बिरसा मुंडा जयंती शायरी | Birsa Munda Jayanti Shayari Status Quotes in Hindi

Bhagwan Birsa Munda Jayanti Shayari Status Quotes Message Wishes Image Photo in Hindi – इस आर्टिकल में भगवान बिरसा मुंडा की शायरी स्टेटस कोट्स मैसेज आदि दिए हुए है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को मनाई जाती है। इनका जन्म 15 नवंबर, 1875 में झारखंड के खुटी जिले के उलिहातु गाँव में हुआ। अंग्रेजी लगान के खिलाफ इन्होने आंदोलन किया जिसके कारण इन्हें 2 वर्ष की सजा हुई। अकाल और महामारी के दौरान इन्होंने पूरे मनोयोग से अपने लोगो की सेवा की। इन्होंने मुंडाओं को संगठित किया और उनका नेतृत्व भी किया। आज भी बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाको में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

Birsa Munda Jayanti Shayari in Hindi

Birsa Munda Jayanti Shayari in Hindi
Birsa Munda Jayanti Shayari in Hindi | बिरसा मुंडा जयंती शायरी इन हिंदी

इतनी कम उम्र में
क्रांति की ऐसी अलख जगा गएँ,
सोये हुए आदिवासी समाज को
अत्याचार के खिलाफ लड़ना सिखा गएँ।
बिरसा मुंडा जयंती की बधाई


जल, जंगल और जमीन का नारा दिया,
अंग्रेजी लगान के विरूद्ध आंदलोन किया,
मुंडाओं को संगठित कर उनकी चेतना जगाई
अंग्रेजों को हराकर अपनी ताकत दिखाई।
बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


आदिवासी समाज के जननायक,
पीड़ित एवं शोषित के सहायक,
आपको शत-शत नमन है हमारा
दशों दिशाओं में गूंजे आपका जयकारा।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


Birsa Munda Jayanti Status in Hindi

Birsa Munda Jayanti Status in Hindi
Birsa Munda Jayanti Status in Hindi | बिरसा मुंडा जयंती स्टेटस इन हिंदी

चेहरे पर ख़ामोशी दिल में तूफ़ान लिए फिरता हूँ,
बिरसा मुंडा जैसी क्रांतिकारी जज्बात लिए फिरता हूँ।
बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं


हर जुल्म का जो बगावत करें वो बिरसा है,
जो अपने समाज की रक्षा करे वो बिरसा है।
बिरसा मुंडा जयंती 2022


भगवान् बिरसा मुंडा के कार्य महान,
उनको मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं


Birsa Munda Jayanti Quotes in Hindi

Birsa Munda Jayanti Quotes in Hindi
Birsa Munda Jayanti Quotes in Hindi | बिरसा मुंडा जयंती कोट्स इन हिंदी

कोई पूछे कौन था विरसा मुंडा?
तो उसे गर्व से बताना 25 साल की उम्र
में अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाला
एक आदिवासी वीर योद्धा था।
भगवान् बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं


बिरसा मुंडा जी एक ऐसे जननायक थे,
जिन्होंने अपने नेतृत्व से आदिवासी
समाज में क्रांतिकारी विचारों को रोपा और
उन्हें संगठित कर उनके ताकत का एहसास कराया।
जननायक बिरसा मुंडा जयंती की बधाई।


आपका जन्म किस कुल में हुआ है,
यह मायने नहीं रखता है बल्कि आपका
कर्म कैसा है? यह मायने रखता है।
बिरसा मुंडा जयंती की शुबकामनाएं


भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर शायरी

गोरो को खुद पर बड़ा ही गुरूर था
उस गुरूर को घटा दिया था,
अपने तीरों से ‘बिरसा’ ने अंग्रेजी
बंदूकों को धूल चटा दिया था।
बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं


पत्थरों को आकार देकर
हथियार बनाएं,
उन्हें आदिवासी कहते है,
जंगलों में रहकर भी
अंग्रेजों को उनकी औकात दिखाए
उन्हें बिरसा भगवान कहते है।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं


उलगुलान शायरी

मैं केवल देह नहीं
मैं जंगल का पुश्तैनी दावेदार हूँ
पुश्तें और उनके दावे मरते नहीं
मैं भी मर नहीं सकता
मुझे कोई भी जंगलों से बेदखल नहीं कर सकता
उलगुलान! उलगुलान!! उलगुलान!!!
आदिवासी साहित्यकार हरीराम मीणा


उलगुलान की आग में जंग नहीं जलता;
अम्मी का रक्त और हृदय जलता है।
महाश्वेता देवी


बिरसा मुंडा पर कविता

भारत की क्रांति का आगाज है
बिरसा मुंडा,
जंगलों पहाड़ों के बीच बसे
गावों से निकलकर
आजादी लिखने वाला
वो नौजवान है
बिरसा मुंडा,
जल, जंगल, जमीन का नारे
देने वाला वो इंसान है
बिरसा मुंडा
जिन्हे आज तुम
शोषण कहते हो
उन्हीं शोषणों के खिलाफ
लड़ने वाला,
आदिवासियों का भगवान्
है बिरसा मुंडा
अंग्रेजों की टोली पर
अकेला भारी पड़ने वाला
वीर योद्धा है
बिरसा मुंडा
हम आदिवासियों का
इतिहास है बिरसा मुंडा।


इसे भी पढ़े –

Latest Articles