सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शायरी | Savitribai Phule Jayanti Shayari Status Quotes in Hindi

Savitribai Phule Jayanti Shayari Status Quotes Image in Hindi – इस आर्टिकल में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शायरी स्टेटस कोट्स इमेज आदि दिए हुए है. इन्हें जरूर पढ़े.

सावित्रीबाई फुले एक भारतीय समाज सुधारक और नारीवाद विचारधारा की प्रतीक है इनकी जयंती प्रतिवर्ष 3 जनवरी को मनाई जाती है. सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र में हुआ था. उनहोंने लड़कियों की शिक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई और 1848 में अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर पुणे में लड़कियों के स्कूल की स्थापना की.

सावित्रीबाई पहले ऐसे समय में शिक्षिका बनने वाली पहली भारतीय महिला थी जब लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं थी. इसलिए उन्हें भारत की प्रथम महिला शिक्षक का दर्जा प्राप्त है. उन्होंने एक महिला आश्रम गृह भी खोला जहाँ पर विधवाएं अपने बच्चों को जन्म दे सकती है और अगर चाहे तो उन्हें गोद लेने के लिए भी छोड़ सकती है. आप बाल विवाह और सती प्रथा जैसी सामजिक कुरीरितियों के खिलाफ थी.

रूढ़िवादी विचारों और स्थानीय समुदाय के प्रतिरोध का सामना करने के बावजूद सावित्रीबाई फुले ने विभिन्न जातियों की लड़कियों और बच्चों को पढ़ाना जारी रखा. 10 मार्च, 1897 ई. में ऐसे महान व्यक्तित्व और समाज सुधारक का स्वर्गवास हो गया. भारत में महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने और उनके लिए शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Savitribai Phule Jayanti Shayari in Hindi

Savitribai Phule Jayanti Shayari in Hindi
Savitribai Phule Jayanti Shayari in Hindi | सावित्रीबाई फुले जयंती शायरी इन हिंदी

माँ सावित्रीबाई फुले ने
बाल विवाह का विरोध करना सिखाया,
दीन-दुखियों और वंचितों को स्नेह से गले लगाया,
स्त्री के हृदय में शिक्षा का अलख जलाया।
माँ सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत-शत नमन


जब तक सूरज-चंदा
और धरती पर जान रहेगा,
माँ सावित्रीबाई फुले का
हर इंसान कर्जदार रहेगा।
सावित्रीबाई फुले जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


Savitribai Phule Jayanti Status in Hindi

देश की पहली महिला टीचर, समाज सुधारक एवं कवयित्री
सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन.
#SavitriBaiPhuleJayanti


चौका-बर्तन से बहुत जरूरी है पढ़ाई,
क्या तुम्हें मेरी बात समझ में आई.
सावित्रीबाई फुले जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


बेटियों को पढ़ा उनको आगे बढ़ा,
ऐसी सावित्री तुमको मिलेगी सदा.
सावित्रीबाई फुले जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


Savitribai Phule Jayanti Quotes in Hindi

Savitribai Phule Jayanti Quotes in Hindi
Savitribai Phule Jayanti Quotes in Hindi

दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए
सदैव संघर्ष करने वाली और देश की प्रथम
बालिका विद्यालय की स्थापना करने वाली
महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की
जयंती पर शत-शत नमन.


रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़कर
जिन्होंने स्त्रियों के लिए शिक्षा का
अलख जगाया। स्त्री अधिकारों के लिए
लड़ना सिखाया। ऐसी माँ सावित्रीबाई फुले
के चरणों में शत-शत नमन और बंदन है.


भारतीय समाज में लड़कियों
के लिए शिक्षा का दरवाजा खोलने
वाली प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका,
समाजसेविका और कवियत्री माँ
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर
सादर नमन एवं बंदन।


इसे भी पढ़े –

Latest Articles