Death (Mrityu) Quotes Shayari Status Thoughts Image in Hindi – इस आर्टिकल में मृत्यु पर कोट्स शायरी स्टेटस सुविचार आदि दिए हुए हैं।
जो व्यक्ति मृत्यु से डरता है वो पूरा जीवन डर में जीता हैं और जो व्यक्ति मृत्यु से नहीं डरता हैं वो पूरा जीवन आनन्द में जीता हैं. मृत्यु अटल सत्य हैं, जो एक दिन आना हैं. जन्म और मृत्यु के बीच की जो जिन्दगी है उसे मुस्कुरा कर जियों।
Death Quotes in Hindi
मृत्यु साथ-साथ चलती तथा
उठती-बैठती है और लम्बी डगर पर भी
साथ-साथ चलकर लौट आती हैं.
वाल्मीकि
मृत्यु से डरना क्यों?
यह तो जीवन का सर्वोच्च
साहसिक अभियान है।
चार्ल्स फ्राहमैन
अपकीर्ति ही मृत्यु है.
शंकराचार्य
मृत्यु से भयभीत होना कायरों का काम है,
कारण वास्तविक जीवन तो मृत्यु ही हैं.
सुकरात
संसार में जो वस्तु पैदा होती है
वह समाप्त होती है. उसके लिए
शोक नहीं करना चाहिए.
ब्रह्मपुराण
बेस्ट डेथ कोट्स इन हिंदी
कायर व्यक्ति अपने मृत्यु से पहले
कई बार मरता हैं और शूरवीर मृत्यु का
स्वाद केवल एक बार ही चखते हैं.
शेक्सपियर
मृत्यु के कुछ समय पूर्व स्मृति बहुत साफ़ हो जाती हैं.
जन्म-भर की घटनाएँ एक-एक करके सामने आती है,
सारे दृश्यों के रंग साफ होते है. समय की धुंध बिल्कुल
उन पर से हट जाती हैं.
गुलेरी
मृत्यु वह सोने की चाबी है
जो अमरता के महल को खोल देती हैं.
मिल्टन
मृत्यु भयानक इसलिए है
कि हमने इससे घनिष्ठ परिचय करने का
प्रयास ही नहीं किया.
मेरी वेल
जिसे देवता प्यार करते है
वो जल्दी मरता हैं.
अज्ञात
Quotes on Death in Hindi
जो आत्मा को अमर नहीं जानते
वे ही मृत्यु से काँपा करते हैं.
हनुमान प्रसाद पोद्दार
मौत सभी दायित्यों से
हमें मुक्त कर देती हैं.
मौनतेन
नारी के गर्भ से उत्पन्न होने वाला
इस मनुष्य का जीवन कितना संक्षिप्त
और संतापों से पूर्ण हैं. उसका निर्माण होता है
और पुष्प की भांति वह विनष्ट भी हो जाता हैं.
बुक ऑफ़ कामन प्रेयर
जीवन में प्रथम हमारी प्रसन्नता नष्ट होती है
और तब हमारी आशा, भय भी चले जाते हैं.
इनके समाप्त होते ही धरा अपना ऋण माँगती है
और हम भी चिरनिद्रा में लीन हो जाते हैं.
शैली
केवल मृत्यु ही वह वस्तु है
जिसको हम पूरी तरह से सहज
सामान्य नहीं बना पायें हैं.
ओल्ड्स हक्सले
Death Shayari in Hindi
छिप-छिप अश्रु बहाने वालों,
मोती व्यर्थ बहाने वालों,
कुछ सपनों के मर जाने से
जीवन नहीं मरा करता है।
गोपालदास नीरज
एक दिन हम भी कफन ओढ़ जायेंगे,
सब रिश्तें इस जमीन के तोड़ जायेंगे,
जितना जी चाहे सता लो मुझको
एक दिन रोता हुआ सबको छोड़ जायेंगे।
वादे तो हजारों किये थे उसने मुझसे
काश इक वादा ही उसने निभाया होता,
मौत का किसको पता कि कब आएगी
पर काश उसने जिन्दा जलाया न होता।
अब तलक हम मुन्तजिर रहे हैं जिनके,
उनको हमारा ख्याल तक न आया,
उनके प्यार में हमारी जान तक चली गयी,
उनको हमारी मौत का मलाल तक न आया।
कितना और दर्द देगा बस इतना बता दे,
ऐसा कर ऐ खुदा मेरी हस्ती मिटा दे,
यूँ घुट-घुट के जीने से तो मौत बेहतर है,
मैं कभी न जागूं मुझे ऐसी नींद सुला दे।
Death Status in Hindi
सब कुछ यहीं छोड़ कर जाना हैं,
अटल सत्य मौत का आना हैं.
