वास्तु टिप्स रसोईघर/किचन के लिए | Vastu Tips for Kitchen

Vastu Tips for Kitchen (वास्तु टिप्स रसोईघर/किचन के लिए) -घर में रसोईघर/किचन का बड़ा ही महत्व होता हैं इसलिए हम इसे साफ़-सुथरा और बड़े ही अच्छे तरीके से रखते हैं ताकि घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहे. वास्तुटिप्स भी, आपके रोसोईघर/किचन को बेहतर बनाने में आपकी मदत करेगा और इससे आपके घर-परिवार के लोग स्वस्थ और सुखी होंगे.

रसोईघर या किचन वास्तु टिप्स (Kitchen Vastu Tips)

  1. वास्तु के अनुसार घर का रसोईघर/किचन दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बनाना चाहिए. यदि ऐसा न हो सके तो रसोईघर/किचन को पूर्व दिशा में भी बनाया जा सकता हैं.
  2. रसोईघर/किचन के सामान इस तरह से रखने चाहिए कि खाना बनाने वाले का मुहं पूर्व दिशा की ओर रहे.
  3. रसोईघर/किचन में फूटे बर्तन नही रखने चाहिए या ऐसे बर्तन में किसी को खाना नही देना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता हैं.
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में देवस्थान नही होना चाहिए.
  5. घर में प्रवेश करते ही रसोई घर नही होना चाहिए. यदि प्रवेश द्वार के सामने रसोई घर हैं तो उसके दरवाजे के बाहर अपने इष्टदेव और ॐ की कोई तस्वीर लगा दे.
  6. रसोईघर के आस-पास चप्पल, जूते और झाडू न रखे. इसे अशुभ माना जाता हैं और इससे स्वास्थ सम्बन्धी समस्याएं होती हैं.
  7. रसोईघर में रात को जूठे बतर्न साफ़ करके रखना चाहिए. इससे घर में समृद्धि आती हैं.
  8. रसोईघर में अन्नपूर्णा देवी का वास होता हैं इसलिए रसोईघर को हमेशा साफ़-सुथरा रखे. इससे स्वास्थ और लक्ष्मी की बृद्धि होती हैं.
  9. रसोईघर से पहला निवाला किसी गाय को खिलाना चाहिए. इसे शुभ माना जाता हैं और घर में सकारत्म उर्जा का संचार होता हैं.
  10. यदि घर में डायनिंग रूम बनाना हैं तो इसे पश्चिम दिशा में बनवाए.

Latest Articles