आशा पर सुविचार | Hope Quotes in Hindi

Hope Quotes in Hindi (Asha Par Suvichar) – आशा ही जीवन है। आशा को जीवन इसलिए कहा गया है कि इससे जीने की प्रेरणा मिलती हैं, बल मिलता है। आशावादी कभी हतोत्साहित नहीं होता और उसमें जीवन की उन्नति की, सफलता और जीत की लाखों संभावनाएं अंगड़ाइयाँ लेती हैं।

Hope Quotes in Hindi

आशा उत्साह की जननी है।
आशा में तेज हैं , बल हैं, जीवन है।
आशा ही संसार की संचालन शक्ति हैं।
मुंसी प्रेमचंद


आशा दुखियों के लिए
एकमात्र औषधि है।
शेक्सपीयर


जिसके पास आशा से बंधे कर्म है,
उसके पास सब कुछ है।
इमर्सन


इस सत्य को धारण करो कि
भगवान न पराये हैं , न तुमसे
दूर हैं और न ही दुर्लभ हैं।
महात्मा गाँधी


निराशा और आशा मन के खेल हैं,
उनसे मुक्त रहकर कार्य करना
मनुष्य का धर्म हैं।
मनुस्मृति


आशा पर सुविचार

निरर्थक आशा से बंधा मानव
अपना हृदय सूखा डालता है
और आशा की कड़ी टूटते ही
वह झट से विदा हो जाता है।
रवीन्द्रनाथ ठाकुर


आशा मनुष्य के लिए अमृत
के समान है। जिस प्रकार पेड़-
पौधों को सूरज से जीवन मिलता हैं
उसी प्रकार आशा से मनुष्य में
उत्साह का संचार होता है।
स्वेट मार्डेन


आशा अमर है। उसकी आराधना
कभी निष्फल नहीं होती।
महात्मा गाँधी


मनुष्य के लिए निराशा
पाप समान है। पाप की
निराशा रुपी लता को हटाकर
आशावादी बनो।
हितोपदेश


जीवन में आशा-निराशा
धूप-छांव के समान है।
इमर्सन


उम्मीद पर सुविचार

जो केवल आशाओं के
सहारे जीता हैं, शीघ्र ही
वह भूखा मर जाएगा।
फ्रेंकलिन


आशा तो बड़ी चीज है,
और फिर बच्चों की आशा।
उनकी कल्पना तो राई को
पर्वत बना देती हैं।
मुंसी प्रेमचंद


आशा उस वक़्त भी आपके
साथ रहती है, जब दुःख में
हर व्यक्ति आपका साथ
छोड़ चुका हो।
अंग्रेजी लोकोक्ति


तुम दूसरों से कैसे आशा
कर सकते हो कि वह
तुम्हारी आशा के अनुकूल
हो यदि तुम स्वयं को ही
अपनी इच्छा के अनुरूप
नहीं बना सकते।
आचार्य धर्मनंद


नई चीज सीखने की
जिसने आशा छोड़ दी,
वह बूढ़ा है।
विनोबा भावे


Quotes on Hope in Hindi

प्रयत्नशील व्यक्तियों के लिए
आशा सदैव जीवित रहती है।
मैथिलीशरण गुप्त


आशावाद ही वह पंथ है,
जो सफलता की ओर से
जाता है। आशा के बिना
कोई भी कार्य ही नहीं
जा सकता।
हेलेन केलर


आशा जीवन का लंगर है
उसका सहारा छोड़ने से
आदमी भवसागर में बह
जाता है। श्रम व आशा करने
से ही कार्य पूरे होते हैं।
लुकमान


जिस व्यक्ति में सफलता
के लिए आशा और आत्मविश्वास
है, वही व्यक्ति जीवन की सभी
कठिनाईयों को झेलते, हँसते-हँसते
जीवन के उच्च शिखर पर पहुँच पाते हैं।
स्वेट मार्डेन


वास्तव में जिसे किसी प्रकार
की आशा नहीं है। वही सुख
से सोता है। आशा का न होना
परम पद की प्राप्ति है।
वेदव्यास


आशावादी विचार

” हर दिन अपनी
जिन्दगी को एक नया
ख्वाब दो,
चाहे पूरा न हो पर
आवाज तो दो,
एक दिन पूरे हो जायेंगे
सारे ख्वाब तुम्हारे,
सिर्फ एक शुरूआत दो. “


हौसले के तरकश में,
कोशिश का वो तीर जिन्दा रख…
हार जा चाहे जिन्दगी में सब कुछ,
मगर फिर से जीतने की वो उम्मीद जिन्दा रख…


जमीर जिन्दा रख,
कबीर जिन्दा रख…
सुलतान भी बन जाए तो,
दिल में फ़कीर जिन्दा रख…


जीवन में आशा करना
कभी ना छोड़े क्योकि
जीवन में चमत्कारों का होना
कोई नई बात नही हैं.


