तेज गुस्सा आने पर उसे नियंत्रण करने का क्या उपाय है?

Tej Gussa Aane Par Use Niyantran Karne Ka Kya Upay Hai ? – जब कभी मनुष्य को तेज गुस्सा आता है तो उसे नियंत्रण करना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है। गुस्से में इंसान ऐसा कार्य कर देता जिसका पछतावा उसे जीवन भर होता है। तेज गुस्सा या तेज क्रोध इंसान को स्वयं और दूसरों को भी हानि पहुंचाता है। क्रोधित होने में सबका नुकसान है लेकिन फिर भी इंसान क्रोधित होता है। गुस्सा आ ही जाता है।

तेज गुस्सा आने पर उसे नियंत्रण करने का क्या उपाय है?

ज्यादातर लोगों को तेज गुस्सा तो आता है लेकिन वे उस गुस्से को नियंत्रित नही कर पाते है क्योंकि वो कभी नियंत्रित करने के बारे में सोचते ही नही है। या यूँ कहिये कि गुस्से को नियंत्रित करने का उनके पास कोई उपाय नही होता है। आइये तेज गुस्से को नियंत्रित करने के कुछ उपाय जाने।

  • तेज गुस्सा आने पर ना बोले या बहुत कम बोले। अक्सर तेज गुस्से में कही बातें सीधे हृदय पर चोट पहुँचाती है। फिर वाद-विवाद बढ़ जाता है। कई बार तेज गुस्से में कही बातें हिंसा का कारण बन जाती है।
  • अगर आपको किसी व्यक्ति पर तेज़ गुस्सा आये तो उस व्यक्ति से बिना कुछ कहें दूर चले जाएं। जब आप दूर जाएंगे तो आप का क्रोध कुछ देर में शांत हो जाएगा। फिर आप बुद्धिमानी पूर्ण सोचकर अपनी बात को शांति से कह सकेंगे।
  • अपने दिमाग में इस बात को पूरे विश्वास के साथ याद रखे कि अगर मुझे तेज गुस्सा आएगा तो मैं इस उपाय से अपना क्रोध नियंत्रित कर लूंगा। इससे आपको यह लाभ होगा कि जब आप क्रोधित होंगे तो आपका दिमाग आपके दिये निर्देश का पालन करेगा।
  • अगर इन उपायों से भी आपका तेज गुस्सा शांत नही हो रहा है तो थोड़ा धैर्य रखें और क्रोध को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहें। थोड़ा योग करें। ध्यान लगावे और अपना झुकाव अध्यात्म की तरफ बढ़ाएं।
  • क्रोध से होने वाले नुकसान के बारे में बार-बार सोचे। इससे आप थोड़ा कम क्रोधित होंगे। ऐसी कहानियां पढ़े जिसमें क्रोध के कारण होने वाले हानि को बताया गया हो।
  • जिसे तेज गुस्सा आता है वह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है, क्योंकि जो ऊर्जा मनुष्य के दिमाग को मिलती है। उसे वह क्रोध में लगा देता है। इसलिए बुद्धिमान लोग अपने क्रोध को नियंत्रित रखते है।
  • हर इंसान के जीवन में कुछ ऐसे लोग होते है जिन पर उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। क्योंकि वे उस इंसान से इतनी घृणा करते है कि उसकी अच्छी बातों में भी कमियां निकाल लेते है। अपनी घृणा को प्रेम में बदले। उस इंसान को अच्छाइयों के बारे में सोचे। उससे अपने आप प्रेम हो जाएगा। अगर आप ऐसा नही कर पा रहे है तो उस व्यक्ति से दूर हो जाएं। इससे आपको कम गुस्सा आएगा और आपका गुस्सा नियंत्रित रहेगा।
  • जब भी आप क्रोधित हो तो स्वयं से यह प्रश्न करे कि आप क्यों क्रोधित हुए। क्या इस समस्या को किसी और तरीके से भी हल किया जा सकता था। अब तक मैं जितनी बार क्रोधित हुआ हूँ। उससे मुझे कितनी हानि हुई है। मेरे क्रोध का कारण और निवारण क्या है? इस प्रकार के प्रश्न स्वयं से करने पर कई बार बहुत सही उत्तर मिल जाता है और समस्या का हल भी। जिसे बड़े-बड़े ज्ञानी भी नही बता पाएंगे।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles