Religious Quotes in Hindi | धार्मिक अनमोल विचार

Religious Quotes Shayari Status Thoughts Suvichar Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में धर्म पर सुविचार और धार्मिक अनमोल विचार दिए हुए हैं।

धर्म क्या है? – मेरा मानना है कि इंसान के हृदय में जब दया, क्षमा, प्रेम, सत्य, अहिंसा, उपकार जैसे भाव उतपन्न होते हैं तो वह धर्म के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। परन्तु आज के दौर में लोग रंग, कट्टरता, नफरत, हिंसा को धर्म से जोड़ कर देखते है जो कि एक बहुत ही गलत अवधारणा हैं।

इस लेख में महापुरुषों के द्वारा कहे गए Religious Quote in Hindi और Religion Quotes in Hindi दिए गए हैं। इससे आपको धर्म समझने में आसानी होगी।

Religious Quotes in Hindi

धर्म वह वस्तु है
जिससे पशु मनुष्य तक
और मनुष्य परमात्मा तक
उठ सकता हैं।
स्वामी विवेकानन्द


मन को निर्मल रखना ही धर्म है,
बाकी सब कोरे आडम्बर हैं।
संत तिरुवल्लुवर


सच्चा धर्म पापों की जड़ काटकर
मुक्ति का मार्ग-प्रदर्शन कराता है।
रस्किन


अपना उल्लू सीधा करने के लिए
शैतान भी धर्मशास्त्र का हवाले दे सकता हैं।
शेक्सपीयर


मनुष्यता और ईश्वर की कसौटी पर
जो जीवन खरा उतरे, वही सच्चे धर्म
का एकमात्र प्रमाण-पत्र है।
डॉ. जॉनसन


Religious Shayari in Hindi | धार्मिक शायरी हिंदी में

ईश्वर कहते है उदास ना हो मैं तेरे साथ हूँ,
सामने नही आस-पास हूँ,
पलकों को बंद कर और दिल से याद कर
मैं कोई और नही तेरा विश्वास हूँ।


हजारों ऐब हैं मुझमें, नही कोई हुनर बेशक
मेरी खामी को तू ख़ूबी में तब्दील कर देना
मेरी हस्ती है एक खारे समन्दर-सा मेरे दाता
तू अपने रहमतों से इसको मीठी झील कर देना.


कुरआन भी अच्छी लगती हैं,
गीता का ज्ञान भी मेरा हैं…
मुझ पर बरसती है मेहरबानियाँ बहुत
अल्लाह मेरा हैं और भगवान् भी मेरा हैं.


किस्मत पर नाज हैं तो वजह
तेरी रहमत…
खुशियाँ जो पास हैं तो वजह
तेरी रहमत…
मेरे अपने मेरे साथ हैं तो
वजह तेरी रहमत…
मैं तुझ से मोहब्बत की तलबकैसे न करूँ…
चलती जो ये साँस हैं तो वजह
तेरी रहमत…


ईश्वर तत्व को जानने से पहले
इंसान बड़ा ही कमजोर होता है,
जब उस तत्व को जान लेता है
तो इंसान कुछ और होता है।


धार्मिक कोट्स हिंदी में

वह धार्मिक नहीं जो दूसरों के
धर्म के प्रति प्रेम नहीं रख सकता।
जैनेन्द्र कुमार


सच्चे धर्म के क्षेत्र में,
कोरे पुस्तकीय ज्ञान का
कोई स्थान नहीं।
स्वामी विवेकानंद


धर्म का मुख्य स्तम्भ भय है।
अनिष्ट की शंका दूर कर दीजिये,
फिर तीर्थ यात्रा, पूजा पाठ, स्नान ध्यान,
रोजा नमाज, किसी का भी
निशान मात्र न रहेगा।
प्रेमचंद


