न्याय पर सुविचार | Justice Quotes in Hindi

Justice Quotes Shayari Status Thoughts Saying Suvichar Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में न्याय पर सुविचार शायरी स्टेटस आदि दिए हुए है.

न्याय की शक्ति को सर्वोच्च शक्ति माना जाता हैं.यदि कोई व्यक्ति अन्याय करता है तो उसे न्याय प्रक्रिया के द्वारा सजा दी जाती हैं और समाज को संदेश दिया जाता हैं कि अन्याय करने का दंड भुगतना पड़ेगा. कई बार गरीब व्यक्तियों को न्याय नहीं मिल पाता हैं तब उनका न्याय ईश्वर करते हैं. ईश्वर सब देखते हैं वह हमारे कर्मों के अनुसार ही हमे सुख और दुःख देते हैं. ईश्वर के न्याय में देरी होती है पर अन्याय करने वालों को उचित दंड देते हैं.

Justice Quotes in Hindi

Justice Quotes Hindi
Justice Quotes Hindi | जस्टिस कोट्स इन हिंदी

सरकार का अनिवार्य कर्तव्य है
अपने सभी नागरिकों को सामाजिक,
आर्थिक और राजनैतिक न्याय देना।
यही हमारे संविधान की पहली गारंटी है।


अन्याय‘ का पलड़ा सिर्फ
तब तक ही भारी रहता है,
जब तक ‘न्याय‘ के लिए एक
बुलंद आवाज नहीं उठाई जाती।


हर अन्याय को पता है कि
एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा।


जिससे प्रेम हो गया,
उससे द्वेष नहीं हो सकता
चाहे वह हमारे साथ कितना ही
अन्याय क्यों न करे।
मुंशी प्रेमचंद


किसी निर्दोष को सजा होने से
अच्छा है कि न्याय में थोड़ी देरी हो.


न्याय पर सुविचार

न्याय पर सुविचार
न्याय पर सुविचार | Nyaay Par Suvichar

न्याय वह है जो कि दूध का दूध,
पानी का पानी कर दे, यह नहीं कि
खुद ही कागजों के धोखे में आ जाए,
खुद ही पाखंडियों के जाल में फँस जाए.
प्रेमचंद


हर अपराध का न्याय दो जगह होता हैं.
प्रथम इंसान द्वारा बनाये गये अदालत में
और दूसरा प्रकृति द्वारा बनाये गये अदालत में.
यदि इंसानों की अदालत में न्याय नहीं मिलता है
तो प्रकृति की अदालत में निश्चित ही
न्याय मिलता हैं.


न्याय करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं
जिसका निर्वाह एक साधारण व्यक्ति
नहीं कर सकता हैं.


ईश्वरीय न्याय की गाड़ी
थोड़ी धीरे चलती हैं, किन्तु चलती हैं.


अन्याय करने वाला ताकतवर हो
तो न्याय मिलने में कठिनाई होती हैं
परन्तु न्याय मिलता हैं.


Quotes on Justice in Hindi

Quotes on Justice Hindi
Quotes on Justice Hindi | न्याय पर उद्धरण हिंदी में

अपनी आखों के सामने अन्याय
होता हुआ देखकर चुप रहना.
अन्याय करने के ही समान हैं.


यदि आप अन्याय के खिलाफ़
खड़े नहीं हो सकते हैं
तो न्याय की उम्मीद न करें.


समाज में संतुलन बनाएं रखने के लिए
न्याय की व्यवस्था अति आवश्यक हैं.


सत्य का क्रियान्वन ही न्याय हैं.
शिव खेरा


जब इंसान को अदालत से न्याय नही मिलता हैं
तो वह ईश्वर से न्याय की अपेक्षा करता हैं.


न्याय पर अनमोल विचार

न्याय पर अनमोल विचार
न्याय पर अनमोल विचार | Nyaay Par Anmol Vichar

किसी भी जगह होने वाला अन्याय
सर्वत्र न्याय के लिए
एक धमकी बन जाता है.


अन्याय करने से शक्ति क्षीण होती हैं
और इंसान जल्द ही पतन को प्राप्त हो जाता हैं.
न्याय करने से शक्ति बढ़ती हैं और इंसान
दिन दूना – रात चौगुना तरक्की करता हैं.


न्याय करना सभी नैतिक
कर्तव्यों के पालन के समान हैं.


गरीबों को भी न्याय मिलता हैं,
यह सुनकर हंसी आती है और
मजाक-सा प्रतीत होता हैं.


