Sapne Me Kinnar ( Hijda ) Dekhna Shubh Ya Ashubh – किन्नर ( हिजड़ा ) जिसे अंग्रेजी में ट्रांसजेंडर ( Transgender ) भी कहते है. वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने लिंग के तीसरे वर्ग के रूप में ट्रांसजेंडर को मान्यता दी.
किसी की शादी हो या किसी के घर बच्चा हो, उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने किन्नर पहुँच जाते है. इनके आशीर्वाद और शुभकामना को विशेष महत्व दिया जाता है. बहुत से लोग किन्नर को सपने में देखते है और सपना अच्छा है या बुरा इसे भी जानने का प्रयास करते है. तो आइये जाने किन्नर को सपने में देखना कब शुभ और कब अशुभ होता है.
सपने में किन्नर देखना कब शुभ माना जाता है?
इंसान अपनी सोच को नियंत्रित कर सकता है लेकिन वह रात को सोते वक़्त किस तरह का सपना देखता है. इसके बारें में कुछ कहा नहीं जा सकता है. कुछ लोग रात में सपना देखते है और सुबह भूल जाते है लेकिन कुछ लोग सपना देखते है और उन्हें याद रहता है। किन्नर को सपने में देखना कब-कब शुभ माना जाता है।
सपने में किन्नर देखना | Sapne Me Kinnar Dekhna
सपने में किन्नर (हिजड़ा) देखना शुभ माना जाता है. इससे शुभ समाचार की प्राप्ति होती है. जैसे घर में किसी सदस्य का विवाह तय होना, घर में किसी व्यक्ति का नौकरी लगना, संतान प्राप्ति का शुभ समाचार, धन लाभ आदि.
सपने में किन्नर से बात करना | Sapne Me Kinnar Se Baat Karna
सपने में किन्नर से बात करना शुभ माना जाता है. अगर आप किसी परेशानी, दुविधा या उलझन में फंसे है तो घर के बड़े-बुजुर्गों, गुरूजनों, मित्रों से बात करें। आपको समाधान जरूर मिलेगा। अगर किसी को क्रोध में कुछ कह दिया है तो उनसे क्षमा माँग ले. यह आपके लिए लाभदायक होगा।
सपने में किन्नर को पैसे देना | Sapne Me Kinnar Ko Paise Dena
सपने में अगर आप किन्नर को पैसे दे रहे है तो यह शुभ संकेत का सूचक है. आपकी नौकरी में पदोन्नति हो सकती है या कोई बड़ा पद मिल सकता है. यह स्वप्न धन प्राप्ति का भी सूचक है.
सपने में किन्नर को नाचते हुए देखना | Sapne Me Kinnar Ko Nachate Huye Dekhna
किन्नर को सपने में नृत्य करते हुए देखना या उसके साथ स्वयं को भी नृत्य करते हुए देखना शुभ माना जाता है। इंसान जब अति प्रसन्न होता है तभी नृत्य करता है। इस प्रकार का स्वप्न देखने से किसी शुभ संदेश मिलने की ओर इंगित करता है।
सपने में किन्नर का घर आना | Sapne Me Kinnar Ka Ghar Aana
किन्नर उसी के घर जाते है जिसके यहाँ पुत्र की प्राप्ति हुई हो या किसी की शादी हो। सपने में किन्नर का घर आना शुभ संकेत माना जाता है। कोई ऐसी खुशी मिलने वाली है जो जीवन के लिए विशेष होगा। ऐसे स्वप्न किसी इच्छा की पूर्ति की तरफ भी इशारा करते है।
सपने में किन्नर को खाना खिलाना | Sapne Me Kinnar Ko Khana Khilana
किसी भूखे को खाना खिलाना पुण्य का काम होता है और आतिथ्य सत्कार में किसी को खाना खिलाना प्रसन्नता प्रदान करता है। इसलिए स्वप्न में किसी किन्नर को खाना खिलाना शुभ होता है। इस प्रकार के स्वप्न देखने से जीवन में खुशियां आने की संभावना बढ़ जाती है।
सपने में किन्नर बच्चा देखना | Sapne Me Kinnar Bachcha Dekhna
