परिवर्तन पर अनमोल विचार | Change Quotes in Hindi

Change Quotes Thoughts Suvichar Anmol Vachan in Hindi – इस आर्टिकल में परिवर्तन पर सुविचार अनमोल वचन और बदलाव पर सुविचार दिए हुए हैं।

परिवर्तन का एक ही उद्देश्य होता है बेहतर को पाना. अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और कुछ बेहतरीन करना चाहते हैं तो आपको ख़ुद को बदलना होगा. उस लक्ष्य को पाने के लिए उसी के अनुरूप मेहनत करनी होगी.

Change Quotes in Hindi

परिवर्तन बहुत कष्टदायी होता है
लेकिन उतना ही आवश्यक
भी होता है… !!!
– बुद्ध ज्ञान


Change Quotes in Hindi

अगर आप उस इंसान की
तलाश कर रहे हैं जो
आपकी जिन्दगी बदलेगा
तो आईने में देख लें।


उन चीजों के बारें में
अपना समय बर्बाद मत करों
जो आप बदल नहीं सकते।


बदलने की इच्छा रखना
एक ताकत हैं, भले ही इसकी
वजह से आपका जीवन थोड़ा
या पूरी तरह अव्यवस्थित हो जाए।


इंसान घर बदलता हैं,
रिश्ते बदलता हैं,
दोस्त बदलता हैं,
फिर भी परेशान रहता हैं
क्योकि वह खुद को
नही बदलता हैं।


परिवर्तन पर बेहतरीन विचार

Parivartan Par Vichar

इच्छा चंचल है,
क्षण-क्षण में बदलती रहती है।
कर्तव्य स्थायी है,
उसमें कभी परिवर्तन नहीं होता।
– प्रेमचंद


जो बदलाव आप दूसरों में
या अपने बच्चों में चाहते हैं,
वो बदलाव पहले ख़ुद में लाइयें।


जब इंसान स्वयं में
सकारात्मक और अच्छा
परिवर्तन लाता है।
तभी उसे आस पास
सकारात्मक और अच्छी
जीचें देखने को मिलती है।


धैर्य और साहस रखिए,
क्योंकि हर नया परिवर्तन
सरल होने से पहले
मुश्किल होता है।


बदलाव के लिए
अगर हम किसी व्यक्ति
या समय का इंतज़ार करेंगे
तो कोई बदलाव नही आएगा,
हम वो बदलाव कर सकते हैं
जो हम चाहते हैं।


Life Change Quotes in Hindi

Life Change Quotes in Hindi

जीवन में परिवर्तन सम्भव है।
आवश्यकता सत्यनिष्ठा
के साथ दृढ़संकल्पित और
निःस्वार्थ प्रयास की है।


जीवन में बदलाव लाने
के लिए अच्छे विचारों को
पढ़ना और उस पर चलना
बहुत जरुरी है।
तभी परिवर्तन आएगा।


हाथ में किताब हो,
दिल में इंकलाब हो,
खुद पर विश्वास रखो,
खुद से उम्मीद करो
जीवन में बदलाव लाने की।


बहुत से लोगो के जिंदगी में
पढ़ने से नहीं, ठोकर खाने से
बदलाव आता है।


परिवर्तन इस सृष्टि का
नियम है। यहाँ सब बदलता
रहता है। इसलिए दुःख-सुख,
लाभ-हानि, जय-पराजय,
मान-अपमान आदि में एक
भाव में स्थिर रहकर हम
जीवन का आनंद ले सकते है।


Short Change Quotes in Hindi

बदलाव से डरो मत,
उसे स्वीकार करों।


परिवर्तन प्रकृति का नियम हैं।


नाव बदलने से किनारे नही बदलते,
दिशा बदलने से किनारें बदलते हैं।


हर परिवर्तन की शुरूआत तकलीफ
और असुविधाओं के साथ होता हैं।


सबके जीवन में परिवर्तन लाना है,
शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना है।


Love Change Quotes in Hindi

Love Change Quotes in Hindi

प्यार जीवन में
बदलाव ला देता है।
फिर चाहे वो झूठा हो
या सच्चा हो।


सृष्टि के परिक्रमण में
ऋतुओं में भले ही परिवर्तन हो
पर प्रेम में नहीं होता क्योंकि
प्रेम स्वयं एक ऋतु है
जो सदाबहार है और
हृदय में फलता फूलता रहता है।


परिवर्तन संसार का नियम है,
यहाँ कुछ स्थिर नहीं है।
न समय, न प्रेम, न घृणा
और न संबंध।


प्रेम में हमेशा सकारात्मक
दृष्टिकोण रखना चाहिए।
ताकि जीवन में सुख और
शांति का अनुभव हो।


