अटल जी पर अनुपमा अनुश्री की एक सुंदर रचना – ‘राष्ट्रभक्त सितारे ये चंद’

Atal Bihari Vajpayee Ji Par Anupama Anushree Ki Ek Sundar Rachana – ‘Rashtrabhakt Sitare Ye Chand’ – अनुपमा अनुश्री की सुंदर रचना ‘राष्ट्रभक्त सितारे ये चंद‘, जो श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि रूप में समर्पित हैं. इस रचना को जरूर पढ़े और दोस्तों के साथ शेयर करें.

राष्ट्रभक्त सितारे ये चंद | Rashtrabhakt Sitare Ye Chand by Anupama Anushree

” राष्ट्र भक्त सितारे ये चंद ”

भारत मां के आंचल में टंके
राष्ट्र भक्त सितारे ये चंद
सच्चाई -अच्छाई ,पुरुषार्थ
सत्य से जिनका सतत संबंध।

सादा जीवन उच्च विचार वाले
ऐसे ही है पितृ पुरुष, स्नेही अटल
ओजस्वी वक्ता,प्रखर राजनेता
जिनकी मोहक मुस्कान ,निश्छल।

चैतन्यता से रोशन
उज्ववल ,निर्दोष छवि
उच्च आदर्श ,सादगी से
तोड़ते विरोधी के फंद ।

प्रेरणा पुंज बना जीवन
होंठों पर मुक्त ,बेबाक छंद
क्या अपने ,क्या दुश्मन
सभी इनके मोहपाश में बंद।

@अनुपमा अनुश्री

इसे भी पढ़े –

Latest Articles