Priyanka Gandhi Biography in Hindi | प्रियंका गांधी की जीवनी

Priyanka Gandhi Biography in Hindi – प्रियंका गांधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी की पुत्री हैं. प्रियंका गांधी को एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ के रूप में भी जाना जाता हैं. बहुत से लोग प्रियंका गांधी में इनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं.

प्रियंका गांधी का जीवन परिचय | Priyanka Gandhi Biography in Hindi

नाम – प्रियंका गांधी या ( प्रियंका गांधी वाड्रा )
जन्मतिथि – 12 जनवरी, 1972
जन्मस्थान – दिल्ली
माता – सोनिया गांधी
पिता – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
भाई – राहुल गांधी
दादा – फिरोज गांधी
दादी – इंदिरा गांधी (भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री)
परदादा – जवाहर लाल नेहरू (भारत के प्रथम प्रधान मंत्री)
पति – रॉबर्ट वाड्रा ( Robert Vadra )
बच्चे – रेहान वाड्रा, मिराया वाड्रा
शिक्षा – दिल्ली विश्वविद्यालय
शौक – फ़ोटोग्राफ़ी, कुकिंग और पढ़ना

प्रियंका गांधी का जन्म एक भारतीय राजनीतिक खानदान में हुआऔर राजनीतिक माहौल में पली-बढ़ी जिसके कारण इनमें राजनीति के हुनर हैं. इनकी शिक्षा नई दिल्ली के मार्डेन स्कूल कान्वेंट ऑफ़ जीजस एंड मैरी और दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की.

यदि आप प्रियंका गांधी के कपड़ो और हेयरस्टाइल को देखेंगे तो आपको इनमें इंदिरा गांधी की झलक देखने को मिलेगी. राजनीति से प्रियंका गांधी दूर रहती है क्योंकि इनका मानना है कि लोगो की सेवा राजनीति से दूर रहकर भी की जा सकती हैं.

प्रियंका गांधी की शादी | Priyanka Gandhi’s Wedding

प्रियंका का विवाह उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा से हुआ है. ये दोनो पहली बार अपने परिवारिक मित्र ओटेवियो क्वाट्रोच के घर पर मिले थे. उस समय प्रियंका गाँधी की उम्र 13 साल थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गया और फिर 18 फरवरी, 1997 ई. में प्रियंका गांधी की रॉबर्ट वाड्रा से शादी हो गई.

इस विवाह से गांधी परिवार के लोग खुश नहीं थे परन्तु प्रियंका गांधी के जिद के कारण अंत में सब मान गये. इनकी शादी मीडिया से दूर और सामान्य रूप से हुई. 29 अगस्त, 2000 ई. में इन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया और 24 जून 2002 को एक पुत्री को जन्म दिया. पुत्र का नाम रेहान हैं और पुत्री का नाम मिराया हैं.

प्रियंका गांधी और राजनीति | Priyanka Gandhi and Politics

मीडिया में प्रियंका गांधी ने कई बार बयान दिया है कि उन्हें राजनीति पसंद नहीं हैं और राजनीति में नहीं आना चाहती हैं फिर भी लोगो के बीच उनकी चर्चा भविष्य की एक हुनर राजनीतिज्ञ के तौर पर की जाती हैं. ऐसा कुछ लोगों का मानना है कि भविष्य में वो राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से भाग ले सकती हैं. प्रियंका गांधी को अभी एक अच्छा समाज सेवी और वक्ता के तौर पर जाना जाता है.

प्रियंका के लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि अमेठी में प्रत्येक चुनाव में यह लोकप्रिय नारा लोगो को खूब भाता हैं – “अमेठी का डंका, बिटिया प्रियंका“. इन्हें अपनी माँ का मुख्य राजनितिक सलाहकार माना जाता हैं और चुनाव प्रबन्धन में भी मदत करती हैं.

प्रियंका गांधी के बारें में रोचक जानकारियाँ | Interesting Facts about Priyanka Gandhi

  • इन्होंने अपना प्रथम सार्वजनिक भाषण लगभग 16 साल की उम्र में दिया था.
  • इनकी शादी बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी और इनकी शादी में लगभग 150 मेहमान आये थे.
  • इन्होंने प्रेम-विवाह किया था, जिसके कारण इनके परिवार के लोग खुश नहीं थे परन्तु बाद में मान गये.
  • मिडिया के अनुसार, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा शादी से पहले 6 साल तक एक साथ थे, फिर बाद में अपने रिश्ते के बारें में परिवार के सदस्यों को बताया.
  • 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐसी खबर आई थी कि प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ना चाहती थी पर मोदी के खिलाफ चुनाव में खड़ा न होने की सलाह दी गई.

इसे भी पढ़े –

Latest Articles