Kanheri Caves | कन्हेरी गुफाएँ

Kanheri Caves (कन्हेरी गुफाएं) मुम्बई शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित हैं. ये संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में ही स्थित हैं और मुख्य उद्यान से ६ कि.मी और बोरीवली स्टेशन से ७ कि.मी दूर हैं. इस गुफ़ा की कला कृतिया, बौद्ध कला को दर्शाती हैं.

Kanheri Caves

Meaning of ‘Kanheri’ Word | ‘कन्हेरी’ शब्द का अर्थ

‘कन्हेरी’ शब्द को ‘संस्कृत’ के कृष्णागिरी से लिया गया हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘काला पहाड़’ होता हैं. कन्हेरी की गुफ़ा को बड़े-बड़े बेसाल्ट की चट्टानों से तराशा गया हैं. सपनों के शहर मुंबई से यह 40 किलोमीटर दूर हैं. यह गुफा समुद्र तल से 1500 फीट की ऊँचाई पर स्थित हैं.

Who Built Kanheri Caves | कन्हेरी गुफा को किसने बनवाया

कन्हेरी गुफा, मौर्य और कुशना सम्राटों के शासनकाल के दौरान बनाए गए थे. कन्हेरी गुफ़ा का निमार्ण बौद्ध के द्वारा किया गया.आम तौर पर यह माना जाता है कि बौद्ध धर्म पहले सोपान में अपरांथा (पश्चिमी भारत) में पहुंचा जो कन्हेरी के बहुत करीब है इसलिए इस गुफा में बौद्ध कला कृतिया मिलती हैं. कान्हेरी गुफाओं का निर्माण ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से 11वीं शताब्दी के बीच हुआ है

कान्हेरी गुफाएं, अन्य बौद्ध मंदिरों की तरह प्राचीन और प्रारंभिक मध्ययुगीन भारतीय वास्तु शैली का प्रतीक हैं. एक पहाड़ी में बनाए गए सभी 109 गुफाएं, बुद्ध को कई रूपों में दर्शाती हैं.

Interesting Facts about Kanheri Caves | कान्हेरी गुफाओं के बारे में दिलचस्प तथ्य

  1. Kanheri Caves (कन्हेरी गुफाओं) को 26 मई 2009 को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया.
  2. बोरीवली के उत्तर में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में स्थित कन्हेरी गुफाएं देश की 15 रहस्यमयी गुफाओं में जाना जाता है.
  3. कन्हेरी गुफाओं की संख्या कही 109, कहीं 110 बतायी जाती हैं. यह गुफा भारत की विशालतम गुफाओं में से एक हैं क्योकि ये एलोरा और अजन्ता की गुफाओं से अधिक हैं.
  4. गुफ़ा के अंदर कई बुद्ध मूर्तियाँ खंडित हो गई हैं पर इनके सौन्दर्य को महसूस किया जा सकता हैं. ये गुफाएं बौद्ध कला को बड़े ही सुंदर रूप में दर्शाती हैं.
  5. In Kanheri Caves – कन्हेरी गुफाओं में सबसे ऊँची भगवान बुद्ध की मूर्ती 25 फुट की हैं.
  6. गुफाओं पर नंबर अंकित हैं जिससे घूमने में कोई दिक्कत नही आती हैं. कुछ गुफाओ तक जाने के लिए चट्टानों को काट कर सीढ़िया बनाई गई हैं. पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई के वक्त मनोहर जलधारा भी दिखाई देती हैं.
  7. कन्हेरी गुफा का निर्माण ईसा पूर्व 2 शताब्दी से 11वीं शताब्दी के बीच हुआ है.

Latest Articles