उन्नति पर सुविचार | Progress Quotes Shayari Status in Hindi

Progress Quotes Shayari Status Thoughts Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में उन्नति पर सुविचार शायरी स्टेटस आदि दिए हुए है।

Progress Quotes in Hindi

अगर एक मनुष्य की
आध्यात्मिक उन्नति होती है
तो उसके साथ सारी दुनिया की
उन्नति होती है।
महात्मा गांधी


प्रगति जीवन का चिह्न है।
जिसमें प्रगति नहीं,
वह शव के समान है।
अज्ञात


वहीं उन्नति कर सकता है
जो स्वयं अपने को उपदेश देता है।
स्वामी रामतीर्थ


प्रत्येक को अपनी उन्नति में
संतुष्ट न रहना चाहिए किन्तु
सबकी उन्नति में ही अपनी
उन्नति समझनी चाहिए।
ऋषि दयानन्द


भूलो का सुधार ही उन्नति है।
लाला लाजपत राय


Progress Shayari in Hindi

हिम्मत के पंख लगा
हौंसलो की उड़ान ले,
उन्नति का शिखर है छूना
हृदय में यह ठान ले।


निश्चय करो और आगे बढ़ो,
उन्नति की तुम सीढ़ी चढ़ो,
जीवन यहाँ एक युद्ध है,
साहस रखो डटकर लड़ो।


उन्नति की चाह में
हम शहर क्या गए,
जिंदगी के सारे सुकून
गाँव में ही छूट गए।


जीवन के सफर में
हरदम गति चाहिए,
काम चाहे जो करें
सुकून देने वाली उन्नति चाहिए।


Progress Status in Hindi

मेहनत से जो जीवन का बुनियाद बनाता है,
ईश्वर भी उसको उन्नति की राह दिखता है।


ईमानदारी से मिली उन्नति ही
इंसान को सुख और सुकून देती है।


शिक्षित स्त्री परिवार और देश की
उन्नति में अहम भूमिका निभाती है।


आगे बढ़ना ही उन्नति है,
आगे न बढ़ना पीछे हटना है।


क्रोध, काम, लोभ और अहंकार
आध्यात्मिक उन्नति में बाधक हैं।


उन्नति पर सुविचार

बिना शारीरिक उन्नति के
आध्यात्मिक उन्नति असम्भव हैं।
रामकृष्ण परमहंस


मैं संस्कारों में विश्वास नहीं करता,
स्वाभाविक उन्नंती का विश्वासी हूँ।
विवेकानंद


भूलों का सुधार
ही उन्नति हैं।
लाला लाजपत राय


प्रकृति अपनी उन्नति और
विकास में रुकना नहीं जानती।
अज्ञात


हमारी सबसे बड़ी शान
कभी न गिरने में नहीं है,
बल्कि जब-जब हम गिरें,
हर बार उठने में है।
कन्फ्यूशियस


Progress Thoughts in Hindi

केवल वही जीवन में उन्नति कर रहा है,
जिसका हृदय कोमल, रुधिर उष्ण,
मस्तिष्क तीक्ष्ण होता जाता है, एवं जिसके
मन को शांति मिलती जाती है।
रस्किन


सभी वस्तुएं जो मानव से संबंधित है
यदि उन्नति नहीं करती तो उनका
पतन होने लगता है।
गिबन


महान परिणाम तत्काल नहीं प्राप्त हो जाते,
इसलिए हमें जीवन में कदम-कदम बढ़ते
जाने में संतोष मानना चाहिए।
सैमुअल स्माइल्स


इतने हम ऊँचे हों
कि सूरज को छू लें।
अथर्ववेद


चरित्र-सम्बन्धी उन्नंती के माने है
‘खुदी से’, ‘खुदी को’ मिटाने की ओर बढ़ना।
हार्टले


तरक्की और उन्नति पर अनमोल विचार

जीवन की थोड़ी-सी उन्नति के लिए
विचार की उन्नति बहुत अधिक मात्रा में
करनी होती है।
एमर्सन


नई घटनाएँ नयी जिम्मेदारियों का
सृजन करती हैं और पुरानी भली बातें भी
बुरी प्रतीत होने लगती हैं, किन्तु जो सत्य
को हृदय में धारण करके चलते हैं
वे निरंतर ही उन्नति के पथ पर अग्रसर
होते जाते हैं।
लावेल


आधुनिक उन्नति से जो सम्पत्ति बढ़ रही है,
जब तक वह पूँजी का निर्माण और
विलासिता उत्पत्ति में लगी रहेगी,
तब तक उन्नति सच्ची और स्थायी
नहीं बन सकती।
हेनरी जार्ज


स्त्री की उन्नति या अवनति पर ही
किसी राष्ट्र की उन्नति या अवनति निर्भर है।
अरस्तू


तुम्हारे मार्ग में चाहे गुलाब के
फूल आएं चाहे काँटे, किन्तु
निरंतर चलते रहो, आँधियाँ आएं
अथवा हिमपात होने लगे, किन्तु
निरंतर बढे चलो ; क्योंकि तुम्हारी
मछलियाँ तट के निकट ही नहीं रखी हैं।
बंसी को सम्भालों और बढे चलो।
स्टैण्टन


तरक्की पर सुविचार

आलस्य का दीमक जिस
व्यक्ति को लग जाता है,
वह जीवन में उन्नति और
तरक्की नहीं कर पाता हैं।


राजनीति का उद्देश्य देश और
समाज की उन्नति और तरक्की
होनी चाहिए, लेकिन नेताओं ने
इसे स्वयं की उन्नति तक सीमित
कर दिया है।


इसे भी पढ़े –

Latest Articles