इंसानों द्वारा बनाई गयी न्याय व्यवस्था
एक जटिल प्रक्रिया हैं जिसके कारण कई बार
अन्याय करने वाले अपने शक्ति का गलत
प्रयोग करके बच जाते हैं.


Justice Thoughts in Hindi

Justice Thoughts in Hindi
Justice Thoughts in Hindi | न्याय विचार हिंदी में

महान और बहादुर लोग ही
न्याय के लिए खड़े होते हैं,
न्याय के लिए लड़ते हैं और
न्याय का समर्थन करते हैं.


जरूरत मंद और गरीबों की मदत
करना एक प्रकार का न्याय हैं.


विश्व में न्याय के साथ अन्याय
का मिश्रण रहना हमारे चरित्र विकास के
पक्ष में अत्यंत आवश्यक हैं.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर


समाज के लिए
न्याय उतना ही आवश्यक हैं
जितना एक बीमार के लिए दवा.


न्याय में इतना विलम्ब नहीं होना चाहिए
कि वह अन्याय लगने लगे.


Justice Sayings in Hindi

मैंने हमेशा पाया है
कि कठोर न्याय की तुलना में
दया अधिक समृद्ध फल देती है।
अब्राहम लिंकन


नैतिकता, समानता और न्याय के सिद्धांत
कैलेंडर के साथ नहीं बदलते हैं।
डी. एच. लॉरेंस


न्याय के न्यायालयों की तुलना में
एक उच्च न्यायालय है और
वह अंतरात्मा की अदालत है।
यह अन्य सभी न्यायालयों से
आगे निकल जाता है।
महात्मा गांधी


राज्य के जीवन और आचरण में
न्याय तभी संभव है जब वह पहले
नागरिकों के दिल और आत्मा में बसता है।
प्लेटो


शांति और न्याय
एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।


न्याय पर अनमोल वचन

यदि न्याय का दीपक अँधेरे में बुझ जाए,
तो वह अँधेरा कितना होगा, इसकी कल्पना
नहीं की जा सकती।
लॉर्ड ब्राइस


इंसान का अशिक्षित होना
खुद के साथ एक बड़ा अन्याय है,
आप खुद के साथ न्याय करना चाहते है
तो पढ़े और खूब पढ़े.


किसी शासन की श्रेष्ठता जांचने के लिए
उसकी न्याय व्यवस्था की निपुणता से
बढ़कर कोई अन्य कसौटी नहीं है, क्योंकि
किसी और से नागरिक सुरक्षा व हितों पर
इतना प्रभाव नहीं पड़ता, जितना उसके ज्ञान
से कि वह एक निश्चित, शीघ्र और निष्पक्ष
न्याय प्रशासन पर निर्भर रह सकता है.
लॉर्ड ब्राइस


जब ईश्वर की अदालत में न्याय होता हैं
तब किसी का झूठ वहाँ नहीं चलता हैं.


ईश्वर अन्याय करने वाले,
अन्याय करने वाले का सहयोग करने वाले
और अन्याय का समर्थन करने वालों को
दंड जरूर देता हैं.


Nyaay Par Suvichar

Nyaay Par Suvichar
Nyaay Par Suvichar | न्याय पर सुविचार

अपने बच्चों को उन हर महापुरुषों
के बारे जरूर पढ़ाना चाहिए,
जिन्होंने सामाजिक न्याय, हक और
अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।


अपने हक की लड़ाई मजबूती के साथ
लड़ेंगे निश्चित ही न्याय मिलेगा।


सत्य और न्याय की रक्षा के लिए
अन्य सभी साधन विफल हो जाएं तो
तलवार को धारण करना सर्वथा उचित है।


वतन हमारा है और हम भी
इसी वतन के नागरिक है
और संविधान ने हमे भी
आजादी, न्याय और हक दिया है।


भारत में लाखों लोग
अदालतों का दरवाजा
खटखटाने में असमर्थ है.
पैसे की कमी और न्याय
की देरी एक बड़ी चुनौती है.


Court Quotes in Hindi

Court Quotes in Hindi
Court Quotes in Hindi | अदालत पर सुविचार

झूठ बोलने के लिए सबसे
सुरक्षित जगह अदालत है।
हरिशंकर परसाई


मालूम होता है
ये दौरे तबाही है,
शीशे की अदालत है
पत्थर की गवाही है.


बेईमानी करके इंसानों की
अदालत से तो बच जाओगे,
लेकिन ऊपर वाले की अदालत
से कैसे बच पाओगे।


विधाता की अदालत में
वकालत बड़ी न्यारी है,
खामोश रहिये, कर्म कीजिये
सबका मुकदमा जारी है.


कभी तुम भी कुछ कह दिया करो,
एक तरफा सुनवाई तो अदालत
भी नहीं मानती.