रूकना न तुम जब तक
तुम्हारे श्वास का लवलेश हैं,
हिम्मत न हारो ऐ हृदय
यह साधना का देश हैं।


आशा निराशा पर सुविचार

मनुष्य को तपस्या द्वारा रूप,
सौभाग्य और मनोवांछित रत्न
प्राप्त होते हैं। भाग्य के भरोसे
रहने वाले को निराशा ही मिलती है।
वेदव्यास


निराशा मस्तिष्क के लिए पक्षाघात है,
जैसे जिस्म के लिए लकवा।
ग्रेविल


निराशा संभव को असंभव
बनाकर प्रस्तुत करती हैं।
जयशंकर प्रशाद


सच्चा साहसी वह व्यक्ति है
जो निराशा को हावी नहीं
होने देता।
कन्फ्यूशियस


जीवन में निराशा से बड़ा
कोई अभिशाप नहीं हैं।
विवेकानंद


Hope Latest Quotes in Hindi

आशावान होना चाहिए,
मगर बिना परिश्रम आशा की
खेती कभी भी आपको फल
नहीं देती। आपका परिश्रम ही
फल के रूप में प्राप्त होता है।


उत्साह से भविष्य के
प्रति आशावान होना,
मनोबल से प्रतिकूल
परिस्थिति में भी मुस्कुराना,
जिंदगी के तूफानों से लड़कर
इच्छाशक्ति से आशा के दीप जलाना,
जिंदादिली का ही नाम है।


आशावान होना एक विलक्षण
गुण है जो आपको हमेशा
सेहतमंद और चलायमान रखता है।
कभी हार न माने


जब जीवन अनिश्चित और
भविष्य अनियंत्रित हो,
तो सिर्फ आशावान होने के
साथ-साथ कर्म भी करना
जरूरी हो जाता है।


हर मनुष्य को आशावान
होना चाहिए क्योंकि समय
की मार बहुत तगड़ी होती है।


हमें सीमित निराशा को स्वीकार
करना चाहिए, लेकिन असीमित
आशा को नहीं छोड़ना चाहिए।


Asha Quotes in Hindi

आशा का अर्थ थका नहीं हूँ,
टूटा नहीं, बिना सफलता के
वापस नहीं आऊंगा।
वेदांत तीर्थ


जो विषयों की आशा करते हैं
वे दास है। जिन्होंने भगवान
में विश्वास करके आशा को
जीत लिया, वे ही भगवान के
सच्चे सेवक हैं।
अमृत कलश


आशा और आत्मविश्वास ही
वह वस्तुएं हैं जो हमारी शक्तियों
को जागृत करती हैं, हमारी
उत्पादन शक्ति को दुगुना-
तिगुना बढ़ा देती हैं।
स्वेट मार्डेन


अच्छी निद्रा और परम सुख
उन्हें प्राप्त होता है जो आशा
से बरी हैं।
वेदव्यास


जब कोई बात हमारी
आशा के विरुद्ध हो,
तभी दुःख होता है।
प्रेमचंद


Motivational Hope Quotes in Hindi

हो सकता है,
हर दिन अच्छा न हो,
किन्तु हर दिन में
कुछ अच्छा हो सकता है
क्योंकि आशा ही जीवन
का मूल आधार है।


आशा हृदय में
आंतरिक विश्वास से
विकसित होने वाला
दृष्टिकोण है।


दूसरों से अपने लिए
जिस प्रकार के व्यवहार
की आशा करते है, वैसा
ही व्यवहार दूसरों के
साथ करना चाहिए।


कठिनाइयों का सामना किये बिना
सफलता की आशा नहीं कर सकते,
वक्त और जीवन दोनों को बर्बाद मत करो,
बल्कि कठिन परिश्रम करो।


जो ईमानदारी से अपने कर्म
को करता है, वह जीवन में
धैर्य रखता है और आशावान
भी होता है। क्योंकि उसे पता
है पेड़ एक निश्चित अवधि के
बाद ही फल देते हैं।


आशा और विश्वास पर सुविचार

जब तक जिन्दगी हैं,
तब तक उम्मीद हैं।


जब आप किसी का
साथ नही दे सकते
तो उसे झूठी उम्मीदें
भी ना दिया करों।


जानते हैं सब कुछ
खो देने से भी बुरा क्या हैं?
वो उम्मीद खो देना जिसके
भरोसे आप सब कुछ
वापिस पा सकते हैं.