संसार में धर्म ही सबसे श्रेष्ठ है।
धर्म में ही सत्य की प्रतिष्ठा है।
वाल्मीकि


धर्म जिंदगी की हर एक सांस
के साथ अमल में लाने की चीज है।
महात्मा गांधी


Religious Status in Hindi | धार्मिक स्टेटस हिंदी में

दयालुता ही सबसे बड़ा देवता है,
मानवता ही सबसे बड़ा ईश्वर है।


जो सचमुच धर्म में रहते हैं,
वो धर्म से ज्यादा कर्म करते हैं।


धार्मिक है वो बंदा और इंसान भी,
जिसे भाएगी मंदिर की घंटियाँ और अजान भी।


अपने अंतरात्मा की बात सुन लो,
सत्य और अहिंसा का मार्ग चुन लो।


धर्म बाहर से भीतर की यात्रा है,
जिसे सत्य के रथ पर बैठकर पूरी की जाती हैं।


Religion Quotes in Hindi

जो धर्म, जो नीति और जो क़ानून
अन्न पर भूखो का अधिकार बतलाने
के बदले उसका अधिकार बतलाता है
जिसका पेट ठसाठस भरा हो, वह धर्म
नहीं है, वह नीति, नीति नहीं है,
वह क़ानून, क़ानून नहीं हैं।
दादा धर्माधिकारी


धर्म होने पर जब मनुष्य इतने नीच हैं,
तो धर्म न होने पर वे क्या होंगे?
फ्रेंकलिन


जीवन के संघर्ष और मुश्किलों
में भी जो धर्म का त्याग नहीं करता,
वह श्रेष्ठ है।
वेदव्यास


धर्म ईश्वरीय कोप है,
दैवी वज्र है जो मानव-जाति के
सर्वनाश के लिए अवतरित हुआ है।
प्रेमचंद


सच्चा धर्म हृदय की कविता है,
वहीं सारे सद्गुण पल्लवित होते हैं।
जोबर्ट


धर्म पर सुविचार अनमोल वचन

नम्रता के सामने झुक जाना धर्म है।
ताकतवर के सामने झुकना अधर्म है।
महात्मा गाँधी


धर्म से केवल मोक्ष की ही नहीं
अर्थ और काम की भी सिद्धि होती है।
वेदव्यास


धर्म का उद्देश्य है
कि मनुष्य के चरित्र में
अटल बल प्रदान करना।
स्वामी रामतीर्थ


सम्पूर्ण विश्व मेरा देश है,
सम्पूर्ण मानवता मेरा बन्धु है
और भलाई करना ही मेरा धर्म है।
थामस पेन


दूसरे का धर्म भले ही श्रेष्ठ मालूम हो,
उसे ग्रहण करने में मेरा कल्याण नहीं है।
सूर्य का प्रकाश मुझे प्रिय है। उस प्रकाश में,
मैं बढ़ता रहा हूँ। सूर्य मुझे वन्दनीय है, परन्तु
इसलिए यदि मैं पृथ्वी पर रहना छोड़कर
उसके पास जाना चाहूंगा तो
जलकर ख़ाक हो जाऊँगा।
आचार्य विनोबा


Dharmik Vichar in Hindi

अगर आपकी समस्या
एक जहाज की तरह बड़ी हैं
तो भूलें नही कि प्रभु की कृपा
सागर जितनी विशाल हैं.


जो मनुष्य जीवन में
सत्य का मार्ग चुनता हैं
उसका सफ़र मुझ (ईश्वर)
तक पहुँचकर ही
समाप्त होता हैं.


प्रभु हमें वैसे ही देते हैं
जैसे गेहूँ देता हैं,
हम एक कण बोते हैं
और सौ कण पाते हैं.


“मेहनत मेरी – रहमत तेरी” का भाव रखने वाले
ईश्वर की कृपा प्राप्त करते हैं, “दवा” के साथ
दुआ” और “क्रिया” के साथ “कृपा” हमेशा अच्छे
परिणाम देते हैं.


हर क्रिया में प्रभु का आभार माने
फिर प्रभु आपकी राह आसान कर देंगे.


धार्मिक विचार हिंदी में

प्रभु की सबसे अच्छी प्रार्थना तब होती हैं
जब हम प्रभु की अच्छाईयों की अनुरूप
अपने आपको ढाल लेते हैं.


अगर हमें प्रभु में विश्वास हैं तो
चाहे हम पहाड़ की चोटी से लडखडायें,
फिर भी प्रभु हमें गिरने नही देंगे…
या तो प्रभु हमे अपनी बाहों में थाम लेंगे
या फिर उड़ने के लिए पंख दे देंगे.