ना पाने की ख्वाहिश ना खोने का गम,
रोज-रोज जीने की चाह हो रही है कम।
जीवन में मृत्यु का इंतज़ार
मृत्यु से ज्यादा भयावह होता है।
अगर मृत्यु ही हर समस्या का हल होती,
तो सड़कों से ज्यादा भीड़ श्मशान में होती।
मेरी मृत्यु हो तो बस इतना-सा सौभाग्य मिले,
मेरी चिता को भी मणिकर्णिका का घाट मिले।
Death Thoughts in Hindi
आप कायरता से मरें,
इसकी अपेक्षा बहादुरी से प्रहार करते हुए
मरना कहीं बेहतर हैं।
महात्मा गाँधी
शरीर का नाश होना मृत्यु नहीं है,
मृत्यु है वास्तव में पापों की वासना।
हनुमान प्रसाद पोद्दार
मृत्यु से नया जीवन मिलता है।
जो व्यक्ति और राष्ट्र मरना नहीं जानते,
वे जीना भी नहीं जानते।
जवाहरलाल नेहरू
सर्वदा मृत्यु के लिए तैयार रहो;
इससे जीवन व मृत्यु दोनों सुखद हो जाएँगें।
शेक्सपीयर
एक कीड़े और एक राजा को
जीने की समान इच्छा है और
दोनों को मृत्यु का भय भी समान है.
अज्ञात
मृत्यु पर अनमोल विचार
जिस तरह मर्द के मर जाने से
औरत अनाथ हो जाती है, उसी
तरह औरत के मर जाने से आदमी
के हाथ-पाँव कट जाते हैं।
प्रेमचंद
जो कुछ मर चुका है,
उसे अपनी आत्मा का भोजन नहीं
बनाना चाहिए, क्योंकि जो मरा हुआ है
वह मृत्यु को लाने वाला हैं।
रवीन्द्रनाथ टैगोर
मृत्यु से भय करना वास्तव में
बुद्धिमानी नहीं है, बल्कि बुद्धिमान
होने का बहाना करता है – यह अज्ञात
को भी जानने का बहाना है; किसी को
भी निश्चित रूप से नहीं पता कि मृत्यु,
जिसे लोग सबसे बुरी वस्तु समझते हैं,
सबसे अच्छी वस्तु भी हो सकती हैं।
अज्ञात
इस दुनिया में मौत और टैक्सों
को छोड़कर कुछ भी अवश्यंभावी नहीं है।
बैंजामिन फ्रैंकलिन
इस संसार पर विश्वास करना ही मृत्यु हैं।
स्वामी रामतीर्थ
मृत्यु पर सुविचार
मृत्यु तो प्रभु का आमंत्रण है।
जब वह आये तो द्वार खोल कर
उसका स्वागत करो और चरणों में
हृदयधन सौंप अभिवादन करो।
रबीन्द्रनाथ टैगोर
आत्मा को जानने पर मनुष्य
मृत्यु से नहीं डरता।
अथर्वेद
मृत्यु को मनुष्य सबसे बड़ी विपत्ति
समझते हैं, लेकिन कौन कह सकता है कि
यह सबसे बड़ी देन नहीं हैं।
मिटफोर्ड
ईश्वर ने ही जीवन दिया था,
ईश्वर ने ही जीवन ले लिया।
धन्य है वह ईश्वर।
बाइबल
मृत्यु दुखदायी मानी जाती है जो
जीवन में एक बार ही दुःख देती है,
लेकिन आत्मग्लानि ऐसी मृत्यु है जो
पल-पल पर आती है और तिलतिल करके
आंतरिक शांति को जलाती रहती है।
अज्ञात
मौत पर सुविचार
मौत को धोखा देने में आनंद आता है।
वह उस समय कभी नहीं आती जब लोग
उसकी राह देखते होते हैं।
प्रेमचंद
हम सिर्फ एक बार मरते हैं और
वह भी कितने लम्बे समय के लिए।
मौलिएर
मौत की सजा समाज के हक में
उसकी हार का प्रमाण है, वह दिवालियापन है।
जैनेन्द्र कुमार
मौत हमारे लिए कुछ नहीं है,
क्योंकि अगर हम हैं तो वह आई नहीं है
और अगर मौत आई है तो हम नहीं हैं।
एपिक्युरस
मैं मरना नहीं चाहता,
लेकिन अगर मर गया तो
उसकी परवाह नहीं करूँगा।
सिसरो
Maut Quotes in Hindi
मृत्यु से अधिक सुंदर और
कोई घटना नहीं हो सकती।
वाल्ट व्हिटमैन
जवान मर सकता है,
मगर बूढा मरेगा ही।
एच. डब्ल्यू लांगफेलो
जो एक से अधिक बार जीवित रहता है
उसे एक से अधिक बार मृत्यु का ग्रास
भी होना पड़ेगा।
वाइल्ट
हे मृत्यु! तेरा कटु दर्शन कहाँ है?
