लक्षद्वीप के बारे में रोचक तथ्य | Interesting facts about Lakshadweep in Hindi

Interesting facts about Lakshadweep Tourism in Hindi – लक्षद्वीप एक द्वीप समूह है जो भारत के दक्षिण-पश्चिम से 200 से 240 किलोमीटर अरब सागर में स्थिति है। लक्षद्वीप भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक हैं। यह सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश हैं। लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती हैं।

भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। लक्षद्वीप में बिताएं बेहतरीन पलों के सुंदर इमेज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके साथ-साथ एक बेहतरीन पर्यटन स्थल (Tourist Destination) भी बताया।

इसके बाद मालदीव के कुछ युवा मंत्रियों ने इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और भारत के प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड शुरू हो गया। मालदीव सरकार ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को बर्खास्त कर दिए और कहाँ यह उनके व्यक्तिगत राय है। लेकिन सोशल मीडिया लाखों लोगो ने मालदीव की यात्रा को रद्द कर दिया। इस विवाद की वजह से लक्षद्वीप पर्यटन चर्चा का विषय बन गया। आइयें जाने लक्षद्वीप के बारें में ताकि यहाँ पर घूमने का मूड बनाया जा सके।

Interesting facts about Lakshadweep in Hindi

लक्षद्वीप यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमन्त्री शरीर नरेंद्र मोदी जी ने कहा – “लक्षद्वीप का जमीनी इलाका भले ही छोटा हो लेकिन लक्षद्वीप के लोगो का दिल समुन्द्र जितना विशाल है।लक्षद्वीप की सुंदरता को शब्दों में समेटना बड़ा ही मुश्किल है जो लोग दुनिया के अलग-अलग देशों के द्वीपों को देखने जाना चाहते है वहां के समुन्द्र से अभिभूत है। उनसे मेरा आग्रह है वो पहले लक्षद्वीप जरूर देखें।

  1. 01 नवम्बर 1956 को, भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के दौरान, प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए लक्षद्वीप को मद्रास से अलग कर एक केन्द्र-शासित प्रदेश के रूप में गठित किया गया। पहले “लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि” के नाम से जाना जाता था जिसे 1 नवम्बर 1973 को बदलकर नया नाम “लक्षद्वीप” दिया गया।
  2. मलयालम और संस्कृत में लक्षद्वीप का अर्थ ‘एक सौ हजार द्वीप’ होता है। लक्ष्यद्वीप सूरज-चुम्बन वाले समुन्द्र तटों और हरे भरे हुए परिदृश्य के लिए जाना जाता है।
  3. लक्षद्वीप में कुल मिलाकर छोटे-बड़े 36 द्वीप हैं, जिनमें मुख्य द्वीप अगाती, अमीनी, एंड्रोट, कलपेनी, कवरत्ती, किल्तान, कड़मठ, चेतलात, बंगाराम, बित्रा और मिनिकॉय हैं। 2001 के सरकारी जनगणना के अनुसार इस क्षेत्र की कुछ जनसंख्या 60,595 हैं।
  4. लक्षद्वीप के लोगो का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना और नारियल की खेती करना है। इसके साथ टूना मछली का निर्यात भी किया जाता है। भारत सरकार द्वारा यहाँ के पर्यटन (Tourism ) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि यहाँ रोजगार (Employment) के अवसर पैदा किये जा सके।
  5. लक्षद्वीप में लगभग 95% आबादी मुस्लिम है, फिर भी यहाँ पर अन्य धर्म के नृत्य, त्यौहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। यहाँ के लोग मलयालम बोलते है जबकि मिनिकॉय द्वीप पर माहि या माह्न भाषा सबसे अधिक बोलते हैं।
  6. कोच्ची से लक्षद्वीप की दूरी 496 किलोमीटर है। लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट कोच्ची से होकर गुजरती है। सभी पर्यटन उद्देश्यों के लिए कोच्चि लक्षद्वीप का द्वार मार्ग है।
  7. भारत की स्वतंत्रता से पहले लक्षद्वीप एक स्वतंत्र प्रदेश था। यहाँ की अधिकत्तर जनसंख्या मुस्लिम होने के कारण इसे पकिस्तान अपने कब्जे में लेना चाहता था लेकिन सरदार बल्लभभाई पटेल की अगुआई में भारतीय सैनिकों द्वारा पकिस्तान की कोशिश को नाकामयाब कर दिया गया। इसके साथ ही भारत सरकार ने 1956 को वहां के सभी द्वीपों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया।
  8. बंगाराम द्वीप को छोड़कर लक्षद्वीप के लगभग सभी द्वीप में शराब प्रतिबंधित हैं। यहाँ कोई पर्यटक नंगा नहीं घूम सकता है। यह क़ानून के खिलाफ है।
  9. लक्षद्वीप का सतही क्षेत्रफल सिर्फ 32 वर्ग किलोमीटर है। इन द्वीपों पर कोई आदिवासी आबादी नहीं है।
  10. लक्षद्वीप जाने के लिए भारतीयों को वीजा (Visa)या पासपोर्ट (Passport) की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन यहाँ की यात्रा के लिए परमिट की जरूरत पड़ती है, जिसे आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  11. लक्षद्वीप के प्रसिद्द भोजन या स्ट्रीट व्यंजन की बात कैरे तो ‘मुस कवाब‘ पहले नंबर पर आएगा। यह यहाँ का बेहतरीन सी-फ़ूड है जिसे बनाने के लिए बोनलेस मछली का इस्तेमाल किया जाता है।
  12. कोलकली और परिचकली लक्षद्वीप के दो लोकप्रिय लोक कला है। “लावा” यहाँ का सबसे लोकप्रिय नृत्य है।
  13. लक्षद्वीप की साक्षरता दर लगभग 92% हैं। यहाँ के लगभग 10 द्वीपों पर ही लोग बसते हैं।
  14. लक्षद्वीप की यात्रा के लिए अक्टूबर से मई मध्य तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। मध्य मई से सितम्बर तक वर्षा होती है।
  15. भारतीय नागरिक लक्षद्वीप में आवासीय सम्पत्ति खरीद सकते है लेकिन उससे पहले लक्षद्वीप के प्रशासक से अनुमति लेनी होगी।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles