आर्मी कोट्स | Army Quotes

Army Quotes (आर्मी कोट्स) – एक सैनिक या एक फौजी जो अपने देश के लिए त्याग या बलिदान करता हैं, वह अपने आप में एक मिसाल होता हैं. आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा होता हैं. उनका जीवन सफल हो जाता हैं जो इस मातृभूमि सेवा का अवसर पा जाते हैं. इस पोस्ट में आर्मी पर कोट्स (Quotes on Army), सेना पर कोट्स (Quotes on Sena), सैनिक पर कोट्स (Quotes on Sainik), फौजी पर कोट्स (Quotes on Fauji) दिए गये हैं. इन्हें आप जरूर पढ़े और खुद को उत्साहित करे, देश की सेवा के लिए.

आर्मी कोट्स हिंदी में |Army Quotes in Hindi

  1. देश की सेना को शत-शत नमन जो अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं.
  2. स्टेज पर नाटक करने से कोई हीरो नही होता हैं जो अपने जान की बाजी लगा दे सरहद पर वही सच्चा हीरो होता हैं.
  3. आज के हीरो अखबार पढ़ कर भी घबरा जाते हैं असली हीरो तो वो थे जो देश की आजादी के लिए खुद को कुर्बान कर दिया.
  4. फौजी होना और हृदय में सच्ची देशभक्ति होना, इस जज्बा को केवल वीर ही समझ सकते हैं.
  5. भारत का हर बेटी-बेटा देश के सिपाही हैं, देश के विकास, शांति और सुरक्षा के लिए हम सबको हमेशा प्रयत्नं करना चाहिए.
  6. एक सच्चा नागरिक बन कर देश के विकास में योगदान करना भी देश की सेवा करने के बराबर होता हैं.
  7. एक फौजी देश को बाहरी शत्रुओ से बचाता हैं, आम नागरिक को देश के अंदर के गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी और अशिक्षा जैसे शत्रुओ को मारना चाहिए.
  8. वह व्यक्ति हृदय विहीन होता हैं जिसमें अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम न हो.
  9. देश प्रेम से बड़ा कोई दूसरा धर्म नही होता हैं.
  10. देश की सेवा करना, ईश्वर की सेवा करने के बराबर होता हैं.
  11. केवल सैनिको का ही नही, बल्कि पूरे देश के लोगो का यह कर्तव्य हैं कि देश की सेवा के लिए तन, मन और धन से तैयार रहे.
  12. एक सैनिक के हृदय में देश के प्रति अथाह प्रेम होता हैं.
  13. वास्तव में इस मिटटी का कर्ज केवल फौजी ही चुका पाते हैं.
  14. सैनिक या फौजी के मातृभूमि प्रेम को कोई आम आदमी नही समझ सकता हैं.
  15. फौजी के बलिदान और त्याग का कोई मूल्य नही हो सकता हैं, उसका बलिदान और त्याग अनमोल होता हैं.
  16. भारत को जो करना नमन छोड़ दे, उससे कह दो कि मेरा वतन छोड़ दे.

Latest Articles