विपत्ति पर सुविचार अनमोल वचन | Adversity Quotes in Hindi

Adversity Quotes Shayari Status Thoughts Sayings Image in Hindi – इस आर्टिकल में विपत्ति या दुर्दिन पर सुविचार अनमोल वचन दिए हुए हैं।

विपत्ति या दुर्दिन हर व्यक्ति के जीवन में आता है। कुछ लोग इसमें से निकलकर सफलता के बुलंदियों को छूते हैं तो कुछ लोग टूटकर निराश हो जाते है। जब जिंदगी में चुनौती आती हैं उस समय आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक विचार ही आपको आगे बढ़ने में मदत करता हैं। दोस्तों एक बात हमेशा याद रखना – जब कोई काम स्वयं के मन का नहीं होता है तो ईश्वर के मन का होता है और जब ईश्वर के मन का होता हैं। इस लेख में विपत्ति पर अनमोल विचार पढ़े और अपने उत्साह, आत्मविश्वास और धैर्य को बढ़ाएं।

Adversity Quotes in Hindi

विपत्ति में भी जिस हृदय में
सद्ज्ञान उतपन्न न हो, वह एक
ऐसा सूख वृक्ष है जो पानी पाकर
पनपता नहीं बल्कि सड़ जाता है।
प्रेमचंद


विपत्तियाँ कभी अकेले नहीं आतीं।
स्वामी रामतीर्थ


विपत्तियाँ हमें आत्मज्ञान कराती हैं,
वे हमें दिखाती हैं कि हम किसी
मिट्टी के बने हैं।
जवाहरलाल नेहरू


विपत्ति मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार
का अवसर प्रदान करती है।
अनाम


सबसे अधिक संकट का क्षण
विजय के साथ आता है।
नेपोलियन


विपत्ति पर शायरी

विपत्ति में, विरोध में अडिग रहो, अटल रहो,
विषम समय के चक्र में भी साहसी प्रबल रहो,
बस एक लक्ष्य साध कर गगन की ओर उड़ चलो,
घटा घिरी अटूट हो मगर सदा सबल रहो।


जो आ पड़ता सब सहते हैं,
उद्योग-निरत नित रहते हैं,
शूलों का मूल नसाते हैं
बढ़ खुद विपत्ति पर छाते हैं।


Adversity Shayari in Hindi

धैर्य है मानव का वह सारथी
जो सफलता के शिखर पर ले जाता हैं,
लाख आये जीवन में विपत्ति तो भी
उससे लड़ने की ताकत देता जाता है।


विपत्ति पर सुविचार

विपत्ति से बढ़कर तजुर्बा सिखाने वाला
कोई विद्यालय आज तक नहीं हुआ।
प्रेमचंद


याद रखो, जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है।
अतएव सौभाग्य पर अति प्रसन्न न हो तथा
दुर्भाग्य पर अत्यधिक उदास न हो।
सुकरात


विपत्तियाँ मस्तिष्क को
शक्तिशाली बनाती हैं,
जिस प्रकार श्रम शरीर को।
सेनेका


विपत्ति व्यक्ति को खुद से
परिचित करा देती है।
अज्ञात


विपत्ति मनुष्य का निर्माण करती है
और सम्पत्ति दानव का।
विक्टर ह्यूगो


Adversity Sayings in Hindi

न रगड़ के बिना रत्न पर चमक आती है,
न विपत्तियों के बिना आदमी में पूर्णता आती है।
चीनी कहावत


विपत्ति पर दोहे

धीरज, धर्म, मित्र, अरु नारी।
आपद काल, परखिये चारी।।
तुलसीदास


विपति बराबर सुख नहीं, जो थोरे दिन होय।
हित अनहित या जगत में, जान परै सब कोय।।
रहीम


विपत्ति भये धन न रहे, होय जो लाख करोर।
नभ तारे छिप जाट हैं, जिमि रहीम भै भोर।।
रहीम


तुलसी साथी विपत्ति के, विद्या विनय विवेक
साहस सुकृति सुसत्यव्रत राम भरोसे एक।
तुलसीदास