हमारे जीवन की डोर में,
हमे सब कुछ अनुभव मिलता है,
सुख-दुःख, द्वेष-प्रेम, त्याग आदि
क्योंकि जीवन बदलाव के दौर
से गुजरता है इसलिए बदलाव को
स्वीकार करें और आगे बढ़ते रहे।


बदलाव पर सुविचार

शिक्षा सामाजिक परिवर्तन
का माध्यम है। समय आने
पर भूखे रहो लेकिन अपने
बच्चों को पढ़ाओ।
– डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर


अगर आप अपनी जिन्दगी में
बदलाव चाहते हैं, तो सबसे
पहले अपने विचारों में
बदलाव लाएं।


जब कभी हम किसी स्थिति को
नही बदल पाते हैं तो हमारे सामने
ख़ुद को बदलने की चुनौती
आ जाती हैं।


विचारशील लोगों का
एक छोटा सा समूह
दुनिया को बदल सकता हैं,
वास्तव में, दुनिया जब भी
बदली है इन्हीं लोगो के
द्वारा बदली हैं।


इंसान विश्व को बदलने
की सोचता हैं लेकिन
कोई ख़ुद को बदलने
की नहीं सोचता।


Change of Power Quotes in Hindi

बलिदान कभी
व्यर्थ नहीं जाता है,
यह सत्ता परिवर्तन का
बिगुल बजाता है।


सभी दल वादा करते है,
गरीबों की तकदीर बदल देंगे,
सत्ता बदलती रहती है लेकिन
इनकी तकदीर नहीं बदलती है।


सत्ता परिवर्तन के लये
सही मुद्दे उठाना बहुत जरुरी है,
षड़यंत्र से प्राप्त सत्ता की उम्र
अधिक नहीं होती है।


सत्ता परिवर्तन करिये लेकिन
सत्ता में उसे लाइयें जो शिक्षा
के लिए बेहतर कार्य करें।
गरीबों के जीवन में शिक्षा ही
उजाला लाएगा।


विपक्ष का प्रयास
हमेशा सत्ता परिवर्तन
और व्यवस्था परिवर्तन
के लिए होता है। लेकिन
इनका प्रयास जन हृदय
परिवर्तन के लिए होना चाहिए।


सत्ता परिवर्तन पर सुविचार

परिवर्तन के साधनों
से रहित राज्य,
आत्मसंरक्षण के साधनों
से रहित होता है।
– एडमंड वर्क


राजसत्ता सुव्यवस्था
से बढे, तो बढ़ सकती है,
परन्तु केवल विजयों से
नहीं बढ़ सकती।
– जयशंकर प्रसाद


सत्ता परिवर्तन हुआ है
लेकिन व्यवस्थायें नहीं बदली,
युवा आगे आएंगे और
देश में बदलाव लाएंगे।


जनता की शक्ति
सत्ता में बैठे लोगो से
अधिक मजबूत होती है।
यही सत्ता में परिवर्तन लाते है।


जब संघर्ष करने वाले युवा
सत्ता में आएंगे तब बदलाव होगा।
बाप-दादाओ और परिवार की
राजनीति को आगे बढ़ाते रहेंगे
तो कभी बदलाव नहीं होगा।


Change thoughts in Hindi

अगर हम बदलते नहीं हैं
तो हम बढ़ते नहीं हैं,
अगर हम बढ़ते नहीं हैं
तो वास्तव में हम जीते नही हैं।


परिवर्तन के लिए काम करने
से डरने वाले लोग जीते जी मरे
हुए होते हैं। और परिवर्तन के
लिए कार्य करने वाले लोग मर
कर भी जिन्दा रहते हैं।


परिवर्तन से डरना और
संघर्ष से घबराना व्यक्ति
की सबसे बड़ी कमजोरी है।


जो अपना दिमाग
नही बदल सकते
वे कुछ भी नहीं
बदल सकते हैं।


Quotes on Change in Hindi

आपकी बदलने की इच्छा
आपकी वही रहने की इच्छा
से बड़ी होनी चाहिए।


बदलाव की ओर
पहला कदम जागरूकता हैं,
दूसरा कदम स्वीकृति हैं।


अगर तुम किसी चीज को
पसंद नहीं करते हो तो उसे
बदल दो, अगर उसे बदल
नहीं सकते तो अपना रवैया
बदल दो।


मजबूरी में बदलाव लाना
बड़ा ही कष्टकारी होता है,
इसलिए समय के साथ खुद
को बदल लें।


केवल सबसे बुद्धिमान और
सबसे मूर्ख व्यक्ति नही बदलते।


Positive Change Quotes in Hindi

अपनी दृष्टि और दृष्टिकोण का
उपयोग संभावना तलाशने में करें,
समस्याओं का हल खोजे। आपको
जीवन में सुखद सकारात्मक
परिवर्तन नजर आएंगे।


