First World War | प्रथम विश्व युद्ध रोचक बातें

First World War History in Hindi – प्रथम विश्व युद्ध जिसमें मृत, घायल और लापता लोगो की संख्या करोंड़ों में थी. यह एक विश्व सैन्य संघर्ष था जिसमें दुनिया की बड़ी शक्तियों का बहुमत शामिल था. यह युद्ध 28 जून 1914 से 11 नवम्बर 1918 तक चलता रहा, कुछ लोग इस युद्ध की समाप्ति की तिथि 28 जून 1919, वर्साय की संधि मानते हैं.

मृत्यु एवं हानि
Allied Powers (मित्रराष्ट्र) Central Powers (धुरीराष्ट्र या केन्द्रीय राष्ट्र)
Military dead (मृत सैन्य ) 5,525,000 4,386,000
Military wounded ( घायल सैन्य ) 12,831,500 8,388,000
Military missing (लापता सैन्य) 4,121,000 3,629,000

First World War Details in Hindi | प्रथम विश्व युद्ध का विवरण हिंदी में

नीचे दिए गये बिन्दु में प्रथम विश्व युद्ध के मुख्य बातों को बताया गया हैं जिसे पढ़कर आप आसानी से पूरे विश्वयुद्ध के बारे में जान सकते हैं.

  1. प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत 28 जुलाई, 1914 ई. को हुई. यह चार वर्षो तक चला. इसमें 37 देशों ने भाग लिया.
  2. प्रथम विश्व युद्ध का तत्कालिक कारण आस्ट्रिया के राजकुमार ‘अर्क्डुक फ्रैन्ज़ फ़र्डिनैँङ’ को साराजेवो (Sarajevo) में गोली मार दी गई.
  3. प्रथम विश्व युद्ध में सम्पूर्ण विश्व दो खेमों में बँट गया – मित्रराष्ट्र और धुरी राष्ट्र
  4. धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व जर्मनी ने किया, इसमें शामिल देश थे – आस्ट्रिया, हंगरी और इटली आदि.
  5. मित्रराष्ट्रों में इंगलैंड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस एवं फ़्रांस शामिल थे.
  6. गुप्त संधियों की प्रणाली का जंक ‘बिस्मार्क’ था.
  7. सर्बिया की गुप्त क्रांतिकारी संस्था थी – काला हाथ
  8. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस पर आक्रमण 1 अगस्त 1914 ई. में एवं फ्रांस पर आक्रमण 3 अगस्त 1914 ई. में किया.
  9. 8 अगस्त 1914, को इंग्लैंड प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ.
  10. 26 अप्रेल 1915, ई. में इटली मित्र राष्ट्रों की ओर से प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ.
  11. प्रथम विश्व युद्ध के समय अमेरिका के राष्टपति “वुडरो विल्सन” थे.
  12. 6 अप्रेल 1917, को अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ.
  13. जर्मनी के यू-बोट द्वारा इंग्लैंड के लूसीतानिया नामक जहाज को डुबाने के बाद अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ, क्योकि उस जहाज पर मरने वाले 1153 व्यक्तियों में 128 लोग अमेरिकी थे.
  14. प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति 11 नवम्बर 1918 ई. को हुई.
  15. 18 जून, 1919 ई. को पेरिस शांति सम्मेलन हुआ, जिसमें 27 देश भाग ले रहे थे, मगर शांति-संधियों की शर्ते केवल तीन देश – ब्रिटेन. फ्रांस और अमेरिका तय कर रहे थे.
  16. वर्साय की संधि 28 जून 1919 ई. को जर्मनी के साथ हुआ.
  17. युद्ध के हर्जाने के रूप में जर्मनी से 6 अरब 50 करोंड़ पौंड की राशि की मांग की गयी.
  18. अन्तराष्ट्रीय क्षेत्र में प्रथम विश्व युद्ध का सबसे बड़ा योगदान राष्ट्रसंघ की स्थापना थी.
  19. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान होने वाली वर्साय की संधि में द्वितीय विश्व युद्ध का बीजारोपण हुआ.

Latest Articles