Ramayana Shayari Status Quotes Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में रामायण शायरी स्टेटस कोट्स इमेज फोटो आदि दिए हुए है.
रामायण एक ऐसी आध्यात्मिक और धार्मिक ग्रंथ है जो हर युग में मानव के हृदय में उत्साह और प्रेरणा भरती रहेगी। रामायण हमें यह बताता है कि जीवन में क्या करना चाहिए? और क्या नहीं करना चाहिए? भगवान श्रीराम का चरित्र अपने आप में एक आदर्श है. उनके चरण चिन्हों पर चलने मात्र से जीवन धन्य हो जायेगा।
Ramayana Shayari in Hindi

सच कहूँ तो विपत्ति का
कद कहाँ बड़ा होता है,
जब लखन जैसा भाई
राम के साथ खड़ा होता है.
जीभ काट डाली गई अंग्रेजी खंजर से,
कानों में वेदों का रस कौन घोलेगा,
नई पीढ़ी को तो फ़ोन से ही फुरसत नहीं
भविष्य में गीता और रामायण कौन खोलेगा।

धर्म के लिए अब जटायु
रावण से नहीं लड़ता है,
नारी के अपमान से अब
समाज को फर्क नहीं पड़ता है.
Ramayana Status in Hindi

भगवान जूठे भोग भी स्वीकार कर लेते है,
अगर कर्म में सच्चाई और मन में अच्छाई है.
लोग दिखाते है कि वे रामायण के राम है,
हकीकत में महाभारत के दुर्योधन निकलते है.

जब-जब देखूँ राम को और पढ़ूँ रामायण,
तब-तब मैं बन जाता हूँ कर्तव्यपरायण।
Ramayana Quotes in Hindi

रामायण से हर सीख मिलती है –
एक अच्छा पुत्र बनने की, एक अच्छा
पति बनने की, एक अच्छा भाई बनने की
एक अच्छा मित्र बनने की और जीवन
भर सत्य के मार्ग पर चलने की.
जहाँ भाई में संतोष होता है,
वो कहानी रामायण की बन जाती है,
जहां भाई में असंतोष होता है,
वह कहानी महाभारत की बन जाती है.
रामायण शायरी

रामायण मानव से
महामानव बनने की सीख देता है,
असुविधाओं में रहकर भी एक इंसान
पूरी दुनिया को जीत लेता है.
भरत के त्याग को
यदि जन-जन हृदय में बसाएगा,
तो क्या दुःख सम्मुख आएगा,
जब भाई की ढाल भाई बन जाएगा।
पूज्य पयोधि मर्यादित है,
नहीं राह दे पायेगा,
होगी अब मर्यादा खंडित
या सिंधु स्वयं मिट जायेगा।
रामायण स्टेटस
अगर रामायण को आत्मसात कर पाओगे,
तभी दिल में भगवान् श्रीराम को बसा पाओगे।
राम नाम की कृपा से जल में राह बनाते है,
जिस पर कृपा हो राम की वो पत्थर भी तैर जाते है.
रामायण ग्रन्थ एक ईश्वरीय संजीवनी है जो इंसान के दुखों को कम और बहुत कम कर सकती है. अगर आप भी चाहते है कि आपके पुत्र में भगवान श्रीराम जैसे गुण आएं तो उसे जरूर रामायण दिखायें। रामायण मन-मस्तिष्क को सकारात्मक विचारों से भर देता है.
कुछ मिनटों के लिए सोच कर देखिये। उस पिता से ज्यादा भाग्यशाली कौन हो सकता है जिसका पुत्र उसकी आज्ञा का पालन करता हो. उस भाई से ज्यादा भाग्यशाली कौन हो सकता है जो उसके साथ सुख-दुःख में खड़ा हो. उस पत्नी से ज्यादा भाग्यशाली कौन हो सकता है जिसका पति सिर्फ उसी से प्रेम करें। उस मित्र से ज्यादा भाग्यशाली कौन हो सकता है जिसकी विपत्ति में मित्र काम आये. रामायण जीवन जीने का सार है.
आशा करता हूँ यह लेख Ramayana Shayari Status Quotes Image Photo in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
इसे भी पढ़े –
- Ram Shayari in Hindi| जय श्री राम शायरी
- भगवान श्री राम पर कविता | Bhagwan Shri Ram Poem in Hindi
- सीता शायरी स्टेटस | Sita Shayari Status Quotes in Hindi
- माँ सीता पर कविता | Poem on Sita in Hindi
- राम मंदिर शायरी स्टेटस | Ram Mandir Shayari Status Quotes in Hindi