कर्तव्य ही धर्म है और प्रेम ही ईश्वर हैं,
सेवा ही पूजा है और सत्य ही भक्ति हैं।


कर्म करने पर ही फल मिलता है,
धर्म के मार्ग पर चलकर कर्म करने से
मनवांछित फल और ईश्वर दोनों मिलते हैं।


धर्म में कमियाँ ढूँढ़कर
लोग खुद को ज्ञानी समझने लगते हैं,
जिस दिन खुद में कमियां ढूंढना शुरू कर देंगे
उस दिन से धर्म में अच्छाईयां नजर आने लगेगी।


धार्मिक सुविचार इन हिंदी | Devotional Quotes in Hindi

मुझे क्या मिलेगा
की अपेक्षा “मैं क्या दे सकता हूँ
यह भाव महान हैं।


उठो और शुक्रिया करो भगवान् का
जिसने एक और सुबह दी हैं.


दुनियाँ पर किया गया भरोसा तो
टूट सकता हैं लेकिन दुनियाँ के मालिक पर
किया गया भरोसा कभी नही टूटता हैं।


जब हम सच्चे मन से प्रभु को खोजते है
तो प्रभु अपनी मौजूदगी का अहसास
हमें जरूर करवायेंगे।


जिसकी मदत कोई नहीं करता है
उसकी मदत के लिए हमेशा तत्पर रहें,
क्योंकि यही मानवता है यही धर्म है।


धर्म विचार | Dharm Vichar

ख़ुश वह होता हैं
जिसने प्रभु में विश्वास रखा हो।


प्रभु हर जगह हैं
इसलिए आप सब जगह
प्रार्थना कर सकते हैं।


जब आप भगवान् से शक्ति माँगते हैं,
तो वह आपको कठिनाईयों में डाल देता हैं,
ताकि आपकी हिम्मत बढ़े और
आप शक्तिशाली बने.


धर्म से मानसिक बल मिलता है,
जो शारीरिक बल से कई गुना
अधिक होता है।


युवाओं को धार्मिक पुस्तके
अच्छी तरह पढ़नी चाहिए ताकि
कोई राजनीतिक लाभ के लिए
धर्म का नाम लेकर कभी भी उनका
इस्तेमाल न कर सके।


धार्मिक अनमोल विचार | Dharmik Anmol Vichar

हे !!! मालिक – मेरी गुमराहियों,
मेरे दोष देखकर उन्हें अनदेखा कर देना
क्योकि मैं जिस महौल में रहता हूँ
उस का नाम दुनिया हैं।


सच्ची भक्ति में प्रभु के लिए
तीव्र प्यार होता है।


प्रभु भक्ति और स्मरण के बिना
बीता दिन व्यर्थ जाता हैं.


यह जीवन प्रभु का
अमूल्य वरदान हैं,
इसे व्यर्थ ना गँवाओं।


घोर विपदा के समय सिर्फ
प्रभु ही हमारे रक्षक होते है।


धार्मिक सुविचार | Dharmik Suvichar in Hindi

प्रभु को जानो,
शांति को जानो।


अगर आप ईश्वर को खोजना चाहते है
तो अपने विचारों के बीच छूटे हुए स्थान में देखिये।


बाहर का सुकून भीतर के
परमात्मा को जानने से आता हैं।


हम तब तक हर तूफ़ान का
सामना कर सकते हैं जब तक
हमारा विश्वास प्रभु में हैं।


श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास और
आत्मविश्वास का अर्थ हैं ईश्वर में विश्वास.


Quotes on Religion in Hindi

खाने, सोने, डरने और मैथुन के बारे में
मनुष्य और पशु परस्पर समान हैं, केवल
धर्म ही उसे पशु से अलग करता है। यदि
वह भी न रहा तो मनुष्य पशु के समान ही है।
नीतिशास्त्र


धर्म एक बढ़िया कुछ है,
लेकिन बहुत बुरा लबादा।
टामस फुलर


धर्म अन्तःप्रकृति है,
वही सारी वस्तुओं का ध्रुव सत्य है।
धर्म ही वह चरम लक्ष्य है जो
हमारे अंदर काम करता है।
रवीन्द्र


सच्चा धर्म पापों की जड़ काट
मुक्ति का मार्ग प्रदान करता है,
पर मिथ्या धर्म में मुक्ति पैसों
के बल पर बिकती है।
रस्किन