Deep Meaning Justice Quotes in Hindi

अशिक्षित और कमजोर को भी न्याय
पाने का अधिकार है, इसे सुनिश्चित करना
शिक्षित समाज का मुख्य कर्तव्य है.


बुरी आदतें जब हमें नुकसान
पहुंचाती है, हमें दुःख देती है
और हम उन आदतों को बदल
नहीं पाते है तब खुद के साथ
खुद न्याय करना जरूरी होता है.


कई बार परिवार और समाज में
न्याय को अनदेखा करके कमजोर
की मदत करनी पड़ती है.


भले ही आसमान गिर पड़े,
परन्तु न्याय किया जाना चाहिए.


न्याय ना मिल रहा हो तो धीरज रखना,
समय सबसे बड़ा न्यायधीश होता है.


Inspirational Justice Quotes in Hindi

ईश्वर के न्याय की चक्की
थोड़ी धीमी जरूर चलती है,
लेकिन पीसती बहुत बारीक है.


यदि कार्ल मार्क्स के हृदय को
टटोला जाये तो पता चलेगा कि
वह ‘न्याय की तीव्र उत्कंठा
(Passion for justice) से प्रेरित था।
लास्की


अगर तुम्हारे साथ अन्याय होता है,
तो मैं यही कहूंगा कि हथियार उठाने
से अच्छा है किताब उठा लो और खुद
को इतना ताकतवर बनाओं कि न्याय
के लिए लड़ सको और जीत सको.


जब हम गलत होते है,
तो हम समझौता चाहते है,
और जब दूसरे गलत होते है
तब हम न्याय चाहते है.


त्याग, न्याय, आदर्श
और नैतिकता समाज के
उत्थान के पर्याय होते है.


न्याय व्यवस्था पर व्यंग्य

न्याय व्यवस्था को कैसे अच्छा कहें,
आज भी न्याय पाने के लिए संघर्ष
करना पड़ता है.


जज भी बिकते है,
मैंने खरीदा है,
हां यह मानता हूँ
कि अभी ऑनलाइन नहीं
बिकते है.


यह सिर्फ किताबी बात है,
जब बात न्याय की हो तो
दोस्त हो या दुश्मन
निष्पक्ष तराजू में ही तोलना।


न्यायलय न्याय ही तो नहीं दे पा रहा है,
बाकी सारे कार्य बड़ी कुशलता से कर रहा है.


न्याय की बातें मत करो साहब,
यहाँ न्याय काम तारीखें ज्यादा मिलती है.


Positive Justice Quotes in Hindi

अन्याय की ज्वालायें
न्याय को जला नहीं पाती है,
जब इंसान न्याय करने में
असफल होता है तब प्रकृति
न्याय करती है.


शिक्षित व्यक्ति मौन रहकर
जब न्याय की लड़ाई लड़ता है,
तब उसके विचार आने वाले युग
के लिए आदर्श बन जाते है.


न्यायलय की प्रक्रिया को
इतना जटिल नहीं बनाना चाहिए,
कि उसका फायदा अपराधी उठा ले.


बहुमत हमेशा न्याय ही करेगा,
यह जरूरी नहीं। सुकरात को बहुमत
से जहर का प्याला दिया गया था और
हिटलर भी बहुमत से ही चांसलर बना था.


सामाजिक न्याय का अर्थ है-
समाज के हर वर्ग को समान
अवसर मिलें, जीवन की मौलिक
जरूरतों से कोई भी वंचित न रहे।
दलित, पिछड़ा, आदिवासी, महिलाएं,
दिव्यांग, जब आगे आएंगे,
तभी देश आगे जाएगा।


Life Justice Quotes in Hindi

एक अशिक्षित व्यक्ति अपने जीवन में
कई प्रकार के अन्याय को सहता है क्योंकि
वह अपने अधिकारों के बारें में नहीं जानता है.


कभी-कभी स्वार्थी होना,
बहुत जरूरी हो जाता है
सबके साथ न्याय के चक्कर में,
खुद के साथ अन्याय हो जाता है.


ज्यादा दया अपराध को बढ़ाती है,
न्याय को पहले रखिये, दया बाद में.


यदि आपका न्याय रिश्तों और
परिस्थिति के अनुसार बदलता हो
तो यकीन जानिये आप सबसे बड़े
अन्यायी है.


जब शक्ति का प्रयोग
न्याय के लिए हो तो
वह शक्ति सार्थकता का
परिचय देती है.


आशा करता हूँ यह लेख Justice Quotes Shayari Status Thoughts Saying Suvichar Image Photo in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles