Interesting Facts about the Oscar | ऑस्कर पुरस्कार के बारे में रोचक जानकारियाँ

Oscar Meaning in Hindi – अकादमी अवार्ड ( Academy Awards ), जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता हैं. अमेरिकी फ़िल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए 24 तरह के पुरस्कार, एकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) के द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता हैं. ऑस्कर पुरस्कार का इन्तजार हर साल पूरे विश्व के लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं. ऑस्कर सबसे पुरानी मनोरंजन अवार्ड समारोह हैं.

Oscar History and Facts | ऑस्कर पुरस्कार का इतिहास और तथ्य

  1. इसकी शुरूआत 1929 ई. में हुई थी. यह पुरस्कार विश्व फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं. यह पुरस्कार नेशनल अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा दिया जाता हैं. इसका ऑफिसियल नाम “एकेडमी अवार्ड ऑफ़ मेरिट” है.
  2. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष फरवरी माह में हॉलीवुड के कोडेक थियेटर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाता हैं. प्रथम ऑस्कर अवार्ड समारोह रूजवेल्ट होटल में 16 मई 1929 को हुआ था.
  3. इस पुरस्कार में दे जाने वाली प्रतिमा काली मैटल बेस पर सोने की परत चढ़ाकर बनाई जाती हैं और इसे पाने वाले लोगो से पहले ही एग्रीमेंट करवा लिया जाता हैं कि वह इसे बेचेंगे नही और अगर बेचेंगे तो सबसे पहले एक डॉलर में एकेडमी को ही देंगे.
  4. ऑस्कर पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कार को प्राप्त करने वाले एकमात्र व्यक्ति “जार्ज बनार्ड शा” हैं. इन्हें 1925 में साहित्य के लिए नोबेल और 1938 में बेस्ट स्क्रीन प्ले के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया गया.
  5. प्रथम ऑस्कर पुरस्कार, बेस्ट एक्टर के लिए “एमिल जन्निग” को फिल्म “दी लास्ट कमांड” और “दी वे ऑफ़ आल फ़्लैश” के लिए मिला था. बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड “जेनेट गय्नोर” को फिल्म “7 हेवन”, “स्ट्रीट एंजेल” और “सनराइज” के लिए मिला था.
  6. महबूब खान की मदर इण्डिया, 1958 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में नामांकन पाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी.
  7. ऑस्कर पाने वाली पहली भारतीय महिला भानु अथैय्या है जिसने ‘गाँधी’ फिल्म में रिचार्ड एटनबोरो की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए यह पुरस्कार जीती थी.
  8. सत्यजीत रे पहले भारतीय थे जिन्हें सिनेमा में उनकी उपलब्धियों के लिए 1992 में ऑस्कर का “लाइफ टाइम अवार्ड” दिया गया.

Oscar Award Categories | ऑस्कर पुरस्कार सूची

  1. Best Picture | बेस्ट पिक्चर
  2. Best Director | बेस्ट डायरेक्टर
  3. Best Actor in Leading Role | बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल
  4. Best Actor in Supporting Role | बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
  5. Best Actress in Leading Role | बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल
  6. Best Actress in Supporting Role | बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल
  7. Best Animated Feature | बेस्ट एनिमेटेड फीचर
  8. Best Animated Short Film | बेस्ट एनिमेटेड शोर्ट फिल्म
  9. Best Cinematography | बेस्ट सिनेमाटोग्राफी
  10. Best Dress Design | बेस्ट ड्रेस डिजाईन
  11. Best Documentary Feature | बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर
  12. Best Documentary Short Subject | बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शोर्ट सब्जेक्ट
  13. Best Film Editing | बेस्ट फिल्म एडिटिंग
  14. Best Foreign Language Film | बेस्ट फोरेन लैंग्वेज फिल्म
  15. Best Live Action Short Film | बेस्ट लाइव एक्शन शोर्ट फिल्म
  16. Best Makeup & Hair Styling | बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग
  17. Best original score | बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
  18. Best Original Song | बेस्ट ओरिजिनल सोंग
  19. Best Production Design | बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन
  20. Best Sound Editing | बेस्ट साउंड एडिटिंग
  21. Best sound mixing | बेस्ट साउंड मिक्सिंग
  22. Best Visual Effect | बेस्ट विसुअल इफ़ेक्ट
  23. Best Writing (Adopted Screen Play) | बेस्ट राइटिंग (अडोपटेड स्क्रीन प्ले)
  24. Best Writing (Original Screen Play) | बेस्ट राइटिंग (ओरिजिनल स्क्रीन प्ले)

Latest Articles