Artificial Intelligence – AI Shayari Quotes Status Image in Hindi – इस आर्टिकल में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस कोट्स शायरी स्टेटस इमेज आदि दिए हुए है. इन्हें जरूर पढ़े.
आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ( Artificial Intelligence – AI ) जिसे हिंदी में कृत्रिम बुद्धि कहते है. हर जीव में जो दिमाग या बुद्धि होता है उसकी संरचना ईश्वर ( प्रकृति ) करता है. ठीक उसी प्रकार मशीनों के कृत्रिम दिमाग जो मानव के द्वारा विकसित किया जाता है उसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस कहते है.
ऐसी संभावना की जा रही है कि यह टेक्नोलॉजी भविष्य को बेहतर बनाएगी और उसके साथ-साथ डर भी है. कहीं यह प्रयोग मनुष्य के दिमाग से भी ज्यादा ताकतवर न हो जाएँ। फिलहाल इस लेख में एआई शायरी स्टेटस कोट्स का आनंद लेते है।
AI par Shayari in Hindi

जानलेवा बीमारियों से झुटकारा मिलेगा,
जीवन में सिर्फ मुस्कुराता हुआ पल होगा,
आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस इक नई उम्मीद है
कि मानव इतिहास का सुनहरा कल होगा।
शिक्षा से जीवन को आकाश बनाना है,
सच के सम्मुख ही शीश को नवाना है,
इंसान के सोचने की शक्ति खूब बढ़ेगी
क्योंकि AI को अपनी ताकत बनाना है।
नई तकनीकी अक्सर हमें डराती है,
दुनिया उसके बारे में बढ़-चढ़कर बताती है,
आज Artificial Intelligence का दौर है
ज्ञान हो, तो हर बात स्पष्ट समझ में आती है।
Ai par shayari
AI Status in Hindi

अगर ज्यादा डर लग रहा हो एआई से,
तो आपको प्यार करना पड़ेगा पढ़ाई से।
इंसान उलझा हुआ और परेशान होगा,
Ai से हर काम करना जब आसान होगा।
क्या बेरोजगारी बढ़ा देगा एआई?
क्या गरीबी करेगी इसकी भरपाई?
भविष्य में बहुत से काम करेगी एआई,
जिसके पास हुनर होगा, वही करेगा कमाई।
आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस चमत्कार करके दिखाए,
इंसान का अहंकार मिट सके, ऐसी दवा बनाए।
Ai par shayari on life

ये दुनिया लगती बड़ी रंगीन है,
टेक्नोलॉजी होती बड़ी हसीन है,
सब इंसान पर निर्भर करता है,
एआई महज एक मशीन है।
Ai par shayari on life
इंसान कितनी और तरक्की करेगा,
तकनीकी प्रगति को रूक जाना चाहिए,
धरती को बचाने के लिए
प्रकृति के आगे झुक जाना चाहिए।
दुनिया बदल रही है और तकनीकी का दौर है,
सोशल मीडिया और अखबार में Ai का शोर है,
अब आप भी एआई में अपना करियर बना सकते है
Ai course और Ai book बेचने पर बड़ा जोर है।
Artificial Intelligence Quotes in Hindi
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गूगल का
सबसे बढ़िया संस्करण होगा।
सबसे बढ़िया खोज इंजन जो वेब पर
सब कुछ समझेगा। यह ठीक वही समझेगा
जो आप चाहते थे, और यह आपको सही चीज़ देगा।
हम अभी ऐसा करने के करीब नहीं हैं।
हालांकि, हम धीरे-धीरे उसके करीब पहुंच सकते हैं,
और मूल रूप से हम इसी पर काम कर रहे हैं।”
लेरी पेज (Larry Page)
पूर्ण कृत्रिम बुद्धि के विकास से
मानव जाति का अंत हो सकता है…
मनुष्य, जो धीमी जैविक विकास से सीमित हैं,
प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते,
और उन्हें हटा दिया जाएगा।
स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking)
मुझे लगता है कि कुछ नियामक निरीक्षण होना चाहिए,
शायद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर,
यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम कुछ बहुत
मूर्खतापूर्ण नहीं करते हैं। मेरा मतलब है कि
कृत्रिम बुद्धि के साथ हम दानव को बुला रहे हैं।”
एलोन मस्क (Elon Musk)
Ai Par Shayari for Students

बिज़नेस के चक्कर में घर से गंवाया है,
कामना और उलझनों का दौर आया है,
जी जान लगाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी दोस्तों
एआई ने बेरोजगारी के डर को बढ़ाया है।
भविष्य में देखिये क्या होता है?
एआई कितना काम आता है,
रोजगार के उपाय बताता है
या बेरोजगारी को बढ़ाता है।
इंसान की कल्पना से परे कुछ नया हो,
तो अंदर उत्साह और डर उठता है,
कुछ लोग डर से जीवन भर डरते रहते है
पर छात्र उसे समझ और पढ़ कर उठता है।
ये पूरा ब्रह्माण्ड कितना बड़ा है,
सोचिये, इंसान की कद क्या होगी?
अपनी बेचैनी को गौर से देखिये
सोचिये इसकी हद क्या होगी?
मूर्ख नेताओं का हमने गुणगान कर रखा है,
महँगी पढ़ाई ने बाप को परेशान कर रखा है,
पढ़ने के लिए किताबें खोलो तो नींद आती है
और एआई के काम ने हैरान कर रखा है।
2 Line AI Shayari in Hindi

मैंने सुना है एआई गर्लफ्रेंड भी आने लगी हैं,
दिल की बातें समझने और समझाने लगी है।
जिंदगी की उलझने एआई सुलझाने लगी है,
बड़े-बड़े सवालों को सेकंड में बताने लगी है।
एआई का कद दिनों-दिन बढ़ने लगा है,
अब इंसानी दिमाग को Ai पढ़ने लगा है।
भविष्य में तकनीकी इंसान का अकेलापन बढ़ाएगा,
इसे समझ कर प्रयोग करने वाला ही रूपये कमाएगा।
एआई के खतरे का डर फैलाने वाले ही
एआई के नाम पर पैसा कमाने वाले है।
एआई पर शायरी
जिंदगी में एक लक्ष्य बनाकर,
उसे पूरा करने की ठान लीजिये
आपके सारे प्रश्नों के उत्तर देगा
एआई को गुरु मान लीजिये।
इस इंसानी दुनिया में कृत्रिम बुद्धि ( Artificial Intelligence ) से बने रोबोट और मशीन हमारे काम को आसान करना शुरू कर दिए है. आप इसे कुछ उदाहरण से समझ सकते है – Manufacturing robots ( मैन्युफैक्चरिंग रोबोट्स ), Self-driving cars ( सेल्फ-ड्राइविंग कार ), Smart assistants ( स्मार्ट असिस्टेंट्स ), Proactive healthcare management ( प्रोएक्टिव हेल्थकेयर मैनेजमेंट ), Disease mapping ( डिजीज मैपिंग ).
इसे भी पढ़े –