धर्म ईश्वर और मनुष्य के प्रति
प्रेम से अधिक कुछ भी नहीं है।
विलियम पेन


Mazhab Quotes in Hindi

मेरा विश्वास है कि बिना धर्म का
जीवन बिना सिद्धांत का जीवन होता है और
बिना सिद्धांत का जीवन वैसा ही है जैसा कि
बिना पतवार का जहाज। जिस तरह बिना
पतवार का जहाज मारा-मारा फिरेगा, उसी तरह
धर्महीन मनुष्य भी संसार सागर में इधर से
उधर मारा-मारा फिरेगा और अपने अभीष्ट
स्थान तक नहीं पहुंचेगा।
महात्मा गाँधी


एक श्रेष्ठ जीवन ही एकमात्र धर्म है।
थामस फुलर


भावना से भरी नैतिकता धर्म है।
मैथ्यू अर्नाल्ड


प्रत्येक धर्म उतना ही सत्य है
जितने कि दूसरे धर्म है।
वर्टन


जो अपनी तर्कशक्ति खो चुके हैं
उनके द्वारा धर्म की सच्चाई को
ठीक तरह से कभी नहीं समझा गया।
वाल्तेयर


Religious Thoughts in Hindi

सच्चा धर्म सकारात्मक होता है,
नकारात्मक नहीं। अशुभ एवं असत्य
से बचे रहना ही केवल धर्म नहीं,
वास्तव में शुभ एवं सत्कार्यों को करते
रहना ही धर्म हैं। सच्चे धर्म की कसौटी
तो पवित्र पुरुषार्थ है।
विवेकानंद


सारे ही धर्म एक ही बात कहते हैं।
मनुष्यता के गुणों को विकसित करना
ही धर्म का उद्देश्य है।
हरिकृष्ण प्रेमी


जितने धर्म प्रचलित किये गए,
सब अपनी व्यापकता और
सहृदयता के बल पर ही फैले।
बकिंम चन्द्र चट्टोपध्याय


धर्म का पालन करते हुए जो धन प्राप्त होता है,
वही सच्चा धन है। जो अधर्म से प्राप्त होता है,
वह धन तो धिक्कार देने योग्य है। धन की इच्छा
से कभी शाश्वत धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए।
वेदव्यास


धर्म की शक्ति ही अनेक जीवन की शक्ति है,
धर्म की दृष्टि ही जीवन की दृष्टि हैं।
डॉ. राधाकृष्णन


Best Religious Quotes in Hindi

दूसरों की नकल न करना
सबसे बड़ा धर्म है।
महावीर स्वामी


धर्म सेवा का नाम है,
लूट और कत्ल का नहीं।
प्रेमचंद


गंभीरता, उदारता, विश्वस्तता,
तत्परता और दयालुता का व्यवहार
ही सच्चा धर्म है।
कन्फ्यूशियस


सच्चा धर्म हमें अपने आश्रितों
का सम्मान करना सिखाता है और
मानवता, दरिद्रता, विपत्ति, पीड़ा एवं
मृत्यु को ईश्वरीय देन जानता हैं।
गेटे


किसी आदमी को धर्म के मामलों में
छलना बहुत आसान है और उसका
धर्म के प्रति मोहभंग करना बहुत कठिन हैं।
पियर बेल


धर्म पर शायरी

है धर्म पहुँचना नहीं,
धर्म तो जीवन भर चलने में हैं,
फैला कर पथ पर स्निग्ध ज्योति
दीपक-समान जलने में है।
रामधारी सिंह ‘दिनकर’


मजहब पर सुविचार

जीवन में आनंद को प्राप्त
करने की प्यास ही धर्म है।
योगिराज नानक


विश्वव्यापी धर्म तो एक ही है,
यद्यपि उसके सैकड़ों रूपांतर हैं।
जी.बी. शॉ


सावधान होकर धर्म का वास्तविक
रहस्य सुनो और उसे सुनकर उसी के
अनुसार आचरण करो। जो कुछ तुम
अपने लिए हानिप्रद और दुःखदायी
समझते हो वह दूसरों के साथ मत करो।
वेदव्यास