हे समाधि! तेरी मधुरतम विजय कहाँ है?
बाइबल
मैं मौत के लिए ठहर नहीं पाया,
इसलिए दया करके वह मेरे लिए ठहर गई।
एमिली डिकिंसन
Emotional Painful Death Quotes in Hindi
घर में बुजुर्ग के होने से
जिम्मेदारियों और दुःख का
एहसास नहीं होता है, मगर उनके
जाने के बाद उनकी कमी कोई
नहीं पूरा कर पाता है।
दुनियाहैगोल
किसी इंसान के मृत्यु से लेकर
श्मशान तक लोग कितना अच्छा-अच्छा
सोचते है। अगर वे पूरा जीवन वैसे ही
सोचे तो दुःख कम हो जायेंगे और
मृत्यु का भय पूर्णतः समाप्त हो जायेगा।
दुनियाहैगोल
जब जीवन में कोई रोग अत्यधिक
पीड़ा दे और उसका उपचार भी सम्भव
ना हो तो वैसे में मृत्यु एक वरदान होता है।
दुनियाहैगोल
जिसको भी जीवन से प्रेम है,
वह मृत्यु से अवश्य डरेगा।
दुनियाहैगोल
रिश्तों को वक़्त देना सीखिए,
क्योंकि मृत्यु से किसी की रिश्तेदारी नहीं हैं।
दुनियाहैगोल
Goodbye Dad Death Quotes in Hindi
शक्ति ही जीवन है,
कमजोरी ही मृत्यु है।
स्वामी विवेकानंद
अंत सदा ही आदि से सम्बद्ध होता है,
उसी प्रकार हम उतपन्न होने के समय से ही
मृत्यु के ग्रास बनने लगते हैं।
मनीलियस
क्या मृत्यु अंतिम निद्रा है?
नहीं, यह अंतिम चेतावनी है।
वास्टर स्काट
जब तक चिरनिद्रा में अपने नेत्र
निमीलित न कर ले, तब तक कोई
भी व्यक्ति प्रसन्न नहीं होता।
एसाइलस
ईश्वर की ऊँगली ने
उसका कोमल स्पर्श किया
और वह निद्रालीन हो गया।
टैनीसन
Maut Par Suvichar Hindi Me
मृत्यु थकावट के समान है,
किन्तु पूर्ण अंत तो अनंत
की गोद में है।
रवीन्द्रनाथ ठाकुर
हम अपनी मौतों से पूरी तरह नहीं मरते;
हम तो धीरे-धीरे बहुत पहले ही मर चुके होते हैं।
विलियम हैजलिट
जीवन के बीच भी हम
मृत्यु में ही होते हैं।
बुक ऑफ़ कामन प्रेयर
मृत्यु जीवन से उतनी ही
सम्बंधित है जितना जन्म।
रवीन्द्र
जब तक शर्म श्लथ रहता है
तब तक वह शयनशील रहता है
और जीवन का खेल समाप्त हो चुकता है।
पोप
Dark Death Quotes in Hindi
अब मैं गहन अन्धकार में
अग्रसर होकर अपनी अंतिम
यात्रा को चलने वाला हूँ।
थाम्स हाब्स
मृत्यु का दूत अँधा और बहरा है।
यदि उसके नेत्र और कान होते
तो जगत में बहुत-से विनाश के
हृदय-वेदक दृश्य न दिखाई देते।
सुदर्शन
मृत्यु मनुष्य को रुला देती है
और फिर भी तीसरा जीवन
पुनः निद्रालीन ही व्यतीत होता है।
बायरन
जरा-सी निद्रा, ज़रा-सी खुमारी
और निद्रा के उपक्रम में अंगों का
संकोचन-यही मृत्यु है।
बाइबल
मौत हमेशा और हर हालत में
एक त्रासदी है, क्योंकि अगर
ऐसा नहीं है तो इसका अर्थ है कि
जीवन स्वयं एकाकार हो गया है।
थिओडोर रूजवेल्ट
मरने के बाद हम याद किये जाएँ,
यह इस बात के लिए नगण्य मुआवजा है
कि जीते जी हमें उपेक्षापूर्ण व्यवहार मिले।
विलियम हैजलिट
Death Sayings in Hindi
जीने की राह एक है,
मरने की सौ।
कहावत
क्षुधा और प्यास से जितनों
की मृत्यु होती है उनसे कही
अधिक लोगो की मृत्यु अधिक
भोजन और मदिरा सेवन से होती है।
कहावत
Mrityu Quotes in Hindi
दुष्ट स्त्री, कपटी दोस्त,
जवाब देने वाला नौकर और
सर्प वाले घर में रहना
मौत ही है, संदेह नहीं।
चाणक्य
