नास्तिक पर सुविचार | Atheist Quotes in Hindi

Atheist Quotes Shayari Status Thoughts Suvichar Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में नास्तिक पर सुविचार अनमोल वचन दिए हुए हैं।

नास्तिक (Atheist) उस व्यक्ति को कहते है जो ईश्वर को नहीं मानता है। जो व्यक्ति पूजा-पाठ, नमाज आदि में विश्वास न रखता हो। इस दुनिया में ऐसे बहुत लोग होते हैं जो ईश्वर को नहीं मानते है।

Atheist Quotes in Hindi

पुराने धर्म में उसे नास्तिक कहते थे
जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता, किन्तु
नया धर्म उसे नास्तिक कहता है
जिसे स्वयं पर विश्वास नहीं।
स्वामी विवेकानंद


वेदना और भय के समय कोई प्रकृति भी
नास्तिक नहीं रहती – जब मन नहीं जानता कि
अब कहाँ जाए, तब ईश्वर की शरण में जाता है।
एच. मोर


ईश्वर का धन्यवाद कि
मैं नास्तिक हूँ।
अनाम


किसी मूर्ख ने
अपने मन में सोचा :
ईश्वर है ही नहीं।
साम


नास्तिक वह व्यक्ति होता है
जो स्वयं को दुर्घटना मानता है।
फ्रांसिस थॉम्पसन


Atheist Shayari in Hindi

तुमसे अलग इक प्रेम के
खुदा को मैं मानता हूँ,
पर जिसके नाम पर कत्ल करते हो
उसे नहीं मैं जानता हूँ।


खुद को खुदा मानता है
तू बड़ा है नादान,
नास्तिक क्या जानता है
खुदा की पहचान।


मैं नास्तिक हूँ पर इंसान हूँ
क्योंकि मुझमें इंसानियत हैं,
तुम आस्तिक हो पर शैतान हो
क्योंकि तुममें हैवानियत हैं।


धर्म के नाम पर बंटा इंसान देखा,
पैसों पर बिकता यहां ईमान देखा,
उस दिन खुदा से भरोसा उठ गया
जब दर पर उसके भूख से मरता
इक नादान देखा।


हाँ, हूँ नास्तिक
मुझे नास्तिक रहने दो,
इस पाखंड से दूर
मुझे वास्तविक रहने दो।


नास्तिक पर सुविचार

दर्शन के अभाव में धर्म केवल
अंधविश्वास-मात्र बनकर रह जाता है और
धर्म का बहिष्कार करने पर दर्शन केवल
शुष्क नास्तिकवाद बना रहता है।
स्वामी विवेकानंद


सर्वप्रथम मैं ईश्वर से भय मानता हूँ
और उसके पश्चात नास्तिक से।
शेख सादी


रात्रि के समय एक नास्तिक ईश्वर में
आधा विश्वास करने लगता है।
यंग


केवल चाहने से मनुष्य
नास्तिक नहीं हो सकता।
नेपोलियन बोनापार्ट


मैं नास्तिक हूं, और
मैं भूतों में विश्वास नहीं करता।
राम गोपाल वर्मा


Atheist Status in Hindi

कर्म का ही पड़ता हैं सबके जीवन पर छाप ,
ऐ दोस्त, नास्तिक होना नहीं कोई पाप।


नास्तिक जो है सच्चा,
इंसान वो ही है अच्छा।


नास्तिकता कर आस्तिकता से बहुत परे हूँ,
मैं दुनिया में वास्तविकता में जीता आया हूँ।


कर्म पर भरोसा रखो सारे सपने होंगे पूरे,
भाग्य के भरोसे रहोगे तो सपने होंगे अधूरे।


ईश्वर की भक्ति से नहीं कट जाते पाप,
कर्म को भुगतने के लिए तैयार रहे आप।


नास्तिक दोहे

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय,
ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।


माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर,
कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर।


हिन्दू कहें मोहि राम पियारा, तुर्क कहें रहमाना,
आपस में दोउ लड़ी-लड़ी मुए, मरम न कोउ जाना।


Quotes on Atheist in Hindi

मैं एक नास्तिक हूँ।
स्टीफन हॉकिंग


नास्तिक होने के लिए एक हजार में
एक आदमी के पास मन की ताकत
या दिल की अच्छाई नहीं है।
सैमुअल टेलर कोलरिज


जो बिना सबूत के कहा जा सकता है,
उसे बिना सबूत के खारिज किया जा सकता है।
क्रिस्टोफर हिचेन्स


मैं काफी हद तक नास्तिक हूं,
इसलिए मैं कहूंगा कि यह दुनिया
ही एकमात्र ऐसी चीज है
जो हमें मिली है।
जेफ हैनीमैन


जो लोग आपको बेहूदगी में विश्वास दिला सकते हैं,
वे आपसे अत्याचार करवा सकते हैं।
वोल्टेयर


इसे भी पढ़े –

Latest Articles