महानता पर सुविचार | Greatness Quotes in Hindi

Greatness Quotes Thoughts Suvichar Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में महानता पर सुविचार अनमोल वचन दिए हुए हैं।

Greatness Quotes in Hindi

धरती उनकी भी आश्रयदात्री है
जो उसका उत्खनन करते हैं।
इसी प्रकार तुम भी उनकी बातें
सहन करो जो तुम्हें सताते और
तुम्हारा अपमान करते हैं; क्योंकि
महानता इसी में निहित है।
तिरुवल्लुवर


परिणाम किसी भी व्यक्ति
अथवा राष्ट्र की महानता की
निकृष्टतम कसौटी है।
जवाहरलाल नेहरू


आज तक कोई भी व्यक्ति
अनुसरण-मात्र से महान नहीं बना।
सैमुअल जॉनसन


महान व्यक्ति हमें इसलिए महान लगते हैं
क्योंकि घुटनों पर टिके हुए हैं।
स्टर्नर


सभी महान व्यक्ति
मध्यम वर्ग से ही उतपन्न होते हैं।
इमर्सन


महानता पर सुविचार

कुछ जन्मजात महान होते हैं,
कुछ महानता प्राप्त करते हैं और
कुछ पर महानता लाद दी जाती है।
शेक्सपीयर


महान बनो और अन्य मनुष्यों में
होने वाली महानता तुम्हारी महानता
से मिलने के लिए उठ खड़ी होगी।
लेनिन


पानी जैसी चंचलता से
मनुष्य महान नहीं बनता।
बर्क


ऐसा कोई वास्तव में महान
व्यक्ति नहीं हुआ जो वास्तव में,
सदाचारी न रहा हो।
फ्रैंकलिन


वह निश्चय ही महान है,
जिसे अपने ऊपर अधिकार है।
वी. पी. हाल


Greatness Thoughts in Hindi

ज्यों-ज्यों हम महान पुरुषों के
निकट आते हैं, त्यों-त्यों हमें
स्पष्ट होता जाता है कि वे केवल
मानव हैं। अपने निकटवर्ती सेवकों
को वे कभी महान प्रतीत नहीं होते।
लाब्रुयेर


महान व्यक्ति दूसरे से हँसी-मजाक
करने और मिलने-जुलने में भी अपने
व्यवहार से महान बना रहता है, लेकिन
जो उससे मिलता है उसके साथ उठता-
बैठता है, वह भी कभी छोटा नहीं दिखाई देता।
आंद्रेबीद


महान दोषों से सम्पन्न होना
महान व्यक्तियों का ही अधिकार हैं।
रोश फूको


संसार के इतिहास में कभी भी काफी
सुलझे हुए आदमी सभी जगहों पर नहीं हुए।
सुक्ति


महानता सत्य सरलतम होते हैं,
इसी तरह महानतम व्यक्ति भी।
हरे


Quotes on Greatness in Hindi

दुनिया में दुनिया की विचारधारा
और एकांत में अपनी विचारधारा
के अनुसार जीना कोई मुश्किल काम नहीं है,
लेकिन महान आदमी तो वह है जो भीड़ में
भी पूरी मिठास के साथ अपने व्यक्तित्व के
निजीपन को बनाए रख सकता है।
एमर्सन


अपनी बुराइयों और कमजोरियों को जितना
हम जानते हैं, उतना और कोई नहीं जानता।
फिर भी कोई और हमें इतना महान नहीं समझता
जितना हम स्वयं अपने को समझते हैं।
फ्रेंज वी. शोएंथन


महान मस्तिष्क न तो
किसी का अनादर करता है,
न ही सहन करता है।
होम


महानता बहुत अधिक शक्तिशाली होने से
प्राप्त नहीं होती, वह तो प्राप्त शक्ति का सही-
सही उपयोग करने से प्राप्त होती है।
एच. डब्ल्यू बीचर


जो मनुष्य अपने हर्ष को छिपा सकता है
वह उससे महान है जो अपने दुःख को छिपा सके।
लेवेटर


महानता पर अनमोल वचन

दुसरे लोग इसलिए महान हैं कि
हम घुटनों के बल बैठे हैं, आइए,
हम भी खड़े हों।
पी. जे. प्रोधा


वास्तविक महान व्यक्ति तीन चिन्हों
द्वारा जाना जाता है – योजना में उदारता,
उसे पूरा करने में मनुष्यता और सफलता में संयम।
बिस्मार्क


हरेक व्यक्ति, जो पैनी नजर से देखता है
और दृढ़ निश्चय करता है, अनजाने ही
महान बन जाता है।
बुलवर


कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण
मानवता के बराबर महान नहीं है।
थ्योडोर पार्कर


कोई व्यक्ति बहुत सी और
बड़ी-बड़ी गलतियाँ किये बगैर
कभी महान या भला नहीं बना।
ग्लैडस्टोन


विश्व को महापुरुषों की परम अपेक्षा है
महपुरुषों के पुजारियों एवं खुशामदियों की नहीं।
बीरबी


Greatness Status in Hindi

महानता कभी ना गिरने में नहीं है,
बल्कि हर बार गिर कर उठ जाने में है।


अपने गलतियों को स्वीकारने लगता है,
इंसान महानता के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है।


क्षमा में महानता का गुण होता है,
माफ़ करने से मन को शांति मिलती है।


इसे भी पढ़े –

Latest Articles