What is Vertical Farming | वर्टीकल फार्मिंग या खड़ी खेती की पूरी जानकारी

What is Vertical Farming in Hindi – वर्टीकल फार्मिंग या खड़ी खेती ( Vertical Farming ) के माध्यम से कम भूमि में अधिक उत्पादन का सफल प्रयोग किया जा रहा हैं. इसमें सबसे अच्छी बात यह भी हैं कि इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का उपयोग नही होता हैं. इससे कम भूमि वाले खेतिहर किसान को काफी लाभ मिल सकता हैं, खड़ी खेती ( Vertical Farming ) के माध्यम से किसानो की आय को भी बढ़ाया जा सकता हैं.

खड़ी खेती क्या हैं? | What is Vertical Farming?

खड़ी खेती या वर्टीकल फार्मिंग में एक बहु-सतही ढाँचा तैयार किया जाता हैं, इस ढाँचे के सबसे नीचले हिस्से में पानी से भरा टैंक रख दिया जाता हैं. टैंक के ऊपरी खानों में पौधों के छोटे-छोटे गमले रखे जाते हैं, पाइप के द्वारा इन गमलों में उचित मात्रा में पानी पहुँचाया जाता हैं जिसमें पोषक तत्व मिले होते हैं जो पौधों को जल्दी बढ़ने में मदत करते हैं. LED Bulb ( एलइडी बल्ब ) के द्वारा कृतिम प्रकाश बनाया जाता हैं. वर्टीकल तकनीकी खेती में मिटटी की जरूरत नही होती.

खड़ी खेती के लाभ | Advantages of Vertical Farming

  1. बढ़ती जनसंख्या और कम होती कृषि योग्य भूमि भविष्य की एक बहुत बड़ी समस्या होगी. आने वाले समय में खेती योग्य भूमि बहुत कम होगी ऐसे समय में वर्टीकल खेती या खड़ी खेती ही हमारी इस समस्या का समाधान कर सकता हैं.
  2. Vertical Farming ( खड़ी खेती ) के माध्यम से कम जमीन में अधिक उत्पादन किया जा सकता हैं.
  3. खड़ी खेती में बनावटी प्रकाश और बनावटी पर्यावरण का निर्माण किया जाता हैं, जिसके कारण मौसम सम्बन्धी समस्याओं से संरक्षण प्राप्त होता हैं. फ़सल नष्ट होने या खराब होने की संभावना कम होती हैं.
  4. परम्परागत खेती में कई तरह के रासायनिक खाद और खतरनाक कीटनाशक दवाओं का उपयोग होता हैं जिससे तरह-तरह की बीमारियाँ फैलती हैं. खड़ी खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का उपयोग नही होता हैं और इसमें उत्पादित सामान स्वास्थ के लिए लाभदायक होता हैं.
  5. कड़ी खेती की वजह से जब कम जमीन में उत्पादन अधिक होगा तो किसानो की आय बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा.
  6. इस प्रकार की खेती में पानी की आवश्यकता बहुत कम होती हैं. कम वर्षा वाले जगहों के लिए वर्टीकल फार्मिंग एक सही विकल्प हो सकता हैं.
  7. Vertical Farming ( खड़ी खेती ) में मजदूर की आवश्यकता कम होती हैं क्योकि यह ऑटोमेटेड तकनीकी पर आधारित खेती हैं.
  8. यदि आप Agriculture Business के बारे में सोच रहे हैं तो खड़ी खेती आपके लिए एक विकल्प हो सकता हैं. अभी इंडिया में बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं और कुछ लोग खड़ी खेती से करोड़ों रूपये कमा चुके हैं.

खड़ी खेती भारत में | Vertical Farming in India

खड़ी खेती या Vertical Farming भारत में अभी एक दम नया हैं, कुछ कृषि विश्वविद्यालयों में इनपर शोध चल रहा हैं और कुछ या बहुत कम प्रोफेशनल खड़ी खेती कर रहे हैं. इस तरह की खेती को एक बिज़नस के रूप में भी देखा जाता हैं. इस तरह की खेती करने के लिए खड़ी खेती की तकनीकी ज्ञान का होना जरूरी हैं.

Latest Articles