वृद्ध मनुष्य मृत्यु के पास जाते हैं
लेकिन युवकों के पास मृत्यु स्वयं आती हैं।
अज्ञात
मृत्यु भी धर्मनिष्ठ प्राणी की रक्षा करती है।
कौटिल्य
मृत्यु के बारे में सदैव प्रसन्न रहो
और इसे सत्य मानो कि भले आदमी
पर जीवन में या मृत्यु के पश्चात
कोई बुराई नहीं आ सकती।
सुकरात
मृत्यु का फव्वारा जीवन के स्थिर
जल को नर्तन कराता है।
रवींद्र
Death Motivational Quotes in Hindi
मृत्यु हमारे लिए रहस्य नहीं है।
हम सब जानते हैं कि वह हम सबको आएगी।
उसके बारे में सिर्फ इतना पता नहीं चल पाता
कि वह कब आएगी।
स्वामी रामतीर्थ
मृत्यु अर्थात परमात्मा को बीते हुए
जीवन का हिसाब देने का पवित्र दिन।
रामचन्द्र डोगरे
मनुष्य वैसे तो मृत्यु पर विजय नहीं पा सकता,
किन्तु मृत्यु के भय से मुक्त हो जाना ही मौत
को जीतना होता है। मृत्यु पर हंसना सीख जाओ,
तो मृत्यु से डर कहाँ रह जाएगा।
मेजर रणजीत सिंह
लोग मृत्यु को अमंगल मानते हैं,
परन्तु यह मृत्यु अमंगल नहीं है।
मृत्यु (काल) परमात्मा की सेवक है
अतः मंगल भी है।
रामचन्द्र डोगरे
मृत्यु उसकी मुक्तिदायिनी है
जिसे स्वतंत्रता मुक्त नहीं कर सकती,
यह उसकी चिकित्सक है जिसे
औषध निरोग नहीं कर सकती,
यह उसकी अन्नदायिनी है जिसे
समय सांत्वना प्रदान नहीं कर सकता।
कोल्टन
Death Motivation in Hindi
मृत्यु सच्चा मित्र है।
हमारा अहंभाव हमको दुःख देता है।
महात्मा गाँधी
आह! मृत्यु कितनी भयानक वस्तु है।
नहीं प्यारे यह सब इस कारण है कि
हमने इससे अपनी जान-पहचान बढ़ाने
का उद्योग नहीं किया।
मेरीबल
सम्मानित पुरूष के लिए
अपकीर्ति मृत्यु से भी बुरी है।
गीता
जो मरना जानते है
उनके लिए मौत भयंकर नहीं है।
अज्ञात
मृत्यु को स्वाभाविक बनाने वाला
ही सुख से मर सकता है।
हनुमान प्रसाद पोद्दार
Death Quotes
विषाद में डूबने का नाम मृत्यु है।
दीनानाथ दिनेश
हे मृत्यु !!! तू स्वयं अपनी शक्ति से
किसी मनुष्य को नहीं मार सकती।
मनुष्य किसी दुसरे कारण से नहीं,
स्वयं अपने ही कर्मों से मारा जाता है।
योगवशिष्ठ
निरुपाय मृत्यु की प्रतीक्षा
का मर्म वही जानता है, जिसे
किसी असाध्य एवं मरणासन्न
रोगी के पास बैठना पड़ता है।
महादेवी वर्मा
जीवन की चलती हुई तस्वीर
के लिए मृत्यु ही एक समुचित चौखट है।
एक जर्मन दार्शनिक
मृत्यु से सभी भी खाते हैं,
किन्तु मृत्यु आत्मा का स्थानांतरण
मात्र है। जिस प्रकार हम पुराने वस्त्र
बदलते हैं, उसी प्रकार आत्मा शरीर
बदलती है।
अज्ञात
Friend Death Quotes in Hindi
सच्चे दोस्त इंसान की परछाई
की तरह होते है, जो जन्म से मृत्यु
तक हमेशा साथ निभाते हैं। जब
वे हमेशा के लिए छोड़ कर जाते है
तो उनकी कमी कोई नहीं पूरी कर पाता है।
आज मैं अपने प्रिय मित्र के मृत्यु
का समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ।
ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि वे
अपने श्री चरणों में स्थान दें।
आशा करता हूँ यह लेख Death (Mrityu) Quotes Shayari Status Thoughts Image in Hindi आपको पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
इसे भी पढ़े –