Poem on Parenting in Hindi – Parenting का हिंदी में अर्थ “पालन-पोषण या लालन-पालन” होता है। बच्चों की देखभाल करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिसे माँ-बाप मिलकर पूरा करते है। इसमें परिवार का भी खूब सहयोग रहता है।
शुरूआती दौर में बच्चे को स्वस्थ्य रखना एक चुनौती होती है। इसलिए ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। बच्चे के हिसाब से जागना और सोना पड़ता है। शुरूआती दौर में बच्चे शरारती और चंचल होते है।
Poem on Parenting in Hindi
इक नाजुक किलकारी से
घर में खुशियां आती है,
माँ-बाप बनना अच्छा लगता है
पर कई जिम्मेदारी बढ़ती है।
पहली जिम्मेदारी सेहत की
जो माँ के सेहत से आती है,
इक प्यारी नन्ही मुस्कुराहट
घर में खुशियां भर जाती है।
खेलने-कूदने से रोके नहीं,
बेवजह हर बात पर टोके नहीं,
खेलना स्वस्थ्य होने की निशानी है
यहीं से शुरू होती जिंदगानी है।
दूसरी जिम्मेदारी होती है पढ़ाई,
फिर समझ में आती है महंगाई,
घर परिवार का माहौल कूल हो
बच्चे को पढ़ने के लिए अच्छा स्कूल हो।
बच्चा स्कूल में क्या पढता है,
उसे घर पर भी पढ़ाया करें,
मन में उनके उलझने होती है
उन्हें प्यार से सुलझाया करें।
कदम-कदम पर साथ देंगे,
तो मन से हर डर दूर होगा,
दिल लगाकर खेले या पढ़े
जीवन में कामयाब जरूर होगा।
इसे भी पढ़े –