अंटार्टिका महाद्वीप का इतिहास और रोचक तथ्य | Antarctica in Hindi

Antarctica in Hindi ( Antarctica Mahadeep in Hindi ) – अंटार्कटिका या अंटार्टिका महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिण में स्थित, 5वां सबसे बड़ा महाद्वीप हैं. यह चारों ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ हैं. अंटार्टिका का 98% भाग औसतन 1.6 किमी. की मोती बर्फ़ से ढका हुआ हैं.

Interesting Facts about Antarctica in Hindi | अंटार्टिका महाद्वीप के रोचक तथ्य हिंदी में

  1. अंटार्कटिका, विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है. इस “Dry Valleys” भी कहा जाता हैं.
  2. इस महाद्वीप पर कोई स्थायी निवासी नही हैं. विभिन्न देशो के यहाँ पर अनुसंधान केंद्र हैं और पूरे साल में कुल अनुसंधानो पर लगभग 1 हजार से 5 हज़ार तक लोग उपस्थित रहते हैं.
  3. अंटार्टिका महाद्वीप ( Antarctica Mahadeep ) पर सिर्फ शीतानुकूलित पौधों और जीवो के लिए ही जीवन संभव हैं, जिनमें पेंगुइन, सील, निमेटोड, टार्डीग्रेड, पिस्सू, विभिन्न प्रकार के शैवाल और सूक्ष्मजीव के अलावा टुंड्रा वनस्पति आदि पाए जाते हैं.
  4. 1959 में 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर किया, आज तक 46 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं. संधि अंटार्टिका महाद्वीप पर सैन्य और खनिज खनन गतिविधियों को प्रतिबन्धित करने के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान का समर्थन करती है और इस महाद्वीप के पारिस्थितिक क्षेत्र को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
  5. Antarctica में पहला भारतीय अभियान दल जनवरी 1982 में उतरा और तब से भारत ध्रुवीय विज्ञान में अग्रिम मोर्चे पर रहा है.
  6. यदि किसी व्यक्ति को अंटार्टिका महाद्वीप पर जाना हैं या काम करना हैं तो सबसे पहले उसको अपने दांत और अपेंडिक्स को निकलवाना पड़ेगा. भले ही वो पूरी तरह से स्वस्थ हो क्योकि यहाँ के वर्क स्टेशन पर किसी भी तरह की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नही हैं. यहाँ पर कोई भी ज्यादा दिनों तक नही रह सकता हैं.
  7. Antarctica में एक “Nuclear Power Station” भी हैं जिसका नाम “McMurdo Station” हैं. यह स्टेशन सन् 1962 से यहाँ चल रहा हैं.
  8. अंटार्टिका में कुछ जगहों पर 320 किमी/प्रति घंटे की स्पीड से हवाएँ चलती हैं.
  9. नार्वे के “रोआल्ड अमुंडसेन ( Roald Amundsen )” पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो सबसे पहले दक्षिण ध्रुव पर पहुँच पाए थे.
  10. अंटार्टिका ही केवल ऐसा महाद्वीप हैं जहाँ कोई “टाइम जोन ( Time Zone ) ” नही हैं.
  11. जनवरी 1979 में Emile Marco Palma, दुनिया के सबसे आख़िरी दक्षिणीछोर पर जन्म लेने वाली पहली इंसान बनी. ये अर्जेंटीना द्वारा खुद को अंटार्कटिका का हिस्सा बनाने का एक प्रयास था.
  12. Polar Beer (बर्फीले भालू) आपको को केवल Arctic में मिलेंगे. यह Antarctica में नही पाए जाते हैं.
  13. आपको यकीन करना मुश्किल होगा कि इस महाद्वीप पर एक ATM भी हैं.
  14. इस महाद्वीप पर साँप नही पाए जाते हैं.
  15. 21 जुलाई, 1983 में, इस महाद्वीप पर ‘Vostok Station‘ द्वारा धरती का न्यूनतम तापमान -89.2 डिग्री सेल्सियस (-128.56°F) रिकॉर्ड किया गया था.
  16. इस महाद्वीप पर सबसे ज्यादा तापमान 58.2°F (14.5°C) रिकॉर्ड किया गया हैं.
  17. Antarctica Mahadeep पर लाखों वर्षो से न तो बर्फ़ पड़ा है और न ही बारिश हुई हैं.
  18. बर्फीली सतह पर गिरने वाली पराबैंगनी प्रकाश की किरणें साधारणतया पूरी तरह से परावर्तित हो जाती है इस कारण अन्टार्कटिका में सनबर्न अक्सर एक स्वास्थ्य मुद्दे के रूप में है.
  19. महाद्वीप के तटीय भागों में भारी हिमपात सामान्य बात है जहां 48 घंटे में 1.22 मीटर हिमपात दर्ज किया गया है.
  20. 1994 के बाद “Husky Dogs” को अंटार्कटिका पर ले जाना बैन कर दिया था.

Latest Articles