Morality Quotes Shayari Status Thoughts Sayings Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में नैतिकता पर सुविचार अनमोल वचन दिए हुए है. इन्हें जरूर पढ़े.
नैतिकता इंसान का एक ऐसा गुण है जो उसके विचार और व्यवहार से पता चलता है. इंसान नैतिकता के मार्ग पर चलकर स्वयं का और दूसरों का भी भला करता है. जब व्यक्तियों में नैतिकता बढ़ती है तो सामजिक ढांचा मजबूत होता है. लोग सुरक्षित और खुद को मजबूत महसूस करते है. सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना नैतिकता है.
Morality Quotes in Hindi

तुम्हारे मुक्ति का मार्ग मंदिर और धर्मशास्त्र में नहीं हैं,
बल्कि उच्च शिक्षा, व्यवसायी बनाने वाले रोजगार,
उच्च आचरण और नैतिकता में है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर
चरित्रहीन शिक्षा,
मानवता विहीन विज्ञान,
और नैतिकता बिना राजनीति
समाज के लिए घातक होते है.
नैतिकता चीजों का आधार है
और सत्य सभी नैतिकता का सार है।
महात्मा गांधी
साँसों का रूक जाना ही मृत्यु नहीं है,
वह व्यक्ति भी मरे हुए जैसा ही है जिसने
गलत को गलत कहने की नैतिकता खो दी हो.
संवैधानिक नैतिकता को कायम रखना
न केवल न्यायपालिका या राज्य का
बल्कि व्यक्तियों का भी कर्तव्य है.
नैतिकता पर अनमोल विचार

अच्छे दिनों में अपनों का साथ
छोड़ देने वाले अक्सर बुरे दिनों में
नौतिकता एवं निष्ठा की बातें करते है.
अनैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है,
यह केवल ‘नैतिकता’ की अनुपस्थिति है.
बढ़ते अपराधों की मूल जड़
नैतिक मूल्यों में आ रही जबरदस्त गिरावट है
अतः बच्चों के पालन-पोषण में नैतिकता का
समावेश अपरिहार्य है।
संस्कार, संस्कृति, नैतिकता मानव की
सबसे बड़ी सम्पति है.
अगर किसी रिश्ते को ईमानदारी से
और नैतिकता के दायरे में रहकर निभाया जाएँ,
तो वो एक मिसाल बन जाता है
वरना उसे मजाक बनने में देर नहीं लगती है.
Morality Status in Hindi

राजनीति में अक्सर नैतिकता के आधार
पर मानवीय मूल्यों का हनन किया जाता हैं,
नैतिकता का स्तर गिरा है उतना,
आधुनिकता का स्तर बढ़ा है जितना।
जब स्वयं के जीवन में नैतिकता होती है,
तभी संबंधों में नैतिकता हो सकती है.
लोकतंत्र में पत्रकार का सत्ता के साथ
हाथ मिलाना नैतिक अपराध है।
नैतिकता पर दोहे | Naitikta Par Dohe
अनैतिकता छोड़कर, चल नैतिकता की राह पर,
ईश्वर कर्मों का दंड देता है इसकी परवाह कर.
आशा-निराशा समान-सी, खो मत देना धीर
विपदा में जो हँस सके, नैतिक है वो वीर.
नैतिकता पर सुविचार

अधिक धनवान होने से ही कोई
कंजूस, बेईमान आदमी आदरणीय नहीं बनता
जिसमें नैतिकता है और जो दानी है
वही आदरणीय कहलाने योग्य है।
जीवन में नैतिकता की चादर
व्यक्ति के अस्तित्व को
सुरक्षित रखती है.
त्याग, न्याय, आदर्श और
नैतिकता समाज के उत्थान
का पर्याय होते है.
जो लोग सामान्य वार्तालाप के
दौरान झूठ बोलते है आप उनसे
नैतिकता की उम्मीद ना रखे.
नैतिकता, आध्यात्मिकता व
मानवीय मूल्यों को स्थापित किये
बिना सच्ची स्वतंत्रता असम्भव है.
Morality Thoughts in Hindi
मनुष्य क्रोध को प्रेम से,
पाप को नैतिकता से,
लोभ को दान से और झूठ को
सत्य से जीता जा सकता है.
कथाएं और प्रवचन हमारी संस्कृति के
आधारभूत अंग हैं, जो हमें सत्य के साथ-साथ
नैतिकता व सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।
ना जाति-धर्म से, ना वंश और जन्म से,
कोई व्यक्ति अपवित्र नहीं हो जाता,
जिसमें सत्य नहीं, सदाचार नहीं,
नैतिकता नहीं वही मनुष्य अपवित्र है.
स्वयं को कर्ता समझकर
संसार का बोझ न तो उठाना चाहिए
और ना ही बढ़ाना चाहिए लेकिन
ईश्वर को सब कर्मों का कर्ता समझकर
नैतिकता की भावना से कर्म करे और
प्रसन्न रहें।
एक दिन सबको खाली हाथ ही जाना है,
साथ केवल इंसान का कर्म जायेगा, इसलिए
हर कार्य नैतिकता और मानवता की सीमा
में रहकर करना चाहिए।
Morality Shayari in Hindi

