Sindhu Ghati Sabhyata | सिन्धु घाटी की सभ्यता के बारे में रोचक जानकारियाँ

Sindhu Ghati Sabhyata History in Hindi – दुनिया के प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से “सिंधु घाटी सभ्यता” एक प्रमुख सभ्यता है. मशहूर पत्रिका ‘Nature’ में प्रकाशित शोध की अनुसार यह सभ्यता कम-से-कम 8000 वर्ष पुरानी हैं. इस सभ्यता को “हड़प्पा सभ्यता” और “सिन्धु-सरस्वती सभ्यता” के नाम से भी जाना जाता हैं. मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी और हड़प्पा इसके प्रमुख केन्द्र थे.

Interesting Facts about Sindhu Ghati Sabhyata | सिन्धु घाटी सभ्यता की रोचक बातें

  1. सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज “रायबहादुर दयाराम साहनी” ने की.
  2. प्रथम बार कांस्य के प्रयोग के कारण इसे कांस्य सभ्यता भी कहा जाता है.
  3. सिन्धु घाटी सभ्यता के 1400 केन्द्रों को खोजा जा सका है जिसमें से 925 केन्द्र भारत में है, अभी तक कुल खोजों में से 3% स्थलों का ही उत्खनन हो पाया है.
  4. सिन्धु सभ्यता या सैंधव सभ्यता नगरीय सभ्यता थी. सैंधव सभ्यता से प्राप्त परिपक्क अवस्था वाले स्थलों में केवल 6 ही को बड़े नगर की संज्ञा दी गयी हैं – मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी और हड़प्पा.
  5. लोथल एवं सुतकोतदा – सिन्धु सभ्यता का बन्दरगाह था.
  6. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात “हड़प्पा संस्कृति” के सार्वधिक स्थल गुजरात में खोजे गये हैं.
  7. सिन्धु सभ्यता की मुख्य फसल थी – गेहूँ और जौ.
  8. मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक शील पर तीन मुख वाले देवता (पशुपति नाथ) की मूर्ती मिली है. उनके चारों ओर हाथी, गैंडा, चीता एवं भैसा विराजमान हैं.
  9. हड़प्पा की मोहरों पर सबसे अधिक एक श्रृंगी पशु का अंकन मिला.
  10. मोहनजोदोड़ो से नर्तकी की एक कास्य मूर्ति मिली हैं.
  11. सिन्धु वासी मिठास के लिए शहद का प्रयोग करते थे.
  12. सिन्धु सभ्यता में लोग यातायात के लिए दो पहियों एवं चार पहियों वाली बैलगाड़ी या भैसगाड़ी का उपयोग करते थे.
  13. मेसोपोटामिया के अभिलेखों में वर्णित मेलूहा शब्द का अभिप्राय सिन्धु सभ्यता से ही हैं.
  14. सिन्धु सभ्यता में लोग धरती को उर्वरता की देवी मानते थे और उनकी पूजा करते थे.
  15. वृक्ष पूजा एवं शिव पूजा के प्रचलन के साक्ष्य भी सिन्धु सभ्यता से मिलते हैं.
  16. स्वस्तिक चिह्न सम्भवतः हडप्पा सभ्यता की दें हैं. इस चिह्न से सूर्योपासना का अनुमान लगाया जाता हैं. सिन्धु घाटी के नगरों में किसी भी मंदिर के अवशेष नही मिले हैं.
  17. पर्दा प्रथा और वैश्या प्रथा सिन्धु सभ्यता में प्रचलित था.
  18. सिन्धु निवासी सूती एवं ऊनी वस्त्रों का प्रयोग करते थे.
  19. सिन्धु सभ्यता के विनाश का सम्भवतः कारण सबसे प्रभावी बाढ़ था.
  20. शवों को जलाने की एवं गाड़ने की दोनों ही प्रथाएं प्रचलित थी. हड़प्पा में शवों को दफनाने और मोहनजोदड़ो में जलाने की प्रथा थी.
  21. पशुओ में कुबड़ वाला साड़, इस सभ्यता के लोगो के लिए पूजनीय था.
  22. सिन्धु सभ्यता में मातृदेवी की उपासना अधिक प्रचलित थी.

Latest Articles