धर्म सचमुच बुद्धि-ग्राहा नहीं,
हृदय ग्राहा है।
महात्मा गाँधी


धर्म तो मानव समाज
के लिए अफीम है।
कार्ल मार्क्स


Religion Quotes

जो धर्म शुद्ध अर्थ का विरोधी है
वह धर्म नहीं है। जो धर्म राजनीति
का विरोधी है वह धर्म नहीं है।
धर्म रहित अर्थ त्याज्य है।
धर्म रहित राज्यसत्ता राक्षसी है।
महात्मा गाँधी


भारतवर्ष का धर्म उसके पुत्रों से नहीं,
सुपुत्रियों के प्रताप से ही स्थिर हैं।
भारतीय देवियों ने यदि अपना धर्म छोड़
दिया होता तो देश कब का नष्ट हो चुका होता।
महर्षि दयानन्द


धर्म परमेश्वर की कल्पना कर
मनुष्य को दुर्बल बना देता है,
उसमें आत्मविश्वास उतपन्न नहीं
होने देता और उसकी स्वतंत्रता
का अपहरण करता है।
आचार्य नरेंद्र देव


धर्म से अर्थ उतपन्न होता है।
धर्म से सुख होता है। धर्म से
मनुष्य सब कुछ प्राप्त करता है।
धर्म जगत का सार है।
बाल्मीकि


मृत्यु में अनेक एक हो जाता है,
जीवन में एक अनेक रहता है।
धर्म एक हो जायेगा जब ईश्वर
का अंत होगा।
रवीन्द्र


New Religious Quotes

जहाँ धर्म नहीं, वहाँ विद्या, लक्ष्मी,
स्वास्थ्य आदि का भी अभाव होता है।
धर्म रहित स्थिति में बिल्कुल शुष्कता
होती है, शून्यता होती है।
महात्मा गाँधी


धर्म ही व्यक्ति और समाज की
प्रगति का मार्ग है। यह शास्वत,
आधारभूत और मौलिक है। यह
माता के समान है जिसे स्वीकार
करना ही होगा, पत्नी की तरह नहीं जिसे
चाहे स्वीकार करे या अस्वीकार करें।
सत्य साईं बाबा


धर्म के दश चिन्ह हैं।
अर्थात जिसमें यह दश चिन्ह –
धैर्य, क्षमा, दमन करना, अस्तेय,
शौच, इन्द्रियनिग्रह, धी, विद्या,
सत्य और अक्रोध पाये जावें
वह मनुष्य धार्मिक हैं।
मनु


धर्म उस अग्नि की,
जो प्रत्येक व्यक्ति के अंदर जलती है,
ज्वाला को प्रज्ज्वलित करने में
सहायता करता है।
डॉ. राधाकृष्णन


सब इंसान बराबर हैं,
चाहे वो किसी धर्म या जाति के हों।
हमें एक ऐसी दुनिया बनानी है
जहाँ सभी धर्म और जाति के लोगों
में भाईचारा और मोहब्बत हो,
न कि नफ़रत और बैर हो।


Quotes on Religion in Hindi

धर्म चाहे जो भी हो,
अच्छे इंसान बनो,
हिसाब हमारे कर्म का होगा
धर्म का नहीं।


धार्मिक होना अच्छी बात है।
अगर धर्म का राजनीतिकरण हो
तो शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और
महँगाई जैसे जरूरी मुद्दों को
अपने ध्यान में रखे।


धर्म के मूल को जो समझते है,
वे दूसरों की मदत और भलाई
करने के लिए सदैव तत्पर रहते है।
क्योंकि साथ धन नहीं इंसान का
कर्म ही जाता है।


जो मनुष्य धर्म और मजहब के
नाम पर नफरत और ईर्ष्या को
बढ़ाता है। उसे खुदा कभी माफ़
नहीं करता है। उसे जहन्नुम की
आग में जलना ही पड़ता है।


व्यक्ति को धार्मिक होना चाहिए,
लकिन शिक्षित होने अति आवश्यक हैं।
तभी वह धर्म के सच्चे स्वरूप को
पहचान पायेगा और ईश्वर की शरण
में जाकर मुक्ति पायेगा।


आशा करता हूँ यह लेख धार्मिक अनमोल विचार (Religious Quotes in Hindi ) | धर्म पर सुविचार (Religion Quotes in Hindi) आपको जरूर पसंद आये होंगे। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles