बीबी और नेता में क्या समानता होती है? | Bibi Aur Neta Me Kya Samanata Hoti Hai?

Bibi Aur Neta Me Kya Samanata Hoti Hai? – आज सुबह एक बड़ा ही फनी चित्र देखा जिसमें बीबी और नेता की बड़ी खूबसूरती से तुलना की गई थी। जिसे देखकर और उस बात को सोचकर मैं अपनी हंसी रोक नहीं पाया। फिर मेरे मन में विचार आया कि बीबी और नेता में क्या समानता होती है?

फिर लिखना शुरू कर दिया। बीबी और नेता में कुछ बातें समान होती है जो कि इस लेख में दिया गया है। इसे जरूर पढ़ें। आपको बड़ा ही आनन्द आएगा।

बीबी और नेता में क्या समानता होती है?

  1. बीबी हो या नेता दोनो को लोग अपनी मर्जी से चुनते है, लेकिन बाद में ये दोनों किसी की नहीं सुनते है।
  2. अच्छी बीबी और अच्छे नेता लोगो की कल्पनाओं और कहानियों में ही है। हकीकत में इनका दर्शन बाद ही दुर्लभ है।
  3. बीबी हो या नेता आप उनकी केवल एक गलती निकालकर दिखा दो, ये दोनों आपमें हजारों गलतियां निकाल देंगे।
  4. शादी से पहले बीबी की बातें और चुनाव से पहले नेता की बातें सुनने में बड़ा ही अच्छा और सच्चा लगता है। शादी और चुनाव होने के बाद दोनों के हकीकत का पता चलता है।
  5. बीबी भी अपने मन की बात करती है और नेता भी अपने मन की बात करते है। पति के मन की बात पत्नी नहीं समझती है और जनता के मन की बात नेता नहीं समझते है।
  6. शादी होने के बाद पत्नी अपने पति को कंट्रोल में रखती है लेकिन पति को इसका एहसास भी नहीं होता है। ठीक उसी प्रकार नेता भी जनता को अपनी कंट्रोल में रखता है लेकिन इसका एहसास जनता को नहीं होता है।
  7. पत्नी अपने पति के पैसों। पर ऐश करती है और नेता अपनी जनता के पैसों पर ऐश करते है।
  8. बीबी से बहस हो तो पति नहीं जीत पाता है और नेता से बहस हो तो जनता नहीं जीत पाती है। जबकि पति और जनता दोनों ही अपनी जगह पर सही होते है।
  9. जो पति बीबी की चापलूसी करता है उसका जीवन बड़ा ही सुखी होता है। जो लोग (जनता) नेता की चापलूसी करते है। उनका जीवन भी बड़ा सुखमय होता है।
  10. बीबी मायके जाने के बाद पति को भूल जाती है। और नेता विधान सभा में पहुंचने के बाद जनता को भूल जाते है।

लेखक
सत्यप्रकाश दूबे
प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश)

इसे भी पढ़े –

Latest Articles