संघर्ष पर कोट्स | Quotes on Struggle

अभी तो इस बाज की असली उड़ान बाक़ी हैं,
अभी तो इस परिंदे का इम्तिहान बाक़ी हैं,
अभी-अभी तो लांघा है समुंद्रो को
अभी तो पूरा आसमान बाक़ी हैं.

संघर्ष प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इसके बिना जीवन भी संभव नही हैं. प्रकृति बचपन से ही हर जीव को संघर्ष करना धीरे-धीरे सिखाता हैं और मनुष्य का संघर्ष ही उसकी महानता का कारण भी बनता हैं. यदि मनुष्य जीवन में कर्म करना और संघर्ष करना छोड़ देता हैं तो जीवित मनुष्य भी मृत महसूस करता हैं.

इस पोस्ट में संघर्ष कोट्स हिंदी में (Struggle Quotes in Hindi) दिया गया हैं जिसे आप पढ़कर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना जरूर शुरू कर देंगे.

संघर्ष पर कोट्स हिंदी में (Quotes on Struggle in Hindi)

  1. संघर्षपूर्ण जीवन ही पुरषार्थ की कसौटी होती हैं.
  2. जीवन का असली मजा उस संघर्ष में है जो आपको लक्ष्य के ओर अग्रसर करे.
  3. संघर्ष करने के बाद मिली सफ़लता सबसे ज्यादा सुख देती हैं.
  4. संघर्ष मनुष्य को इतना ताकतवर बना देता हैं जितना उसने कभी सोचा भी न हो.
  5. संघर्ष विहीन जीवन मृत्यु के समान होता हैं, लक्ष्य और संघर्ष हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.
  6. जीवन में हर व्यक्ति को संघर्ष करना पड़ता हैं, या तो सफलता पाने के लिए संघर्ष करो या तो जीवन जीने के लिए.
  7. बड़ा लक्ष्य, बड़ा संघर्ष लाता हैं और बड़ा संघर्ष बड़ी शक्ति देता हैं.
  8. संघर्ष से ही व्यक्ति को अनुभव प्राप्त होता हैं और अनुभव से ही जीवन जीना आसान होता हैं.
  9. संघर्ष से उत्तम चरित्र का निर्माण होता हैं और उत्तम चरित्र मनुष्य को उच्च कार्यो के प्रति जागरूक करता हैं.
  10. संघर्ष के बिना जीत पाना मुश्किल होता हैं.
  11. मनुष्य का कर्म और संघर्ष ऐसा होना चाहिए जो समाज के लिए एक मिसाल बन जाए.
  12. महान व्यक्तियों की जीवनी पढ़ने से उनके संघर्ष का पता चलता हैं और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती हैं.
  13. इंसान जन्म से ही संघर्ष करता हैं बैठने के लिए, खड़े चलने के लिए और बोलने के लिए क्योकि इंसान की नियति ही संघर्ष हैं.
  14. जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तन, मन और धन लगाकर संघर्ष करता हैं वह व्यक्ति कभी भी हार के बारे में नही सोचता हैं.

इसे भी पढ़े –

Latest Articles