भला किसी का कर ना सको
तो बुरा किसी का ना करना ,
पुष्प नहीं बन सकते तो
तुम कांटे बन कर मत रहना।
इस जीवन में किस अर्जन का
नैतिक मन से अभिमान करें,
आओ हम इसका ध्यान करें
आओ अपनी पहचान करें।
आम या बबूल बोना है,
पाप या पुण्य को ढोना है,
निश्चय तुम्हें ही करना है
क्या पाना और क्या खोना है.
नैतिकता है गिर रही
लोगो की हर रोज,
मानव गरिमा भूल के
संत रहे है खोज.
नैतिक मूल्य पर Quotes
कोई भी देश तभी महान बन सकता है,
जब नागरिक राजनीति में नैतिक और
अनैतिक आचरण का भेद समझ कर
प्रतिनिधि का चुनाव करें।
Ethics Quotes in Hindi

आपको क्या करने का अधिकार है
और क्या करना सही है,
इसके बीच के अंतर को
जानना नैतिकता है।
पॉटर स्टीवर्ट ( Potter Stewart )
कानून में एक आदमी दोषी होता है
जब वह दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करता है।
नैतिकता में वह दोषी है यदि वह केवल ऐसा करने
के बारे में सोचता है।
इमानुएल काण्ट ( Immanuel Kant )
इतिहास बताता है कि जहां नैतिकता और
अर्थशास्त्र में टकराव होता है, वहां जीत हमेशा
अर्थशास्त्र की होती है। निहित स्वार्थों को कभी
भी स्वेच्छा से खुद को विभाजित करने के लिए न
हीं जाना जाता है जब तक कि उन्हें मजबूर करने के
लिए पर्याप्त बल न हो।
बी आर अंबेडकर
नैतिकता के विकास में पहला कदम
अन्य मनुष्यों के साथ एकजुटता की भावना है।
अल्बर्ट श्वित्ज़र ( Albert Schweitzer )
मैं व्यक्ति की अमरता में विश्वास नहीं करता,
और मैं नैतिकता को एक विशेष रूप से मानवीय
सरोकार मानता हूं जिसके पीछे कोई
अतिमानवीय अधिकार नहीं है।
अल्बर्ट आइंस्टीन ( Albert Einstein )
Short Moral Thoughts in Hindi
महान नैतिक मूल्य
महान लोगो में होते है.
नैतिकता जीवन के प्रति
श्रद्धा के अलावा और कुछ नहीं है।
समाज के लगभग हर क्षेत्र में
नैतिकता से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।
कानून से ज्यादा
महत्वपूर्ण नैतिकता है।
Moral Thoughts in Hindi For Students

नैतिकता अब केवल किताबों में
सिमट कर रह गई है,
असल जिंदगी में लोगों का इससे
दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है.
उन मूल्यों और नैतिकताओं के अलावा
जिनके साथ मैंने जीने की कोशिश की है,
मैं जिस विरासत को पीछे छोड़ना चाहता हूं,
वह बहुत ही सरल है – कि मैं हमेशा उस चीज
के लिए खड़ा हुआ हूं जिसे मैं सही मानता हूं,
और मैंने जैसा बनने की कोशिश की है।
निष्पक्ष और न्यायसंगत जैसा मैं हो सकता था।
रतन टाटा
स्कूलों में छात्रों को नैतिक
ज्ञान देना चाहिए ताकि वे
पढ़ाई में परिश्रम करें और
समाज के लिए एक आदर्श बने.
नैतिकता के मार्ग पर चलकर
आप बहुत सारा पैसा नहीं काम सकते है,
लेकिन जीवन सुख और शांति
भरपूर होगी।
Morality Sayings in Hindi
नैतिकता हीरे-मोती से भी अधिक मूलयवान है,
ये मनुष्य को सुख में विनम्र और दुःख में धैर्यवान
बनाते है. इससे संतुष्टि की प्राप्ति होती है और
परमात्मा के लिए भी प्रिय बन जाता है.
स्त्रियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले
पुरषवादी समाज को कभी-कभी अपनी
तरफ भी देखना चाहिए।
नैतिकता का जानकार
नैतिक हो ये आवश्यक नहीं।
नैतिकता हमारा एक रवैया होता है
जिसे हम ऐसे लोगो के खिलाफ अपनाते है
जिन्हे हम पसंद नहीं करते है.
साहस का प्रमाण मिलता है –
आपदा में और
नैतिकता का प्रमाण मिलता है –
दुविधा में.
Moral Quotes in Hindi
नैतिक विचारों के बीज
यदि बचपन में ही नहीं बोये
तो नैतिक भविष्य की
कल्पना व्यर्थ है.
बच्चों को रामायण की
कहानी सुनाओं – नैतिकता
वे अपने आप सीख लेंगे।
नैतिकता मुँह छिपाकर वहाँ रोती है,
हत्यारों की जयजयकार जहां होती है.
एक समाज अच्छा या बुरा उसके
नागरिकों के नैतिक मूल्यों के आधार
पर बनता है. इन्हीं नैतिक मूल्यों से
समाज को शक्ति मिलती है.
आशा करता हूँ यह लेख Morality Quotes Shayari Status Thoughts Sayings Image Photo in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।
इसे भी पढ़े –