दक्षिणी अमेरिका का इतिहास और रोचक तथ्य | South America in Hindi

South America History in Hindi ( Dakshini America Mahadeep ) – दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्द्ध में हैं. यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप हैं. इसका क्षेत्रफल 1 करोंड़, 77 लाख, 98 हजार, 5 सौ वर्ग किमी. (1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर) हैं. इस महाद्वीप में 15 देश स्थित हैं.

Interesting Facts about South America | दक्षिणी अमेरिका के बारे में रोचक तथ्य

  1. इस महाद्वीप में, वेनेजुएला में कैरो नदी पर स्थित ‘एंजिल’ नामक झरना विश्व का सबसे ऊँचा झरना हैं.
  2. दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस डेल सलाडो (6868 मी.) एण्डीज पर्वतमाला में स्थित हैं.
  3. दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक कॉफ़ी उत्पादित करने वाला देश हैं.
  4. दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक सोयाबीन उत्पादक देश हैं. इसका दूसरा स्थान हैं.
  5. दक्षिण अमेरिका के वनों से रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा आदि वस्तुएँ प्राप्त होती हैं.
  6. दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को ‘पम्पास’ कहते हैं.
  7. ब्राजील का सान्टोस बंदरगाह कॉफ़ी बंदरगाह के नाम से जाना जाता हैं.
  8. दक्षिणी अमेरिका का सार्वधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू हैं.
  9. पम्पास को अर्जेन्टीना का हृदय कहते हैं.
  10. चुकीकामाता ताँबा खान दक्षिण अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3000 मी. की ऊँचाई पर हैं.
  11. एण्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी ‘एकांकागुआ’ (6960 मी. उंचाई) हैं. एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला हैं.
  12. दक्षिणी अमेरिका में सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे हैं.
  13. ‘मध्य चिली’, दक्षिण अमेरिका का वह स्थान है जहाँ जाड़ो में भी वर्षा होती हैं.
  14. दक्षिणी अमेरिका में सर्वाधिक तेल उत्पादक देश वेनेजुएला और कोलम्बिया हैं.
  15. दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरूस्थल पेंटागोनिया हैं.

Latest Articles