सकारात्मक सोच और
सकारात्मक कार्य ही
जीवन में सकारात्मक
परिवर्तन लाएंगे।


शिक्षा और परिश्रम से
सकारात्मक बदलाव ला
सकते है। इनका कोई
दूसरा विकल्प नहीं है।


संघर्ष मनुष्य को पूरी
तरह बदल सकता है,
चुनौती की तरह ले,
तो सकारात्मक बदलाव होता है।


गिरे हुए को उठाकर
आगे बढ़ने का प्रयास करें,
दूसरों की मदत करें
तभी आपके जीवन में और
इस दुनिया में सकारात्मक
परिवर्तन आएंगे।


Happiness Change Quotes in Hindi

बारिश की बूँदें भले ही छोटी हो,
लेकिन उनका लगातार बरसना,
बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है,
वैसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी
जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते है।


जीवन में ऐसे बदलाव
जरुरी है जो सबके
चेहरे पर मुस्कान ला दें।


समय बदलने के साथ
भले ही सब कुछ बदल जाएँ
लेकिन चेहरे की मुस्कान नहीं
बदलनी चाहिए।


ख़ुश होने का मतलब
हर इच्छा की पूर्ति या
इच्छानुसार हर परिणाम
को पाना नहीं होता है।
खुश होने का मतलब
शांतिपूर्ण मन के साथ
जीवन का आनंद लेने में
सक्षम होना है जो लगातार
अधिक की लालसा नहीं
करता है। यह आंतरिक शन्ति है।
जो परिवर्तन को अपनाने
के साथ आती है।


जीवन में आने वाले सुख
का पूरा आनंद ले तथा
दुःख को भी प्रसन्नतापूर्वक
स्वीकार करे। सुख और दुःख
एक के बाद एक चक्रवत
आते जाते रहते है, क्योंकि
परिवर्तन संसार का नियम है।


Sad Change Quotes in Hindi

अपनी पीड़ा के लिए
संसार को दोष मत दो,
अपने मन को समझाओ,
तुम्हारे मन को परिवर्तन ही
तुम्हारे दुखों का अंत है।


मनुष्य को ऐसे कर्मों से
बचना चाहिए जो जीवन
के सुख को दुःख में बदल दें।


परिवर्तन हमेशा विकास नहीं
ला सकता है, लेकिन परिवर्तन
के बिना कोई विकास नहीं होता है।


आपका जीवन संयोग
से बेहतर नहीं होता है,
बदलाव से बेहतर होता है।


यदि अपने और अपने
बच्चों के जीवन में बेहतर
परिवर्तन चाहते है तो
परम्पराओं को निभाने के नाम पर,
समाज में दिखावे के नाम पर,
फिजूल खर्च से बचे और शिक्षा पर
खर्च करें।


Time Change Quotes in Hindi

कुछ पा लेना जीत नहीं
और कुछ खो देना हार नहीं,
केवल समय का प्रभाव है और
परिवर्तन तो समय का स्वभाव है।


समय और भाग्य दोनों
ही परिवर्तनशील है।
इसलिए अच्छे समय में
अभिमान और कठिन समय
में चिंता न करें।


संसार में हर इंसान का
परिवर्तन निश्चित है,
किसी हर “हृदय परिवर्तित
होगा और किसी का “समय“।


प्राकृतिक रूप से जो बदलाव होते है। उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। वे अपने एक निश्चित समय पर होकर ही रहेगा। जैसे बचपन, जवानी, बुढ़ापा उम्र का बदलाव। लेकिन हम अपने विचार और आदत में ऐसा क्या बदलाव लाएं जिससे हमारी जिंदगी खुशहाल और समृद्धशाली बने। उस पर विचार करिये। अच्छी सोच अच्छी आदतों को जन्म देती हैं जो मनुष्य को शिक्षा की तरफ ले जाता है। शिक्षा से ही हमारे मन का अंधाकर दूर होता है।

खाने की अच्छी आदतें हमें स्वस्थ्य शरीर देती है। किताब पढ़ने की आदत हमें ज्ञान देती है। ज्ञान के द्वारा ही हम अपने जीवन स्तर को ऊपर उठा सकते है। कई लोगो के जीवन में बदलाव जा सकते है। परिवर्तन को स्वीकार करना और उसके साथ खुद को बदलना सीखिए।

आशा करता हूँ आपको यह लेख परिवर्तन पर अनमोल विचार | Change Quotes in Hindi जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

Latest Articles