की कमी देखी है। इस तरह के लोग अपने जीवन में कुछ कर नहीं पाते है। अगर कोई दूसरा कुछ करता है तो उसे हतोत्साहित करते है। जिन लोगो में उत्साह की कमी होती है। वही दूसरों को अपनी बातों और विचारों से हतोत्साहित करते है।
  4. जो लोग बचत ( Savings ) नहीं करते है, उनमें भी उत्साह की कमी होती है। क्योंकि जब आपके एकाउंट में अच्छा पैसा होता है तब आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। आपका आत्मविश्वास आपके उत्साह को बढ़ाता है। आज के समय में बहुत लोग इसलिए हतोत्साहित है क्योंकि उनके पास पैसा नहीं है। जीवन की बहुत सारी समस्याओं का हल पैसे से ही निकलता है। इसलिए पैसे की बचत करिये। ताकि उत्साहित और आनन्दित जीवन जी सके।
  5. जो लोग दूसरों से ईर्ष्या ( Jealousy ) करते है या किसी की तरक्की से ईर्ष्या करते है। ऐसे लोगो के मन में उत्साह की कमी होती है। ऐसे लोग अपने जीवन में प्राप्त सुख सुविधाओं से खुश नहीं हो पाते है।
  6. जो लोग शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ होते है। उनमें उत्साह की कमी होती है। इसलिए हर इंसान को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हर दिन योग या व्यायाम जरूर करना चाहिये।
  7. जिन लोगो का व्यवहार अच्छा नहीं होता है और जो लोग दूसरों का सम्मान नहीं करते है। उनमें भी उत्साह की अपार कमी होती है। ज्यादातर ऐसे लोग अंदर से बड़े दुखी और कमजोर होते है।
  8. जीवन के की बुरी आदतें ( Bad Habits ) इंसान के उत्साह को कम करती है। इसलिए बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयत्न करें और अच्छी आदतों को अपने पास रखें।
  9. ऐसा व्यक्ति जिसने पढ़ाई छोड़ दी हो और पैसा न कमाता हो। उस व्यक्ति के अंदर भी उत्साह की कमी होती है। जब आप पैसा कमाते है तब आपका आत्मविश्वास और उत्साह दोनो ही बढ़ जाता है।
  10. जो लोग अपने युवा अवस्था 18 से 30 वर्ष की उम्र में समय ( Time ) को ज्यादा बर्बाद करते है। उनमें उत्साह की कमी होती है। ज्यादातर ऐसे लोग अपने लक्ष्य से बहुत दूर होते है।

निष्कर्ष

ईमानदारी, विनम्रता, क्षमा, दया, सहानुभूति, परिश्रम, त्याग, संतोष जैसे गुण इंसान के उत्साह को बहुत ज्यादा बढ़ाते है. आप वीडियो या किसी की बातें सुनकर केवल 2-4 दिन ही उत्साहित रह सकते है. लेकिन ये गुण आपको जीवन भर उत्साहित रखेंगे। अपने अवगुणों को छोड़ए और खुद गुणों से जोड़िये। फिर देखिये आपके जीवन में चमत्कार हो जाएगा।

लेखक एवं कवि
कविता राय
इंदिरा नगर – लखनऊ

नोट – अगर आप भी अपने लेख और विचारों को हमारे वेबसाइट पर प्रकाशित करवाना चाहते है तो आप हमारी ईमेल आईडी – [email protected] पर जरूर भेजे।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles