कानून पर सुविचार | Law Quotes in Hindi

Law (Rule) Quotes Shayari Status Thoughts Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में कानून पर सुविचार शायरी स्टेटस इमेज आदि दिए हुए हैं।

Law Quotes in Hindi

कानूनों को तीन तरह के व्यक्ति
नहीं समझ पाते-पहले, जो इन्हें
बनाते हैं, दूसरे जो इन्हें लागू करते हैं
और तीसरे, जो इन्हें तोड़कर
दंड भोगते हैं।
हैलीफैक्स


क़ानून तो जैसे मकड़ी के जाले हैं।
छोटे-छोटे जीव उनमें फंसकर प्राण
खो बैठते हैं जबकि बड़े जीव तो
उन्हें भी फाड़ फेंकते हैं।
लोकोक्ति


तर्क ही क़ानून का जीवन है ;
यही नहीं, सामान्य क़ानून स्वयं
ही तर्क के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।
सर एडवर्ड कोक


यदि कानून केवल, शासकीय
अधिकारीयों के पास रहे तो
क़ानून का शीघ्र अंत हो जाए।
हर्बट हूबर


चिकित्सक मनुष्य-मात्र की सभी
दुर्बलताओं को देखता है और विधिवेत्ता
उसकी सभी धूर्तताओं को।
शापेन हावर


कानून पर सुविचार

कानून निर्धनों पर शासन करता है
और धनी कानून पर शासन करते हैं।
ओलिवर गोल्डस्मिथ


क़ानून की अपनी जबान होती
तो वे सबसे पहले वकीलों की
शिकायत करते।
हैलीफैक्स


छोटे-छोटे कानून
बड़े अपराधों को जन्म देते हैं।
उइदा


संसार में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है
जो अपने जीवन के सारे विचारों और
कर्मों का कानून के आधार पर मूल्यांकन
करे और उसे कम से कम दस बार फांसी
पर न चढ़ना पड़े।
मानटेन


कानून कभी-कभी
निद्रालीन हो जाते हैं,
मरते नहीं।
लोकोक्ति


Rule Quotes in Hindi

नियमों का विधान मनुष्य के लिए हुआ है,
मनुष्य का निर्माण नियम के लिए नहीं।
रामतीर्थ


अत्यंत शिष्ट कानूनों का पालन
प्रायः काम ही होता है, जबकि
अत्यंत कठोर नियमों का उलंघन
बहुत कम होता है।
फ्रैंकलिन


जहाँ नियमों के
विपरीत आचरण होता है,
वहीं क्रूरता का
आरम्भ होता है।
विलियम पिट


Law Thoughts in Hindi

कभी अपने-आपको इतना
उच्च मत समझो। कानून
तुमसे भी ऊपर हैं।
थामस फुलर


यदि इस दुनिया में बुरे इंसान न होते
तो यहाँ अच्छे वकील भी न होते।
डिकन्स


कानून एक ऐसे गड्ढ़े के समान है
जिसकी कोई थाह नहीं।
अर्बूथनॉट


कानून मानव-प्रकृति
के व्याकुलता से जन्म है।
आरतेगाय गैसेत


कानून हमको गैर-कानूनी आचरण
से रोक सकता है ; लेकिन ऐसे अनाचार
से नहीं रोक सकता जो कानून के
दायरे से बाहर हो।
दादा धर्माधिकारी


Quotes on Law in Hindi

बुरे कर्म करके इंसान
इस दुनिया के कानून से बच सकता है,
लेकिन वह ईश्वर के कानून से
नहीं बच पायेगा।


इसे भी पढ़े –

Latest Articles