बच्चे ईश्वर का स्वरूप होते है। सपने में किसी कम उम्र के किन्नर या किसी बच्चे किन्नर को देखना शुभ होता है। इससे आपके परिवार में किसी को नौकरी मिल सकती है या व्यवसाय में कोई लाभ हो सकता है। पद प्रतिष्ठा बढ़ने की भी संभावना होती है।
सपने में किन्नर का आशीर्वाद लेना | Sapne Me Kinnar Ka Aashirwaad Lena
किसी का आशीर्वाद लेने का मतलब यह है कि सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करना। सपने में किन्नर का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। ऐसे स्वप्न देखने से रुके कार्य या अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना होती है।
सपने में किन्नर देखना कब अशुभ माना जाता है
सपने में किन्नर देखना जहां एक तरफ शुभ माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ अशुभ भी माना जाता है। आईये जाने किस प्रकार के किन्नर के सपने अशुभ माने जाते है।
सपने में किन्नर को रोते हुए देखना | Sapne Me Kinnar Ko Rote Huye Dekhna
रोना दुख का सूचक होता है। सपने में किसी किन्नर को रोते हुए देखना किसी हानि या नुकसान की तरफ इशारा करता है। यह आर्थिक नुकसान हो सकता है या तो शारीरिक कष्ट, रोग, चोट लगना आदि हो सकता है। इसलिए पैसे का लेन-देन में सावधानी रखे। ऐसे व्यक्ति को पैसे ना दे जिस पर विश्वास ना हो। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
सपने में किन्नर को मरा हुआ देखना | Sapne Me Kinnar Ko Mara Hua Dekhna
व्यक्ति का सबसे बड़ा नुकसान उसका मर जाना होता है। किन्नर को सपने में मरा हुआ देखना किसी बड़ी हानि की तरफ इशारा करता है। यह किसी प्रकार का भी हो सकता है। इसलिए ईश्वर की प्रार्थना करें ताकि हर मुसीबत से आपकी रक्षा हो सके।
सपने में किन्नर से लड़ाई करना | Sapne Me Kinnar Se Ladai Karna
लड़ाई में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हर प्रकार के नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। सपने में किन्नर से लड़ाई करना हर प्रकार के हानि का सूचक है। आपके जीवन में एक साथ कई मुसीबतें आ सकती है। ऐसी परिस्थिति आए तो साहस और धैर्य बनाएं रखें।
सपने में किन्नर से पैसा लेना | Sapne Me Kinnar Se Paisa Lena
सपने में किन्नर से पैसा लेना अशुभ माना जाता है। इस तरह के स्वप्न आर्थिक नुकसान की तरफ इशारा करते है और नुकसान की वजह से कर्ज लेने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप कर्ज ले और आपको भारी नुकसान हो। इसलिए आर्थिक गतिविधियां सावधानी से करें।
सपने में किन्नर से डर कर भागना | Sapne Me Kinnar Se Dar Kar Bhagana
डर कर भागना कमजोरी और हीन भावना का दर्शाता है। सपने में किन्नर से डर कर भागना अशुभ संकेत है। असफलता के समाचार आ सकते है। व्यापार में घाटा भी हो सकता है। कोई अन्य अशुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते है।
नोट – इस पोस्ट में दिए “सपनो के फल” का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह लोक मान्यतों पर आधारित है। सपने अच्छे देखे या बुरे देखे या डरावने देखे सिर्फ अपनी सोच को सकारात्मक रखिए। जीवन में सब अच्छा होगा।
इसे भी पढ़े –
- किन्नर शायरी स्टेटस | Kinnar Shayari Status Quotes in Hindi
- सपनों पर बेहतरीन कोट्स | Dream Quotes in Hindi
- Dream Meanings | सपनो का अर्थ
- Good Night Messages | गुड नाईट मेसेज
- APJ Abdul Kalam Quotes | एपीजे अब्दुल कलाम कोट्स