विश्वास में वह शक्ति होती है
जिससे उजड़ी हुई दुनिया में
भी प्रकाश किया जा सकता हैं।


हमें सीमित आशा को
स्वीकार करना चाहिए लेकिन
असीमित आशा को कभी नही
भूलना चाहिए।


Expectation Quotes in Hindi

जीवन में ऐसे अवसर भी आते हैं,
जब निराशा में भी आशा होती हैं।
मुंसी प्रेमचंद


जो अन्य से आशा नहीं करता,
वही शूर है।
तुकाराम


आशा जीवन है।
निराशा मृत्यु है।
आप क्या चाहते हैं ?
बारिया


तीन गुण आशा, विश्वास
और दान सबसे उत्तम हैं।
बाइबिल


आशा बुद्धि को
धोखा दे जाती है।
सुदर्शन


आशा पर कोट्स हिंदी में

उम्मीद आपको कभी
छोड़ कर नही जाती,
बल्कि आप ही उसे
छोड़ देते हैं।


जो कुछ भी मैंने खोया
वह मेरी नादानी हैं और
जो कुछ भी मैंने पाया,
वह रब की मेहरबानी हैं।


भाग्य से जितनी अधिक
उम्मीद करेंगे वह उतना ही
निराश करेगा. कर्म में जितना
विश्वास रखेगें, वह उतना ही
आपको आपकी उम्मीद से
अधिक देगा।


कल से सीखें,
आज में जियें,
कल के लिए उम्मीद रखें,
जरूरी यह हैं कि प्रश्न
करना मत छोडिये।


जब तक सांस हैं,
तब तक आस हैं।


Aasha Par Suvichar

जब तक आप आशा को
छोड़ते नही है तब तक आपके
पास निराशा आती नही हैं.


आशा रखिये,
कहानियों की तरह
जिन्दगी भी दूसरा मौका
देती हैं.


जब दुनिया ये कहती है
कि हार मान लो,
तब आशा धीरे से कान में
कहती है कि “एक बार फिर
से प्रयास करो”


आप कोई वादा करते हैं,
तब आप आशा को जन्म देते हैं,
और जब आप वादे को निभाते हैं
तब आप विश्वास को जन्म देते हैं।


हर सूर्यास्त हमारे जीवन से एक दिन
कम कर देता है। लेकिन हर सूर्योदय
हमे आशा भरा एक और दिन दे देता है।


Hope Thoughts in Hindi

जहाँ आशा हैं, वहाँ जीवन है।
यह हमें नए साहस से भरता है
और हमें फिर से मजबूत बनाता है।
ऐनी फ्रैंक


निराशा मूर्खता का
निमंत्रण पत्र है।
राजा ठाकुर


आशा का अर्थ
बीते को भूलकर
नए सिरे से कुछ
पाने की तैयारी।
के. हैरी


आशा और आनंद का
सम्मान ही सच्ची दौलत है।
फ्रैंकलिन


निराशा में प्रतीक्षा
अंधे की लाठी है,
जो वार ही करती हैं।
मुंसी प्रेमचंद


आशा उद्धरण हिंदी में

जिंदगी में खुशहाल
रहने के लिए अतीत से सीख ले,
भविष्य से आशा रखे और
वर्तमान को व्यर्थ ना जाने दें।


आशा, एक बहुत छोटा
शब्द है, पर यह अपरिमित
संभावनाओं से भरा है।


आशा और विश्वास कभी
गलत नहीं होते, पर यह
हम पर निर्भर करता है कि
हमने किससे आशा की,
और किस पर विश्वास किया।


आशा में विश्वास करना
कभी न छोड़ें क्योंकि
चमत्कार हर दिन होते हैं।


आशा और विश्वास का
छोटा सा बीज। खुशियों
के विशाल फलों से बेहतर
पाया गया है।


Best Hope Quotes in Hindi

आशा की कोई न कोई
किरण होती है, जो हमें
जीवन से भटकने नहीं देती।


किरण चाहे प्रकाश की हो
या आशा की, जीवन के सभी
अन्धकार मिटा देती हैं।


जब कभी आप ऐसा
महसूस करते हैं,
परमेश्वर आपको चट्टानों से
रगड़ रहा है, तब आशा मत खोना।
तथ्य यह है कि
वह हीरे को चमका रहा है,
कीमती बने रहो।


श्रेय मिले न मिले,
अपना श्रेष्ठ देना कभी
बंद न करें, आशा
चाहे कितनी भी कम हो,
निराशा से हमेशा बेहतर
होती है।


जिदंगी के प्रति सकारात्मक
दृष्टिकोण रखिये और आशावान
बनिये। ईश्वर ने आपको इस
धरती पर कुछ बेहतरीन करने
के लिए भेजा है।


जब असफलता तुम्हारे आत्मविश्वास को तोड़ती है। जब जीवन के संघर्ष हमें चुनौती देते हैं। जब मुसीबत पर मुसीबत आते हैं तब आशा की एक किरण हमें गिरने से संभाल लेती हैं। आशा के होने से आत्मविश्वास बढ़ जाता है। संघर्ष सुकून देने लगता है और मुसीबत हमें मजबूत बनाने लगती है।

इस लेख में आशा पर सुविचार, होप कोट्स इन हिंदी, आशावादी विचार, उम्मीद पर सुविचार आदि दिए हुए हैं। आशा करता हूँ यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

इसे भी पढ़े –

Latest Articles