Quotes on Adversity in Hindi

विपत्ति में हमारा मन
अंतर्मुखी हो जाता है।
प्रेमचंद


अग्नि से सोना परखा जाता है
और विपत्ति से वीर पुरूष।
सेनेका


विपत्तियों से बढ़कर और
कोई बड़ा शिक्षक नहीं है।
डिजराइली


जिसने विपत्ति नहीं झेली
उसे राजमुकुट नहीं मिलता।
क्वालर्स


जिसे हम दुःख और विपत्ति कहते हैं
वह यथार्थ में शत्रु नहीं, मित्र है।
एक विचारक


Adversity Thoughts in Hindi

कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा
देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं, जो मनुष्य साहस
के साथ उन्हें सहन करते हैं वे अपने
जीवन में विजयी होते हैं।
लोकमान्य बालगंगाधर तिलक


विपत्ति हीरे की धुल है जिसमें
ईश्वर अपने रत्नों को चमकाता है।
लटेन


अच्छे दिन अच्छी तराजू नहीं हैं,
विपत्ति ही केवल ऐसी सही तराजू है
जिस पर हम मित्रों को तौल सकते हैं।
प्लूटार्क


ईश्वर मनुष्य को गहरे पानी में
डुबाने के लिए ले जाता वरन निर्मल
बनाने के लिए ले जाता है।
अग्हे


याद रखिए, जब वस्तु गन्दी या
मैली हो जाती है, तो रगड़ने के बाद
उसकी चमक लौट आती है।
वाशिंगटन इर्विंग


विपत्ति पर संस्कृत में श्लोक

विपदः सन्तु नः शाश्वत तत्र तत्र जगद्गुरो
भवतो दर्शनं यत्स्यादपुनर्भवदर्शनम

हे जगद्गुरु! (कृष्ण) हमारे जीवन में हमेशा
पग-पग पर विपत्ति आती रहें; क्योंकि
विपत्तियों में ही निश्चित रूप से आपके दर्शन
हुआ करते हैं और आपके दर्शन हो जाने पर
फिर जन्म-मृत्यु के चक्क्र में भी नहीं आता पड़ता।
श्रीमद्भागवत से


Adversity Status in Hindi

हो विपत्ति कैसी भी लो बस राम का नाम,
सारे संकट दूर करेंगे पवन पुत्र हनुमान !!


विपत्ति का आना पार्ट ऑफ़ लाइफ है,
विपत्ति में मुस्कुराना आर्ट ऑफ़ लाइफ हैं।


प्रेम जो विपत्ति में ना ठहरा,
वह फिर ठहरा भी तो क्या ठहरा।


विपत्ति जब पहाड़ बनकर आती है
तो सम्पत्ति का आधार छूट जाता है।


विपत्ति और दुर्दिन पर शायरी

सोच न कर दुर्दिन पड़ने पर
सब मुंह मोड़ लिया करते हैं,
अपने आँसू भी आँखों को
रोती छोड़ दिया करते हैं।
द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी


अनगिनत सलाहों पर भारी,
अनुभव की ठोकर एक,
शुभ दिन के द्वार खोल जाती
दुर्दिन की ठोकर एक।


दुर्दिन पर सुविचार अनमोल वचन

अत्याचारी व्यक्ति से ज्यादा अभागा
कोई नहीं होता है क्योंकि विपत्ति जब
उसके जीवन में आती हैं तो उसका कोई
मित्र नहीं होता है।
शेख सादी


कार्य से लेकर विपत्ति तक
कभी न घबराएं क्योंकि जीवन में
हर चीज हर व्यक्ति से पहली बार ही
होकर गुजरती है।
अमीर चतुर्वेदी


विपत्ति में साथ देने वाले को ,
विपत्ति में साथ छोड़ने वाले को,
और विपत्ति में डालने वाले को
कभी नहीं भूलना चाहिए।


जो विपत्ति में झुक जाते हैं
ना उन्हें सफलता मिलती हैं और
ना ही इतिहास में जगह।


दुर्दिन और विपत्ति मनुष्य को
सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देते हैं जो व्यक्ति
साहस के साथ उनका सामना करते हैं
वे सदैव सफल होते हैं।


विपत्ति का जिंदगी से बड़ा अटूट रिश्ता है। जीवन में आप कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाएँ यह आपके जीवन में किसी ना किसी रूप में रहेगा। मेरे कहने का तात्पर्य है हर व्यक्ति के जीवन में विपत्ति, दुःख, चुनौती रहती है। चाहे वह दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति हो या दुनिया का सबसे गरीब व्यक्ति हो। इसलिए अपने धैर्य और आत्मविश्वास को बनाएं रखे और कर्म करते रहें। जीवन में अच्छा होगा।

आशा करता हूँ यह लेख Adversity Quotes Shayari Status Thoughts Sayings Image in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

इसे जरूर पढ़े –

Latest Articles