ब्लू व्हेल के बारें में रोचक तथ्य | Blue Whale in Hindi

Blue Whale in Hindi – ब्लू व्हेल (नीली व्हेल) एक समुंद्री स्तनपायी जीव हैं जोकि वर्तमान में अस्तित्व में आने वाले सारे जानवरों में सबसे बड़ा हैं. Blue Whale की रोचक जानकारियों के लिए इस पोस्ट को जरूर पढ़े.

ब्लू व्हेल के बारें में रोचक तथ्य | Interesting Facts about Blue Whales

  1. 30 मीटर लम्बी ब्लू व्हेल को देखा गया हैं जिसका वजन लगभग 173 टन तक दर्ज किया गया हैं.
  2. एक Blue Whale की खोपड़ी को मापने पर 5.8 (19 फ़ीट) माप निकला जिसके अनुसार यह समुंद्री मछली कई लोगो को एक साथ खा सकती हैं.
  3. Male Blue Whale की लम्बाई से ज्यादा लम्बे Female Blue Whale होते हैं.
  4. अगर एक व्हेल मछली अपने मुह को फैला ले तो उसमे 90 टन खाना और पानी आ सकता हैं.
  5. ब्लू व्हेल एक दिन में लगभग 3,600 किलोग्राम क्रिल्ल खाती हैं.
  6. एक ब्लू व्हेल का दिल लगभग 180 किलोग्राम का होता हैं.
  7. ब्लू व्हेल के बच्चों का वजन एक दिन में लगभग 90 किलोग्राम बढ़ता हैं और जन्म के समय ये 2,700 किलोग्राम के होते हैं.
  8. एक व्यस्क Blue Whale का वजन लगभग 140,000 किलोग्राम होता हैं.
  9. यह 80 – 110 सालों तक जीता हैं.
  10. एक Female Blue Whale की गर्भावधि लगभग 11 महीने की होती हैं.
  11. ब्लू व्हेल का शरीर लंबा और पतला होता है. इसके शरीर पर नीला रंग के साथ साथ विभिन्न रंगों का भी प्रभाव दिखाई देता है.
  12. ब्लू व्हेल के बच्चे एक दिन में 380-570 लीटर तक दूध पीते हैं.
  13. 20वीं सदी की शुरुआत में Blue Whale पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों में इनकी संख्या बहुत अधिक थी, पर लगभग एक सदी तक लगातार इनका शिकार होने के कारण लगभग विलुप्त होने के कगार तक पहुँच गए. इन्हें संरक्षित रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की स्थापना 1966 में की गई.
  14. शिकार से पहले ब्लू व्हेल की सबसे बड़ी आबादी अंटार्कटिक में थी, जो लगभग 2,39,000 के आसपास थी.
  15. ब्लू व्हेल “बलैनोप्टेरिडे (Balaenopteridae)” परिवार का सदस्य है. इस परिवार में कुबड़ा व्हेल ( Humpback Whales ), फिन व्हेल ( Fin Whales ), ब्रीडे व्हेल ( Breed Whales ), सेई व्हेल ( Sei Whales ), और मिंके व्हेल ( Minke Whales ) शामिल है.
  16. ब्लू व्हेल सामान्य रूप से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के चाल से चलते हैं, पर वो अधिक्तम 50 किलोमीटर प्रति घंटे के चाल से चल सकते हैं.
  17. ब्लू व्हेल के शरीर के अनुपात में उनका दिमाग (6.92 किलोग्राम) बहुत कम वजन का होता हैं.
  18. व्हेल्स का केवल प्राकृतिक शिकारी ऑर्का है. अध्ययनों से पता चलता है कि परिपक्व नीले व्हेल में 25% से अधिक ऑर्का हमलों से उत्पन्न निशान हैं. ऐसे हमलों की मृत्यु दर अज्ञात है.
  19. पूर्वी उत्तर प्रशांत क्षेत्र में एक व्यक्ति का सबसे लंबे समय तक रिकॉर्ड किया गया अध्ययन 34 वर्ष है.
  20. जून 2015 में, भारत में महाराष्ट्र में एक समुंद्र तट पर लगभग 12.2 मीटर (20 फीट) और 20 टन की वजन का ब्लू व्हेल फँसा हुआ था. फँसे होने के कारण 10 घंटे बाद मर गया.

Latest Articles