आस्ट्रेलिया महाद्वीप का इतिहास और रोचक तथ्य | Australia Mahadeep in Hindi

Australia Mahadeep in Hindi – ( Australia Continent in Hindi ) ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप विश्‍व का सबसे छोटा महाद्वीप है इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 7686880 वर्ग किलो मीटर है. ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है.

Interesting Facts about Australia Mahadeep ( Australia Continent ) | आस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में रोचक जानकारियाँ

  1.  ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप को खोज ऐबेल तस्मान और कप्तान कुक ने की थी.
  2. यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ महाद्वीप है.
  3. इस महाद्वीप में कुल 22 देश हैं. ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को ‘एबोर्जिन्स’ कहते हैं.
  4. इस महाद्वीप ( Australia Continent ) का सबसे छोटा देश “नौरू” और सबसे बड़ा देश “ऑस्‍ट्रेलिया” हैं.
  5. इस महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी “मर्रे” हैं.
  6. इस महाद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रृंखला “डिवाइडिंग रेंज” हैं.
  7. ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप ( Australia Mahadeep ) का सबसे ऊँचा पर्वत “माउंट कोस्यूस्को” (2,328 मी. ऊँचा) हैं और यह ‘डिवाइडिंग रेंज’ में स्थित हैं.
  8. इस महाद्वीप का प्रमुख मरूस्थल ‘गिब्सन और विक्टोरिया’ हैं.
  9. इस महाद्वीप ( Australia Continent ) को “द लैंड ऑफ़ गोल्डन फ्लीस”, “लैंड ऑफ़ कंगारू” और “प्यासी भूमि का देश” कहा जाता हैं.
  10. ऑस्‍ट्रेलिया की विश्व विख्यात सोने की खानें कालगूर्ली और कूलगार्डी हैं.
  11. ऑस्‍ट्रेलिया विश्व प्रसिद्ध ‘मैरिनो’ ऊन का प्रमुख उत्पादक देश हैं. यह विश्व में सार्वधिक ऊन उत्पादक देश हैं.
  12. ऑस्‍ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता हैं.
  13. ऑस्‍ट्रेलिया का सबसे लम्बा रेल मार्ग ऑस्‍ट्रेलियाई ‘ट्रान्स कॉन्टिनेंटल रेलमार्ग’ हैं जो पर्थ से सिडनी के मध्य स्थित हैं.
  14. न्यूजीलैंड में ‘ऐमू और कोकाबर्रा’ नामक पक्षी पाए जाते हैं.
  15. ऑस्‍ट्रेलिया विश्व में सार्वधिक बाक्साईट उत्खनित करने वाला देश हैं.
  16. ऑस्‍ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्रों पर काम करने वाले मजदूरों को ‘जेकारू’ के नाम से जाना जाता हैं.

Latest Articles